वैलेंटाइन डे पर दिखें आकर्षक, सिर्फ 7 दिन में कम करे बढ़ता वजन

वैलेंटाइन डे पर दिखें आकर्षक, सिर्फ 7 दिन में कम करे बढ़ता वजन

वैलेंटाइन डे नजदीक है ऐसे में हर कोई चाहता है कि वे फिट नजर आये और अपने पार्टनर को इम्प्रेस कर सके| लेकिन बढ़ता वजन उनकी चाहत को खत्म कर देता है| खासकर ऐसे में लडकिया अपनी पसंदीदा ड्रेस नहीं पहन पाती है| इसलिए इस खास दिन के लिए सभी व्यक्ति अपने बढ़ते वजन को रोकने के लिए लगे हुए है, कोई डाइटिंग, कोई जिम में जाकर पसीना बहा रहा है तो कोई नियमित कसरत और व्यायाम कर रहा है| हर व्यक्ति अपनी तरफ से प्रयास कर रहा है लेकिन लम्बे समय तक डाइटिंग या कसरत कर पाना आसान नहीं होता है|

मोटापे की वजह से युवा हो या बुजुर्ग सभी परेशान है| जिसके कारण वह कई तरह की बीमारियों से भी परेशान है| अधिकांश लोग शुरुआत में अपने बढ़ते वजन पर ध्यान नहीं देते लेकिन वजन अधिक बड़ जाने पर घंटो पसीना बहाते है|

अगर आप भी अतिरिक्त भार ढोते ढोते थक गए है तो वजन कम करने और मोटापे से बचने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कम केलोरी वाले भोजन का सेवन और उस पर सख्ती से अमल करें| यदि आप अपने रूटीन में कुछ छोटी छोटी बड़ो का ध्यान रखें तो यक़ीनन आप अपने बढ़ते वजन से मुक्ति पा सकते है|

आइये जानते है Weight Loss Tips in Hindi के बारे में जिनके लिए आपको कुछ ज्यादा मशक्कत करने की जरुरत नहीं है| जिनको अपनाकर आप अपना वजन कम कर सकते है-

 

Weight Loss Tips in Hindi: जानिए वजन कम करने के उपाय  

  Weight Loss Tips in Hindi for Valentine  

एक बात का हमेशा ख्याल रखे कि वजन कम करने में हमारी प्रतिदिन की डाइट की अहम भूमिका रहती है| हमारे शरीर का 70 प्रतिशत वजन केवल डाइट से ही कंट्रोल किया जा सकता है| बाकि का वजन कसरत या व्यायाम के जरिए आसानी से कम किया जा सकता है| आइये जानते है Diet for Weight Loss-

  1. डाइटीशियन के अनुसार, भोजन के आधे घंटे पहले सलाद या फल का सेवन फायदेमंद रहता है| ऐसा करने से आपकी डाइट नियंत्रित होगी और एक साथ अधिक भोजन करने से भी बचेंगे|
  2. प्रातः काल खाली पेट गर्म पानी के साथ शहद का सेवन करने से वजन कम करने में आसानी होती है| शुगर का लेवल बना रहता है साथ ही त्वचा भी दमकती है|
  3. सब्जियों और फलों का अत्यधिक सेवन करें, क्योकि इनमे कैलोरी की मात्र कम होती है| केला और चीकू न खाए यह मोटापा बढ़ाते है| पुदीने की चाय पिने से भी वजन कम होता है|
  4. कच्चे फल और सब्जियों के रस का सेवन करें| यह रस शरीर से विषाक्त पदार्थो को दूर करेगा और वजन कम करने में मदद करेगा| यह आपके शरीर को फुर्तीला और स्वस्थ रखेगा|
  5. दिनभर बाहर रहने के दौरान भूख न लगे ऐसा नही हो सकता, घर से बाहर निकलते समय अपने पर्स में कुछ हल्का स्नेक्स या फल रखें| बाहरी फ़ास्ट फ़ूड का उपयोग न करें|
  6. पपीते का नियमित सेवन करें| यह सभी मौसम में आसानी से मिल जाता है| इसके नियमित सेवन से पेट की अतिरिक्त चर्बी कम होने लगती है|
  7. टमाटर का जूस और दही एक कप, एक चम्मच निम्बू का रस, बारीक़ कटा अदरक, कालीमिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें| इस शेक को प्रतिदिन पिने से शरीर का वजन तेजी से कम होगा|
  8. अगर आप अपना वजन जल्दी कम करना चाहते है तो अपने प्रतिदिन के भोजन में हरी मिर्च या काली मिर्च का सेवन करें| एक रिसर्च के अनुसार, वजन कम करने का सबसे बेहतरीन तरीका मिर्च का इस्तेमाल करना है| मिर्च में पाये जाने वाले तत्व केप्साइन से भूख में कमी आती है| इससे ऊर्जा की खपत भी बढ़ती है और वजन पर नियंत्रण रहता है|
  9. सेब में कैलोरी बहुत कम होती है| इसमें मौजूद पेक्टिन नामक फाइबर कोलेस्ट्रोल और संतृप्त वसा के स्तर को नियंत्रित करता है| दिन में दो बार सेवन करने वाले लोग 16 प्रतिशत तक कोलेस्ट्रोल कम कर सकते है जो वजन घटाने में सहायक होता है|
  10. पैदल चलने से शरीर स्वस्थ भी रहता है और शरीर की मांसपेशियां की कसरत भी हो जाती है| कड़ी कसरत के 90 प्रतिशत फायदे आप पैदल चलकर ले सकते है| यदि आप प्रतिदिन 1.6 किलोमीटर चलते है तो 100 कैलोरी तक जला सकते है| अगर हफ्ते में तीन दिन दो-दो किलोमीटर तक पैदल चलें, तो हर तीसरे हफ्ते आधा किलो तक वजन कम कर सकते है|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- अब रोजाना नाश्ता करके कम करें अपना वजन

 

अधिक कार्बोहाइड्रेट वाले भोजन का इस्तेमाल ना करें| शक्कर, चावल और आलू में अधिक कार्बोहाइड्रेट होता है| जो शरीर में चर्बी को बढ़ाते है| अगर आप चाहते है की आपका वजन न बड़े तो अधिक समय तक टीवी या इंटरनेट का इस्तेमाल अधिक नहीं करें|

अपने बढ़ते वजन की रोकधाम करने के लिए आप भी इन Weight Loss Tips in Hindi का सहयोग ले और वैलेंटाइन डे से पहले बन जाइये फिट एंड फाइन|

Subscribe to