क्यों झड़ते है आपके बाल - जानिये हेयर लॉस के प्रमुख कारण

क्यों झड़ते है आपके बाल - जानिये हेयर लॉस के प्रमुख कारण

हर किसी को सुन्दर काले घने बालो की चाहत होती है और यह चाहत हो भी क्यु ना बाल हमारी सुंदरता निखारने में अहम भूमिका जो निभाते है| लेकिन आज के समय में लोगो के बाल गिरने की समस्या बहुत बड़ गयी है| यहाँ तक की युवाओं में भी यह समस्या देखी जा रही है| बाल गिरने के कारण 25 साल के युवक 45 साल के नजर आने लगे है|

कम उम्र में सिर के बालो का झड़ना बेहद चिंता का विषय है| वैसे तो यह बेहद ही आम समस्या है लेकिन यदि इस पर ध्यान न दिया जाये तो आप गंजेपन का शिकार हो सकते है| इसलिए जरुरी है की वक्त रहते इस पर ध्यान दे दिया जाये| अपने बालो का सही तरह से ख्याल रखने के लिए पहले तो हमें बाल झड़ने के कारणों का पता लगाना पड़ेगा, तभी तो हम इसका बेहतर तरीके से उपचार कर पाएंगे|

बालो के गिरने की कई वजह हो सकती है जैसे तनाव, दवाईयों के साइड एफेक्ट्स, पोषक तत्वों की कमी, प्रदूषण वाले वातावरण में आना जाना| इसके अलावा आनुवंशिक कारणों से भी बाल गिरते है| यदि आनुवंशिक कारणो से आपके बाल कम उम्र में गिर रहे है तो इसे एंड्रोजेनिक एलोपेसिया कहा जाता है। इसमें कम उम्र में ही बाल गिरने लगते है| इसका असर महिलाओ के मुकाबले पुरुषो में जल्दी और ज्यादा देखा गया है| आइये जाने और भी कुछ Hair Fall Causes in Hindi बालो के असमय झड़ने के कारण, जिससे वक्त रहते हम इसका उपचार कर सके|
 

Causes of Hair Fall: इन कारणों से झड़ते है बाल

 

Hair Fall Causes in Hindi

 

स्टाइलिंग

आजकल सबको अपने बालो के साथ एक्सपेरिमेंट्स करना बहुत अच्छा लगता है| इसके लिए लोग अपने बालो पर कलरिंग, स्ट्रेटनिंग, रिबॉन्डिंग, आयरनिंग आदि कराते रहते हैं। यह सब करने से भी बाल जल्दी खराब हो जाते हैं और टूटने भी लगते हैं।

अनुवांशिक कारण

अगर आपके बाल असमय झड़ रहे है तो उसके पीछे का एक कारण अनुवांशिकता हो सकता है| यह बात देखी गयी है यदि परिवार में दादा- दादी के बाल झड़ रहे हो तो संभावना होती है की उनके आने वाले पीढ़ी का भी Hair Loss हो|

लंबी बीमारी

किसी लम्बी बीमारी के बाद भी बाल झड़ना एक सामान्य प्रक्रिया है| दरहसल जब हम बीमार होते है तो दवाइयों का अधिक सेवन करते है| और दवाई के सेवन से भी बाल गिरते है|

पोषक तत्वों की कमी

बालो के काले और घने रहने के लिए विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन सभी चीज़ो की जरुरत होती है| इसलिए यदि आप संतुलित आहार नहीं लेते है तो भी आपके बाल गिरने लगेंगे|

शराब पीना

शराब पिने या फिर ध्रूमपान करना केवल हमारे शरीर के लिए नहीं बल्कि हमारे बालो के लिए भी हानिकारक है| यह हमारे शरीर में ऐसे विषैले तत्व पैदा करते है, जिससे हमारे बालो को हानि होती है| इसलिए जो लोग अपने बाल झरने से रोकना चाहते है वो इसका सेवन बिलकुल बंद करदे|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- Hair Fall Control Tips In Hindi – पाइए सुन्दर लहराते बाल
 

Reasons of Hair Fall - इन्हे भी जाने

  1. जिन लोगो को टेलोगेन एफ्फ्लूवियम की समस्या है उनका काफी प्रमाण में हेयर लोस होता है|
  2. ज्यादा समय तक कड़क धुप में रहने, धूल-मिटटी और प्रदूषण भी बाल झड़ने के कुछ कारणों में से एक है|
  3. यदि आपका पाचन तंत्र और हाजमा ठीक नहीं है तो भी बाल झड़ सकते है| लगातार कब्ज रहने से बालों की जड़ें कमजोर होती है और बाल टूटने व झडऩे लगते हैं।
  4. बार-बार बालों को धोना भी Hair Fall Causes में से एक है| बहुत से लोग अपने बालो को अच्छा दिखने के लिए बार बार बाल धोते रहते है| बार बार शैम्पू का प्रयोग करने से बाल झड़ने लगते है|
  5. कुछ लोग सोचते है की बार-बार कंधी करने से से बाल लंबे होते है और सुलझें रहते है लेकिन आपको बता दें इससे भी कई बार बाल झड़ते है|
  6. बालों को टाइट बांधना, कर्ल करना, या सीधे करने के लिए आयरनिंग के ज्यादा इस्तेमाल करने से भी बाल ख़राब हो जाते है और गिरने लगते है|
  7. बरसात के दिनों में गीले बालों को ठीक से न पोंछने पर फंगल इंफेक्शन हो सकता है।इंफेक्शन और डैंड्रफ फंगल इंफेक्शन से बाल झड़ सकते हैं।
  8. शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण भी बाल झड़ने लगते है| जिन औरतो में हाइपोथायरायडिज्म की कमी होती है, उन्हें हमेशा ही हेयर फॉल की समस्या रहती है|

बालों का झड़ना कम हो तो यह एक आम बात है| सामान्यतः हमारे लगभग 50 से 100 बाल हर दिन झड़ते हैं। लेकिन अगर आपके इससे ज्यादा बाल झड़ते हैं, तो यह चिंता का विषय है। वे लोग जो इस परेशानी का सामना कर रहे हैं वह ज्यादातर बाजार में मिलने वाले केमिकल उत्पादों को खरीदने में अपना पैसा खर्च कर देते हैं. लेकिन फिर भी वह अपने घने-बालों से वंचित ही रह जाते हैं| इसलिए बालो को ठीक करने के लिए प्राकृतिक उपायो का इस्तेमाल करे| यहाँ देखिये Hair Fall Treatment in Hindi, झड़ते बालों के लिए प्राकृतिक उपचार|  

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs

Subscribe to