जानिए त्वचा के दाग धब्बे दूर करने के प्रभावी घरेलू उपचार

जानिए त्वचा के दाग धब्बे दूर करने के प्रभावी घरेलू उपचार

बेदाग नीखरा चेहरा सबको अच्छा और आकर्षक लगता है। यदि आपके चेहरे पर दाग धब्बे नहीं हो तो आपके चेहरे की सुंदरता बढ़ जाती है| वही यदि आपके चेहरे पर यदि दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं तो गोरे और अच्छे नैन नक़्शे वाला चेहरा भी अच्छा नहीं लगता है| चेहरे पर दाग होने के कई कारण है, लेकिन सबसे मुख्य कारण है मुँहासे|

मुँहासे भले ही ठीक हो जाते है लेकिन इसके जिद्दी दाग पीछे छोड़ जाते है| मेंहगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके भी इन्हे हटाना बहुत मुश्किल काम होता है| इसके अतिरिक्त लंबे समय तक धूप में रहने करें कारण, हार्मोन में परिवर्तन और प्रदूषण के चलते भी त्वचा बेजान हो जाती हैं और उस पर दाग धब्बे हो जाते है|

क्या आपके चेहरे के दागो ने भी आपको परेशान कर रखा है? और सोन्दर्य प्रसाधन का उपयोग करते करते आप थक गए है| तो हम आपको बताना चाहते है की बाजार में मिलने वाले ज्यादातर प्रोडक्ट्स का असर तभी तक रहता है जब तक आप इसे इस्तेमाल करते है| इन्हें छोड़ते ही इनका असर ख़तम हो जाता है| इसलिए नजर डाले Home Remedies for Blemishes पर| इससे आपको दाग धब्बो से छुटकारा मिल जायेगा और इसमें किसी तरह के साइड इफेक्ट्स का खतरा भी नहीं है|
 

Home Remedies for Blemishes: घरेलू तरीकों से त्वचा के दाग धब्बे दूर करे

  Home Remedies for Blemishes  

चेहरा साफ़ रखे

यदि आप वाकई अपने चेहरे को बेदाग बनाना चाहती है तो कोई भी उपाय को अपनाने से पहले अपने चेहरे को साफ़ रखना सीखे| चेहरा साफ़ रहने से आपको मुँहासे नहीं होते है और ना ही उनके दाग पढ़ते है|

हमेशा बाहर से आने के बाद अपना चेहरा धोएं। इससे बैक्टीरिया और धूल साफ़ हो जाती है| और यदि आप घर में भी रहते है तो भी अपने चेहरे को तीन से चार बार धोये|
 

फेस पैक जरुर लगाये

जैसे की अभी हमने ऊपर ही बात करी की दाग धब्बे होने का मुख्य कारण मुहासे है| इसलिए दाग धब्बो को दूर करने के लिए फेस पैक जरुर लगाये| फेस पैक आपके चेहरे से अतिरिक्त तेल सोख लेते है जिससे मुहासे नहीं होते| इसके अतरिक्त यदि आप फलो आदि के पैक लगाते है तो इसके पोषण से आपकी स्किन सुधरती है और चेहरे के दाग धब्बे ख़तम हो जाते है| आइये जानिए कुछ बेहतरीन Face Pack.  

चंदन का पैक

चंदन त्वचा को ठंडक पहुचाकर इसे बेदाग बनाता है| इसका प्रयोग करने के लिए चंदन और गुलाबजल दोनों को अच्छी तरह मिलकर पेस्ट बनाए| इसे 15 मिनट के लिये अपने चेहरे पर लगा रहने दें फिर पानी से अच्छी तरह धो डालें।  

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा का पैक बनाने के लिए इसे पानी के साथ मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट लगे रहने दे और अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो डालें।  

आप यह भी पढ़ सकते है:- ग्लोइंग स्किन टिप्स – निखरी और दमकती त्वचा के लिए

 

मेथी की पत्तियों का पेस्ट

मेथी ना केवल आपके स्वास्थ्य के लिए बल्कि चेहरे के लिए भी फायदेमंद है| इसकी पत्तियों का पेस्ट बनाले और उसे चेहरे पर पैक की तरह लगाएं। आधा घंटा रखे और फिर धो ले|  

एलोवेरा से उपचार

एलोवेरा भी Skin Care लिए बहुत फायदेमंद है| इसका इस्तेमाल करने के लिए चेहरे पर प्रतिदिन इसका जूस लगाएं। यह मुहासो के दाग हटाने के साथ साथ मुहासो के लिए भी उपयोगी है|  

फायदेमंद है शहद

शहद में कुछ महत्वपूर्ण एन्जाइम उपस्थित होते है जो त्वचा को मुलायम और आकर्षक बनाने में मदद करते है| शहद को आप डायरेक्ट या दूसरे किसी चीज के साथ पेस्ट बनाकर लगा सकते है| यह त्वचा से मृत कोशिकाओं को निकालकर रौनक लाने में मदद करता है। इसके लगाने के तरीके:-
  1. एक कटोरी में आव्यशकता अनुसार नींबू का रस और ऑलिव ऑयल लें। इसमें थोड़ा शहद डाले और पेस्ट तैयार कर ले। अब 15-20 मिनट पेस्ट को चेहरे पर लगायें।
  2. 5 बादाम को भिगोकर पीस लें। फिर उसमें नींबू का रस, दूध और थोड़ा-सा शहद डालकर अच्छी तरह से पेस्ट बना लें। पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दे| बाद में साफ़ पानी से धो लें।
 

त्वचा में रौनक लाये दही

दही भी त्वचा के लिए बहुत उपयोगी होता है| इसमें भी लैक्टिक एसिड मौजूद होता है जो ब्लीचिंग एजेन्ट का कार्य करता है। आयुर्वेद के अनुसार दाग वाले जगह पर दही लगाने पर भी त्वचा में रौनक आ जाती है|

इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में दही लें और उसमे थोडा सा नींबू का रस डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दाग-धब्बे के ऊपर लगायें और सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

ऊपर आपने जाना Home Remedies for Blemishes. इन घरेलु उपायों का इस्तेमाल करके आप भी बेदाग त्वचा पा सकते है| घरेलू उपचारों का असर दिखने में थोडा वक्त लगता है, केवल एक दिन में इसमें फरक नहीं दिखाई देता है इसलिए बिना धैर्य खोयें इन उपायों के द्वारा चेहरे को गोरा और बेदाग बनाये|

Subscribe to