लव मैरिज या अरेंज मैरिज, जानिए क्या है बेहतर?

लव मैरिज या अरेंज मैरिज, जानिए क्या है बेहतर?

शादी हर किसी के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है| यह एक ऐसा रिश्ता होता है जिसमे दो लोग आपस में जिंदगी भर के लिए बंध जाते है| और इतना ही नहीं शादी के फेरे लेते वक्त सात जन्मो तक साथ निभाने की कसमे भी खाते है| यदि हम कहे की शादी एक नयी जिंदगी के तरह होती है तो भी गलत नहीं होगा|

पहले के समय की बात की जाये तो अधिकतर शादिया लव मैरिज ही होती थी| लेकिन आजकल के यूवा लव मैरिज को तवज्जो देने लगे है| इसलिए ही 22-23 की उम्र पार करते है ही युवा सोचने लगते है की कौन सी शादी सबसे अच्‍छी होती है- लव या अरेंज?

क्योकि शादी का फैसला बहुत कठिन होता है| युवाओ के मन में कई ख्याल उठते है| लडकिया सोचती है की क्‍या अरेंज मैरिज करके वो किसी अंजाने घर मैं जिंदगी भर खुश रह पायेगी या फिर वे खुद के लिये लड़का ढूंढना शुरु कर दे| वही लड़के सोचते है की लड़की के ख़यालात और सोच उससे मिलेगी या नहीं, आदि|

यदि आपको भी कुछ ऐसे ख्‍याल सताते है तो जरुर पढ़ें ये Love Marriage vs Arranged Marriage in Hindi. और इस लेख में जानें की लव मैरिज अच्‍छी होती है या अरेंज मैरिज।
 

Love Marriage vs Arranged Marriage in Hindi: कौनसी शादी है अच्छी

 

Love Marriage vs Arranged Marriage in Hindi

 

सामाजिक दृष्टी

हम सब समाज में रहते है, और समाज के कुछ कायदे नियम होते है| ऐसे में जब आप लव मैरिज की बात करे तो हर एक बन्दे में इसे हजम करने की अंडरस्टेंडिंग नहीं होती है| लोग तरह तरह की बाते बनाते है, जैसे उसकी लड़की का अफेयर चल रहा है, लड़के को क्या इसी कास्ट की कुड़ी मिली थी आदि| ऐसे में परिवार की इज्जत खराब होती है| बस यही Love Marriage Problem है|

इलसिए सामाजिक दृष्टीकोण से देखा जाये तो यहाँ अरेंज मैरिज ही अच्छी होती है| इसमें लड़के लडकियों के परिवार की समझ बुझ से शादी जुडती है| हमारे लिए क्या अच्छा है और क्या नहीं यह उनसे ज्यादा बेहतर कौन समझ सकता है| क्या पता की आपको अपने मन का प्रीत उनकी पसंद में मील जाये|
 

शादी से पहले

यदि हम अरेंज मैरिज की बात करे तो इसमें सब कुछ एक सरप्राइज़ की तरह होता है| केवल 5-10 मिनट की मुलाकात में आप यह नहीं जान सकते की सामने वाला पर्सन कैसा है| इसमें सभी कुछ आपके माता-पिता के भरोसे होता है, जिसमें आपकी केवल राय पूछी जाती है। लेकिन यह है की यदि आपको लड़की या लड़का पसंद नहीं आये तो आप ना कह सकते है|

वही यदि लव मैरिज की बात आये तो आप अपने साथी को अच्छे से जानते हैं| जैसे की उसका व्यवहार, उनके पास्‍ट रिलेशनशिप, पसंद-नापसंद आदि| इसलिए इन सब चीजों की वजह से लव मैरिज को युवा अच्छा मानते है|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- क्या एक साथ दो लोगो से प्यार होना मुमकिन है?

 

कितने वक्त का है आपका साथ

आजकल के युवा जाती बंधन नहीं मानते है| उनके अनुसार यदि वो मॉडर्न है तो शादी भी अपने पसंद से करना चाहते है| माँ बाप के पसंद से शादी करना उन्हें एक थौपा हुआ फ़ैसला लगता है| लेकिन यह देखा गया है की आजकल के युवा बस 4 दिन की मुलाकात को ही प्यार समझ बैठते है और बाद में अपनी शादी के फैसले को गलत मानते है? इसलिए लव मैरिज में तलाक के मामले ज्यादा देखने को मिलते है|

वही इसके विपरीत अरेंज मैरिज में शादी केवल लड़की लड़के की मर्जी से नहीं बल्कि कई लोगो के मर्जी से तय होती है| अंजान होने की वजह से सामने वाले व्यक्ति और उसके पुरे परिवार की अच्छे से जानकारी निकाली जाती है| समाज में शादी करने की वजह से लड़का या लड़की चीज़े एडजस्ट करने लगते है, छोटी छोटी बाते तलाक तक नहीं जाती| और लड़के पर भी समाज का प्रेशर रहता है जिससे वो लड़की से तलाक नहीं ले सकता|

वही लव मैरिज में लड़के पर किसी का दबाव नहीं रहता है तो क्या पता कल को उसे किसी और में इंटरेस्ट आने पर वो आपका साथ दे या नहीं|
 

शादी के बाद आपकी केमिस्ट्री

Love or Arranged Marriage मे हम शादी के बाद एक दुसरे के साथ जमने वाली केमिस्ट्री पर भी प्रकाश डालना चाहेंगे| लव मैरिज में जब आप जिंदगी की शुरुआत करते है तो आप अपने लवर को शादी से पहले जानते थे इसलिये आपको आगे भी कोई दिक्‍कत नहीं होगी। आजकल लड़के लडकिया दोनों काम करते है, तो शादी से पहले ही आप सामने वाले के साथ तालमेल बिठा चुके होते है| जैसे की सामने वाले के टाइम, मूड और व्यवाहर को लेकर| इसलिए आप अच्छे से एडजस्ट कर लेंगे| लड़ाइयां भी होंगी तब भी प्‍यार हमेशा बरकरार रहेगा।

लेकिन जब अरेंज मैरिज करते है|तो आपको सामने वाले के साथ एडजस्ट करने में काफी दिक्कत आती है| कई बार तो लडकियों को अपने पति के इच्छानुसार अपनी जॉब का भी कोम्प्रोमाइस करना पढता है|

लेकिन यह की आप भी धीरे धीरे वहां पर अडजस्‍ट होना शुरु हो जाती हैं। धीरे धीरे आपको एक दुसरे से प्यार भी हो जाता है और लड़ाई झगड़ों में भी अपना अलग आनंद आने लगता है।

ऊपर आपने जाना Love Marriage vs Arranged Marriage in Hindi. हम आपको यही सलाह देंगे की हर रिलेशनशिप की अपनी खूबसूरती और आर्कषण होता है, फिर चाहे वो लव मैरिज हो या अरेंज मैरिज। आजकल के युवाओं में लव और अरेंज मैरिज को लेकर काफ़ी बहस होती है, सभी अपने-अपने तर्कों से एक दूसरे को संतुष्ट करने का सोचते रहते है|

लेकिन इस बीच लोग इस महत्वपूर्ण बात को भूल जाते हैं कि रिश्तों की मज़बूती आपसी समझदारी से बढ़ती है, फिर चाहे आपने शादी से पहले प्यार किया हो या शादी के बाद, बस आपके बीच अंडरस्टैंडिंग जरुरी है|

Subscribe to