Protein Deficiency Symptoms: प्रोटीन की कमी से सेहत को होते हैं यह 10 नुकसान

Protein Deficiency Symptoms: प्रोटीन की कमी से सेहत को होते हैं यह 10 नुकसान

हमारे शरीर को कार्य करने के लिए सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन और मिनरल की तरह इसे प्रोटीन की भी जरुरत है। इसकी कमी के चलते पाचन तंत्र में समस्या उत्पन्न होने लगती है साथ ही दिमागी थकावट भी होने लगती है।

कई सर्वे ऐसा बताते हैं की भारत में तकरीबन 20% लोगो को हीं संतुलित मात्रा में प्रोटीन मिल पाता है और बाकी बचे 80% लोग अपने खाने में प्रोटीन की कमी से दो चार होते हैं।

भारत में करीब 10% मांसाहारी और 15% शाकाहारी लोग हीं सही मात्रा में प्रोटीन ले पाते हैं। भारतीय लोगों के रोज़ाना के खाने में सिर्फ 35% हीं प्रोटीन होता है, जबकि इसका वैश्विक आंकड़ा करीब करीब 65% का है।

हमें अपने खाने और खाद्यपदार्थों पर ध्यान देना चाहिए, ताकि हम ये निश्चित कर सकें की हम सही मात्रा में अपने शरीर के लिए जरुरी प्रोटीन ले भी रहे हैं या नहीं। आज के लेख में हम आपको Protein Deficiency Symptoms बता रहे है।

Protein Deficiency Symptoms: उचित मात्रा में प्रोटीन ना मिलने से क्या होता है?

Signs-of-Protein-Deficiency

कमज़ोरी व थकान महसूस होना

  • प्रोटीन की कमी से रक्त में शर्करा का स्तर घट होता है।
  • इस वजह से आपको शारीरिक कमज़ोरी महसूस होने के अलावा हर वक्त थका थका लगता है।

वजन का बढ़ना

  • बार-बार भूख लगना भी प्रोटीन की कमी का लक्षण है।
  • इस वजह से हम ज्यादा खाना खाने लगते है और ज्यादा खाना याने बढ़ते वजन को न्योता देना।

एडीमा

  • प्रोटीन की कमी के चलते शरीर में पानी का जमाव होने लगाता है। इस समस्या को एडीमा कहते है।
  • दरहसल प्रोटीन की कमी से सूजन होने लगती है और इसकी कमी से शरीर में पानी भरने लगता है।

बार बार बीमार हो जाना

  • आप शायद नहीं जानते होंगे की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रोटीन से बनती है।
  • यदि आपको प्रोटीन की कमी हो जाती है तो शरीर तेजी से संक्रमण की चपेट में आ जाता है।
  • साथ ही इसकी कमी से व्यक्ति बार बार बीमार पढ़ जाता है।

इसकी कमी होने पर दिखाई देने वाले अन्य लक्षण:-

  1. बाल झड़ने की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
  2. मसूड़ों की बीमारियाँ होती हैं।
  3. नाखूनों में कमज़ोरी महसूस होती है।
  4. थकान और कमज़ोरी महसूस होती है।
  5. हलके चोट और घाव भी ठीक होने में देर लगाते हैं।
  6. अनिद्रा की समस्या हो जाती है।
  7. इसके कारण सर दर्द की समस्या भी होती है।

आपके शरीर को प्रतिदिन कितना प्रोटीन जरूरी होता है ?

आपके शरीर की प्रोटीन की आवश्यकता आपके वज़न और आपके द्वारा ग्रहण की गई कैलोरी पर निर्भर करती है। आपकी प्रतिदिन गर्हित कुल कैलोरी का 25 से 35 प्रतिशत प्रोटीन से आना चाहिए, आप हर रोज 2,000 कैलोरी लेते हैं तो करीब 600 कैलोरी प्रोटीन से आना चाहिए। इसके लिए आप प्रोटीन युक्त आहार जैसे की दूध, दही, अंडे, सी फ़ूड, अखऱोट आदि का सेवन करे।

Subscribe to