वजन कम करने के लिए घर पर उपयोग करें ये आसान ड्रिंक्स

वजन कम करने के लिए घर पर उपयोग करें ये आसान ड्रिंक्स

समय के साथ-साथ हमारी भोजन व्यस्था बहुत ज्यादा ख़राब हो गयी है। जिसके परिणाम स्वरुप आज अधिकतर लोग मोटापे से परेशान रहते है। लोग अपने बढ़ते वज़न को कम करने के लिए काफी कुछ करते है। इसे कम करने के बहुत से तरीके है। आप व्यायाम कर सकते है, जिम जा सकते है, जॉगिंग कर सकते और वेट लॉस ड्रिंक्स भी ले सकते है। ये कुछ ऐसे तरीके है, जिनसे आप आपने बढ़ते वजन को कम कर सकते है।

हमारे शरीर में 70% से अधिक पानी होता है। शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा होने से बॉडी में मौजूद सारी गंदगी बाहर निकल जाती है साथ ही हमारी बॉडी का फैट कम होता है। इसलिए कहा जाता है कि पानी ज्यादा पिने से वजन काम होता है। दिन में हमें कम से कम 8-10 गिलास की पानी पीना चाहिए, लेकिन ये एक बोरिंग टास्क हो जाता है। इस टास्क को इजी और अच्छा बनाने के लिए आप फ्लेवर वाटर का इस्तेमाल कर सकते है। ऐसा करने से आपकी बॉडी की पानी की जरुरत पूरी होती है और इससे शरीर का फैट भी कम हो जाता है।

इसी विषय को ध्यान में रखकर आज हम आपको बढ़ते वजन को रोकने के लिए कुछ आसान ड्रिंक्स बता रहे है जिन्हें आप घर पर बनाकर उपयोग में ला सकते है। आइये जानते है Drinks for Weight Loss in Hindi.

 

Drinks for Weight Loss in Hindi: मोटापा करे कम रहें फिट हरदम

 

drinks-for-weight-loss-in-hindi

 

Lemon Juice - निम्बू पानी का करें इस्तेमाल

वजन काम करने के लिए निम्बू आप का सबसे अच्छा दोस्त हो सकता है क्योंकि इसमें विटामिन C होता है। और अगर आप इसका नियमित सेवन करते है तो बेशक यह आपको बढ़ते वजन की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। हम आपको बता रहे है कि आप किस-किस तरह से इसे प्रयोग में ला सकते है।

  • सुबह-शाम चाय की जगह Green Tea का इस्तेमाल करे और इसे बनाते समय निम्बू का रस इसमें निचोड़ दें।
  • खाना खाने के बाद निम्बू पानी का सेवन करें, यह आपको बदहजमी होने से भी बचाता है।
  • मोटापा घटाने के लिए आप सुबह-सुबह निम्बू-पानी में शहद डाल कर भी पि सकते है।
  • आप सुबह के समय हल्के गुनगुने पानी में निम्बू का रस डाल कर पिए। ऐसा नियमित करने से वजन कम होता है।

 

Beet Root Juice - चुकंदर का रस

चुकंदर का जूस सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके जूस की यह विशेषता है कि इससे आपका स्टेमिना करीब 16 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। खासकर तब जब आप एक्सरसाइज करके थक जाते हों।

  • वजन घटाने के लिए खाने में चुकन्दर को भी शामिल करे।
  • चूकन्दर आपको ज्यादा समय तक एक्सरसाइज करने में सक्षम बनाता है, तथा आपकी शक्ति को भी बढ़ाता है।
  • जिससे आप जिम में बिना थके अधिक समय एक्सरसाइज कर सकते है।
  • स्ट्रोबेरी सूजन कम करने के साथ-साथ वजन घटाने वाले हार्मोन्स के कार्य को सही करके, वजन घटाने में आपकी सहायता करता है।
  • चुकंदर के रस को पीने से न केवल शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है बल्कि कई अन्य लाभ भी होते हैं।
 

Cucumber Juice - खीरे या ककड़ी का जूस

खीरा सेहत के लिए एक अच्छा फल माना जाता है, जो वजन घटाने की आदर्श खुराक में भी शामिल किया गया है। इसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है तथा सोडियम की मात्रा कम होती है, जिससे यह सूजन को कम करने तथा पानी की मात्रा को बनाए रखने में सहायता करता है। इसे अपनी दिनचर्या में आप आसानी से उपयोग कर सकते है।

 

Spinach Juice - पालक का जूस

हाल ही में एक प्रयोग में ये पाया गया है, कि पालक के जूस का सेवन करने से पुरूषों के वज़न को नियंत्रित किया जा सकता है। पालक में एक कॉम्पोनेन्ट पाया जाता है, जिसके कारण चर्बी के पचने की गति धीमी हो जाती है और इसके कारण भूख कम लगती है। ये आपकी भूख मिटाने में काफी मददगार होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि पालक का रस पुरूषों पर ही ज्यादा प्रभाव दिखाता है। इसका जूस या सब्जी खाने से देर तक भूख नहीं लगती जिसके कारण आप अतिरिक्त खाने का सेवन करने से सकते हैं।

 

आप यह भी पढ़ सकते है:- वेट लॉस एक्सरसाइज – वजन घटाने वाले प्रभावी व्यायाम

 

Coconut Water - नारियल पानी

नारियल पानी एक बहुत ही फायदेमंद ड्रिंक माना जाता है जिसके कई फायदे हैं। इसे हर उम्र के लोग पी सकते है और ये खास कर गर्मियों के मौसम में ज्यादा पिया जाता है। नारियल पानी जितना टेस्टी होता है उतना ही हेल्थी भी माना जाता है। इसमें बहुत से ऐसे तत्व होते है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक साबित होते है।

नारियल का पानी हमारी बॉडी में मेटाबोलिज्म रेट को बढ़ा देता है, जिसके कारण हमारे शरीर में शुगर जल्दी बर्न होने लगता है और शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी कम होने लगती है। जिससे यह वेट लॉस करने में काफी कारगर साबित होता है।

 

आज हमने आपको बताए है Drinks for Weight Loss in Hindi. अगर आप नियमित रूप से इन् जूस का उपयोग समय से करते है तो यकीन मानिये आपके बढ़ते वजन की समस्या बिलकुल दूर हो जाएगी और आप पहले से बेहतर तथा स्वस्थ महसूस करेंगे।

Subscribe to