दिल को दुरुस्त रखने के लिए इन बातों का रखें ख्याल

दिल को दुरुस्त रखने के लिए इन बातों का रखें ख्याल

आजकल की प्रोफेशनल लाइफ टेंशन से भरी हुई है| तनाव के चलते लोग अपनी डाइट पर बिल्‍कुल भी ध्‍यान नहीं देते है और ना ही नियमित व्यायाम करते है| इसके चलते आजकल कम उम्र वाले लोगो को भी हृदय संबधी रोग हो रहे हैं। दरहसल दिल की बीमारी एक ऐसी खतरनाक समस्‍या है जो गंभीर चिंता का विषय है।

यदि आप एक स्वस्थ जीवन जीना चाहते है तो आपके दिल का सेहतमंद होना बहुत जरुरी है| वैसे देखा जाये तो दोनों ही एक दुसरे के पूरक है| आप स्वस्थ जीवनशैली के बिना सेहतमंद दिल नहीं पा सकते और यदि आपका दिल सेहतमंद नहीं है तो जायज सी बात है की आपकी जीवनशैली भी स्वस्थ नहीं हो सकती है|

लापरवाही के चलते हृदय की बीमारियों से होने वाली मृत्यु-दर बढती जा रही है| इसलिए यह बेहद जरूरी है कि हम अपने दिल का अच्छे से ख्याल रखें। हृदय स्वास्थ्य के बारे में संपूर्ण जानकारी जानकर आप खुदको और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। स्वस्थ जीवन जीने के लिए जानिए Heart Care Tips in Hindi.
 

Heart Care Tips in Hindi: दिल की सेहत का रखें विशेष ख्याल

  Heart Care Tips in Hindi   हम में से कई ऐसे लोग हैं, जो गलत तरीके की जीवनशैली जीते हैं और दिल की सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। आज हम जानेंगे की कैसे अपने ह्रदय को सेहतमंद रखा जा सकता है|  

ओमेगा-3 से भरपूर अखरोट

ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए आपका कोलोस्‍ट्रॉल नियमित होना भी बहुत जरुरी है| इसलिए ऐसे आहार लेना चाहिए जिनसे शरीर में कॅालेस्ट्राल का स्तर नियंत्रित रहे|  नियमित अखरोट का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल कम होता है और हृदय की धमनियों में सूजन कम होती है। इसमें ओमेगा-3, मोनोसैच्‍युरेटेड फैट और रेशा पाया जाता है जो आपके लिए फायदेमंद होता है|  

कॉफ़ी का सेवन

कुछ शोधो से यह बात सामने आई है की जो लोग दिन में 2 से 4 बार कॉफी का सेवन करते है उनमे हृदय रोग होने का खतरा कम होता है। लेकिन यदि आपको मधुमेह है तो इसका सेवन कम करे। डायबिटीज के मरीजो के लिए फिर ग्रीन और ब्‍लैक कॉफी ज्‍यादा फायदेमंद होती है।  

वजन को नियंत्रित रखे

वजन के ज्यादा होने पर भी आपको ह्रदय रोग हो सकता है| वजन का बढ़ना ऐसी समस्या है जो कई सारी बीमारियों को जन्म देती है| वजन के बढ़ने पर होनी वाली समस्याए जैसे मोटापा, मधुमेह आदि के इलाज के लिए तो आपको समय मिल जाता है| लेकिन ह्रदय रोग ऐसा रोग हे जो आपको कभी भी समय नहीं देता है|

एक किये गए शोध के अनुसार यदि आपका वजन हर साल एक किलो बढ़ता जा रहा है तो इसका मतलब आपको ह्रदय रोग होने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है|
 

नमक का सेवन ना करे

उच्च रक्चाप की समस्या वालो को भी ह्रदय रोग होने का खतरा बहुत रहता है| इसलिए यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर है तो नमक का सेवन कम करदे| नमक का सेवन अधिक लेने से हृदय संबंधी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है।  

आप यह भी पढ़ सकते है:- कैंसर जानलेवा है, जानिए इसके विभिन्न प्रकार

 

मधुमेह पर रखें नियंत्रण

Healthy Heart Tips के अनुसार यदि किसी को डायबीटीज है तो उसे भविष्य में दिल की बीमारियां होने का खतरा सामान्य लोगो के अपेक्षाज्यादा रहता है। ऐसे में उन्हें रक्त में शर्करा की जांच बार बार करवाते रहना चाहिए| डायबेटोलॉजिस्ट के अनुसार हर तीन महीने में एक बार अपना एचबीए1सी लेवल जरूर जाँच करवाना चाहिए| इसके अतिरिक्त साधारण चीनी के इस्तेमाल से बचें, कच्ची सब्जियां और छिलके वाले फल रोज खाएं।  

तनाव ना ले

तनाव सबसे ज्यादा दिल की बीमारियों का कारण बनता है। अपनी जीवनशैली में बदलाव लाकर आप तनाव को खुद से दूर कर सकते है| इसके लिए रोज कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लें। अपने काम को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दें और चिंता करना छो दे| ओमेगा3 फैटी एसिड का सेवन आपके तनाव और अवसाद को कम करने में मदद करता है| इसके लिए बिना नमक वाला पिस्ता, बादाम, अखरोट, सैलमन और टूना मछली खाने की सलाह दी जाती है।  

नियमित व्यायाम

तेल और वसा युक्त भोजन करने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का निर्माण होता है जिससे  रक्तवाहिनियों में क्लॉट बनने लगता है। लेकिन नियमित व्यायाम और खानपान पर ध्यान देकर हम यकीनन दिल की सेहत का ख्याल रख सकते हैं। खासतौर जिन लोगो का दिल कमजोर है,

या फिर जिन लोगो को स्ट्रोक हो चुका है उन लोगो को फिजिकल थेरेपी की प्रक्रिया अपनानी चाहिए। इससे दिल मजबूत बनता है साथ ही फ्यूचर में स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।

आप रोजाना व्यायाम जैसे सुबह दौड़ लगाना, पानी में तैरना, साइकिल चलाना या फिर एरोबिक्स कर सकते है| इससे दिल मजबूत होता है। दरहसल व्यायाम करने से दिल की शरीर की ऑक्सीजन का इस्तेमाल करने की क्षमता बढ़ती है। हृदय गति बेहतर होती है और  सांस लेने की प्रक्रिया में भी काफी सुधार होता है।

ऊपर आपने जाना Heart Care Tips in Hindi. अपने दिल की सेहत का ख्याल रखने के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने के अलावा नियमित रूप से स्‍वास्‍थ्‍य जांच बेहद जरूरी है। ख़ासकर जब आपके परिवार में ह्रदय रोंग का इतिहास रहा हो। किसी भी रोंग की जल्दी पहचान और इलाज करने से जान बचाई जा सकती है।
 

Subscribe to