पीठ और कमर दर्द से निजात पाने के लिए आयुर्वेदिक तरीके

पीठ और कमर दर्द से निजात पाने के लिए आयुर्वेदिक तरीके

आजकल लोगो में पीठ और कमर दर्द की समस्या काफी आम हो गयी है| इसके पीछे कई कारण है जैसे सही स्थिति में नहीं सोना, गलत कपड़ो का चुनाव, गलत पोजीशन में बैठकर कार्य करना आदि| आजकल तो अधिकतर कार्य बैठकर करने वाले ही होते है, इसलिए कंप्यूटर जॉब करने वालो को तो इसकी बड़ी दिक्कत हो रही है|

कई बार वजन उठाते समय लापरवाही हो जाती है जिसके चलते मांसपेशियों में खिंचाव आता है और यही कमर दर्द का कारण बन सकता है| एक किये गए सर्वे के अनुसार तक़रीबन 70 प्रतिशत लोग कमर दर्द की समस्या से परेशान है|

अगर दर्द सामान्य है तो कोई बात नहीं लेकिन यदि दर्द ज्यादा है तो परेशानी का कारण बन सकता है| कमर और पीठ दर्द के कारण कई है लेकिन इससे निजात पायी जा सकती है| आयर्वेद में कई बीमारियों के इलाज का तोड़ दिया है| यह प्रकृति हमें इलाज के लिए कई चीजों से अवगत करवाती है| आइये जानते है Ayurvedic Treatment for Back Pain.

Ayurvedic Treatment for Back Pain – दर्द से पाए राहत

 

Ayurvedic Treatment for Back Pain

आज के लेख में हम आपको आयुर्वेद के सिधान्तो से बने घरेलू उपचारों के बारे में बता रहे है| यह पूरी तरह प्राकृतिक है और इनसे आपको किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा| तो आइये जाने वो उपचार कौनसे है:-

अदरक और नारियल के तेल का उपचार

अदरक में दर्द निवारक के गुण होते है| सबसे पहले एक कढाई में 60 ml नारियल का तेल ले| इसमें लहसुन की 8 से 10 कलिया डाले| इस मिश्रण को तब तक फ्राई करे जब तक कलिया हलकी भूरी न हो जाये| इसके गुनगुने तेल से प्रभावित हिस्से पर मालिश करे| इससे Backache में राहत मिलेगी|

धनिया पाउडर और आटे का उपचार

60 ग्राम आटा रात भर के लिए भिगो कर रख दे| इसमें अगले दिन सुबह 2 चम्मच धनिया पाउडर डाल दे| उसमे 2 चम्मच खसखस पाउडर डालडे| इसको एक पेस्ट की तरह बनाले| एक बाउल में 250 ml दूध ले ले| उस दूध में थोडा सा मिश्रण दल दे| इसके बाद 20 मिनट के लिए बॉईल करे| इसे गुनगुना करके खाए|

अजवाइन से बनी चाय

अजवाइन आपको आसानी से किसी भी स्टोर में मिल जायेगा| यह आयुर्वेदिक खाद्य पदार्थ दर्द में काफी फायदेमंद है| साथ ही साथ इससे कब्ज जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलता है| जिन भी लोगो को गर्मी की दिक्कत नहीं है वे लोग इसे आसानी से ले सकते है| जब भी आपको निचले कमर में दर्द हो तब आप इसे ले सकते है| बस इसके लिए अजवाइन को पानी में उबालना है और चाय की तरह पीना है| इससे आपको इंस्टेंट Back Pain Relief मिलेगा| आप चाहे तो इसे मासिक धर्म के दौरान भी ले सकते है|

आप यह भी पढ़ सकते है:- अजवाइन में छुपे है कई स्वास्थ्य गुण – कब्ज, गैस आदि में लाभकारी

 

कमल ककड़ी का चूर्ण

कमर दर्द से की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कमल ककड़ी का प्रयोग भी कर सकते है| इसके लिए आप लगभग 100 ग्राम कमल ककड़ी ले| इसके बाद एक बर्तन में दूध लेकर उसे उबलने के लिए रख दे| अब कमल ककड़ी के चूर्ण को दूध में डालकर पका ले और दूध का सेवन कर ले| यह वाले दूध के सेवन करने के बाद आप देखेंगे की आपके कमर दर्द में कितना अंतर आया है|

मेथी का मिश्रण

मेथी दाना कई परेशानियों में आपको फायदा पहुचाता है| कमर दर्द से निजात पाने के लिए आप भी खजूर और मेथी दाने का प्रयोग कर सकते है| इसके लिए सबसे पहले तो 10 ग्राम खजूर को पानी में डालकर उबाल ले| इसके पश्चात 4 ग्राम मेथी ले और उसे पीस ले| इसके मिश्रण को पिने से आपको कमर दर्द और पीठ दर्द जैसे चीजों से राहत मिलती है|

सेंधा नमक

आयुर्वेदिक उपचारों का मतलब यह नहीं की आपको सब कुछ खाना या पीना ही है| बहुत सी चीज़े आप उपरी तौर पर लगाकर भी फायदा पा सकते है| यदि पूरा दिन काम करने के बाद आपको जकडन या तनाव महसूस होता है तो आप गर्म पानी में 1-2 कप सेंधा नमक मिलाकर स्नान कर सकते है| इससे आपको दर्द में राहत मिलेगी, क्योकि यह दोनों ही पीठ दर्द के मुख्य कारण हैं

ऊपर आपने जाना Ayurvedic Treatment for Back Pain. यदि आप भी पीठ दर्द की समस्या से छुटकारा पाना चाहते है तो ऊपर दिए तरीको को अपनाये| इसके अतिरिक्त आयुर्वेद के अनुसार केवल गरम खाना खाए| क्योकि ठंडा खाने की वजह से बहुत से लोगो को वात की समस्या आ जाती है| वही यदि आप गरम खाना खाते है तो आप अच्छे से मल त्याग पाते है| जितने अच्छे से आपके खाये गए आहार का निकास हो पाता है उतना ही दर्द आपको कम होता है|
 

Subscribe to