अनेक औषधीय गुणों से युक्त है नींबू, जानिए इसके बेमिसाल फायदे

अनेक औषधीय गुणों से युक्त है नींबू, जानिए इसके बेमिसाल फायदे

नींबू का सेवन आप सभी ने कभी न कभी किया होगा। इसे कई तरह इस्तेमाल किया जाता है जैसे इसका अचार बनाया जाता है, इससे मुरब्बा, जेली, शरबत आदि चीज़े बनाई जाती है। इसका इस्तेमाल कुछ पकवानों पर साबुत भी किया जाता है। देखा जाये तो नींबू हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चूका है।

नींबू एक प्राकृतिक औषधी के सामान है जो आपको कई तरह की बीमारियों से बचाता है। और यह एक  एैसा फल है जो पूरे साल हर मौसम में मिलता है। यहाँ तक की आयुर्वेद में भी नींबू की अत्यधिक प्रशंसा की गई है। इससे मिलने वाले इतने फायदे है की इसे अमृतफल कहा जाये तो भी गलत नहीं होगा।

यह विटामिन सी से भरपूर होता है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें प्राकृतिक शक्ति होती है जो आपकी सेहत को ठीक रखने के लिए मदद करती है। यह आपको वजन घटाने में मदद करता है। इससे अम्ल्पति में राहत मिलती है। यहाँ तक की अमेरिकन डॉयबिटीज के अनुसार यह मधुमेह के रोगियों के लिए भी फायदेमंद आहार है।

यह न केवल स्वास्थय के लिए उपयोगी है बल्कि किचन की कई चीज़ो का जायका बढ़ाने में भी मदद करता है। आइये विस्तार से जानते है Lemon Benefits in Hindi.
 

Lemon Benefits in Hindi: जानिए नींबू से होने वाले फायदों के बारे में

 

Lemon Benefits in Hindi

  कच्चे नींबू का रंग हरा होता वही पकने के उपरांत यह पीला हो जाता है | इस फल का छिलका मोटा तथा अंदर का भाग हलके पीले रंग का होता है| इस फल को हिंदी में नींबू, संस्कृत में निम्बुक, मराठी में लिंबू तथा अंग्रेजी में लेमन कहा जाता है।

यह बहुत ही गुणकारी और उपयोगी होता है। यदि स्वस्थ्य व्यक्ति इसका सेवन करते है तो उन्हें आरोग्य की प्राप्ति होती है। उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा शरीर निरोगी रहता है।
 

बालों का झड़ना कम करे और उमने चमक लाये

थोड़ा सा दही ले और उसमे नींबू का रस मिलाकर बालों पर लगाए। आधा घंटा लगा रहने दे, फिर शैम्पू कर ले इससे बालों में चमक आती है| यदि आप मेहदी लगाते है तो उसमे भी निंबू के रस की कुछ बुँदे डाला करे|

रुसी की समस्या होने पर आंवले के चूर्ण में नींबू का रस मिलाकर बालों की जड़ों पर लगाए इससे रुसी नष्ट होती है|

बालों को काले, घने और मजबूत बनाने के लिए 100 ग्राम नींबू का रस, 1 लीटर नारियल तेल में मिलाकर उसे एक बर्तन में हल्की आग में गर्म कर लें।जब नींबू का रस जल जाए तो उसे ठंडा होने के लिए रख दे| फिर इसे किसी बोतल में डालें। और इस तेल को हफ्ते में दो दिन बालों की जड़ों पर लगाएं।
 

भूख न लगने पर

अदरक को पीस लें और उसमें नींबू का रस और सेंधानमक मिलाकर चटनी बनाएं। और खाना खाने के 20 मिनट पहले थोड़ी सी खाएं। इससे भूख खुलकर लगती है।  

मोटापा कम करे

यदि आप अपने शरीर का वजन कम करना चाहते है और छरहरा शरीर चाहते है तो नींबू आपके लिए बहुत कारगर उपाय है| इसके लिए रोज सुबह एक गिलास गरम पानी में 5 ग्राम शहद मिलाकर उसमें नींबू का रस निचोड़कर खाली पेट पिए| Lemon Water for Weight loss बहुत लाभप्रद है, इसे पीने से शरीर की चरबी कम होने लगती है।  

आप यह भी पढ़ सकते है:- दिल की बीमारियों को दूर रखता है तरबूज, जानिए और भी कई फायदे

 

बुखार में फायदेमंद

आपको शायद इस बारे में जानकारी ना हो लेकिन बुखार में भी नींबू बेहद फायदेमंद होता है। बुखार कम करने के लिए पानी के साथ नींबू रस मिलाकर दिन में 3 से 4 बारी तक पीएं। आप चाहे तो उसमे सेंधा नमक भी मिला सकते है|  

मुंहासे से निजात दिलाये

मुंहासे होने पर एक चुटकी भर हल्दी ले उसमे एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर मुंहासों पर लगाये| ऐसा एक दो हफ्ते तक करने से मुंहासे दूर हो जाते हैं और मुहांसों के काले दाग भी साफ हो जाते हैं।  

Lemon Health Benefits अन्य फायदे इन्हें भी जानिए

  1. Lemon Beauty Benefits कई है| नींबू का रस आपकी त्वचा को साफ़ करने में मददगार है, यह शरीर पर हुई टैनिंग को कम करता है| इससे चेहरे की झुर्रिया कम होती है|
  2. यदि आपको दांतों में दर्द हो रहा है तो दर्द की जगह पर नींबू का रस लगाये| इससे दर्द से निजात मिलेगा|
  3. यदि कोई मुंह की दुर्गंध से परेशान है या फिर आपको गले में संक्रमण हो रहा है तो रोज सुबह खाली पेट गरम पानी में नींबू डालकर पीना चाहिए|
  4. दिल के मरीज़ों के लिए भी नींबू का सेवन लाभप्रद है। इसमें अच्छी मात्रा में पोटैशियम मौजूद होता है जिससे हाई ब्लड प्रेशर तथा चक्कर से राहत मिलती है।
  ऊपर आपने जाना Lemon Benefits in Hindi. नींबू के प्रयोग से आपकी सुन्दरता निखरती है और आप फिट रहते है| मानसिक तनाव और अवसाद से बचने के लिए भी नींबू का इस्तेमाल किया जाता है।
Subscribe to