जानिए कमजोरी और थकान दूर करने के असरदार घरेलू उपाय

जानिए कमजोरी और थकान दूर करने के असरदार घरेलू उपाय

अक्सर हमने देखा है की लोग बिना परिश्रम करे भी थकान महसूस करते है| बिना किसी कारणवश उन्हें आलस चढ़ा हुआ रहता है, तथा कमजोरी महसूस होती रहती है| यह कमजोरी दिन की शुरुआत से ही महसूस होने लगती है| शरीर में ऊर्जा की कमी के कारण दैनिक कार्य करने भी असमर्थता महसूस होती है|

देखा गया है की जो लोग कमजोर रहते है उन्हें कुछ देर काम करने पर ही थकान और नींद घेर लेती है। कमजोरी आने के कई कारण होते है| जैसे अभी गर्मी के दिन चल रहे है तो बार पसीना ज़्यादा निकलने तथा डिहाइड्रेशन की वजह से भी कमज़ोरी आ जाती है|

कभी-कभी तो लंबे समय तक बीमार रहना और खराब जीवनशैली के कारण भी कमजोरी हो जाती है। पुरुषों के अपेक्षा महिलाओ में यह ज्यादा देखा गया है| महिलाएं घर के अत्यधिक काम के चलते खुद पर ध्यान ही नहीं दे पाती हैं, जिसके परिणाम स्वरुप वो ना चाहते हुए भी शारीरिक कमजोरी का शिकार हो जाती हैं।

कमजोरी के चलते ना केवल थकान बल्कि चिड़चिड़ापन, नींद ठीक से न आना, घबराहट, चक्कर आना आदि कई लक्षण नजर आने लगते हैं| यदि आप कमजोरी महसूस करते है तो घरेलू उपचार इसमें आपकी मदद कर सकते है| आइये जानते है Home Remedies for Weakness.
 

Home Remedies for Weakness: कमजोरी के लिए घरेलू उपचार

 

Home Remedies for Weakness

 

दूध के साथ एक छोटा चम्मच शहद

दूध और शहद दोनों ही हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है| दरहसल शहद बेहद आसानी से हजम हो जाता है और इसमें मौजूद विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स होता है जो भूख को बढ़ाने में मदद करता है। शहद के नियमित सेवन से शरीर को कई सारे महत्वपूर्ण तत्व जैसे की प्रोटीन, विटामिन, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम आदि मिल जाते है|

दूध के साथ शहद को मिलाकर पीने से तो यह संपू्र्ण आहार बन जाता है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है| नियमित रूप से एक गिलास दूध में एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर पीने से कमजोरी तो दूर होती ही हैं साथ ही शरीर को ताकत भी मिलती है।
 

गुणकारी आंवला

आपने हमेशा आंवले के बालों के लिए फायदे के बारे में सुना होगा| लेकिन हम आपको बताना चाहते है की यह आपके शरीर की कमजोरी को दूर करने भी सहायक है| दरहसल आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट्स, आयरन, फॉस्फोरस और प्रोटीन मौजूद होता है| इन् तत्वों के सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत होती है और शारीरिक कमजोरी दूर होती है|

इसका प्रयोग करने के लिए आंवले का रस निकालें। और यदि आपको इसका स्वाद खट्टा लगे तो आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं। आपको इसे दिन में दो से तीन बार पीना है|
 

एनर्जी से भरपूर केले

कई बार शरीर में ग्लूकोस की कमी से भी कमजोरी महसूस होने लगती है| लेकिन आर्टिफीसियल चीनी आपके शरीर के लिए अच्छी नहीं होती है| ऐसे में केले का सेवन आपकी मदद कर सकता है| क्योंकि केले में प्राकृतिक ग्लूकोस और चीनी की मात्रा होती है, इसलिए इसका सेवन करने के बाद यह आपको तुरंत शक्ति प्रदान करता है और शरीर से कमज़ोरी को दूर करने में मदद करता है। इसमें पोटैशियम भी मौजूद होता है जो आपके शरीर में ऊर्जा का संचार करने में सहायक होता है। यह एक बेहतरीन Remedies for Tiredness है|  

आप यह भी पढ़ सकते है:- एनीमिया (रक्तहीनता) की समस्या दूर करने के लिए प्रभावी घरेलु उपचार

 

सम्पूर्ण और पौष्टिक आहार- दूध

जो लोग कमजोर है उन्हें दूध का सेवन जरूर करना चाहिए| स्वास्थ्य विशेषज्ञ दूध को सम्पूर्ण भोजन कहते है| दूध में आपके शरीर के लिए उपयोगी हर प्रकार के विटामिन, मिनरल्स और अन्य डाइटरी सप्लीमेंट्स मौजूद होते है| दूध में मौजूद विटामिन बी,  हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है तथा आपके शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है।

यदि आपको रात के वक़्त भोजन करने का मन नहीं है तो एक गिलास दूध आपके लिए एक सम्पूर्ण और पौष्टिक आहार बन सकता है। आपको शायद इस बारे में जानकारी ना हो इसलिए हम बताना चाहते है की जिन लोगों की त्वचा काफी गंभीर रूप से कट जाती है और उसमे से काफी खून निकलने लगता है, तो उन्हें दूध पीने की सलाह दी जाती है। दरहसल ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि दूध आपके शरीर में खून दोबारा बनाता है और आपको काफी शक्ति प्रदान करता है।
 

सूखे मेवे

यदि आपके शरीर में मैग्नीशियम की थोड़ी सी भी कमी होती है तो भी आप काफी कमज़ोर महसूस करते हैं। ऐसे में आपको सूखे मेवो का सेवन करना चाहिए|  इसके सेवन से धीरे धीरे आपकी कमज़ोरी दूर हो जाती है। इसे आप सुबह खाली पेट या दिन में कभी भी सेवन कर सकते है| बादाम, किशमिश आदि खाने के बाद आप काफी लम्बे समय तक ऊर्जा से भरपूर महसूस कर सकते हैं।

ऊपर आपने जाना Home Remedies for Weakness. ऊपर दिए गए तरीकों को अपनाकर आप अपने कमजोरी को दूर कर सकते है| लेकिन यह कमजोरी को दूर करने का सिर्फ घरेलु उपाय है| कभी कभी आपके शरीर में बड़ी परेशानी भी होती है| इसलिए अत्यधिक कमजोरी महसूस होने पर तुरन्त डॉक्टर से सलाह लें।

Subscribe to