जानिए वेट लॉस सीक्रेट - वजन घटाना अब हुआ आसान

जानिए वेट लॉस सीक्रेट - वजन घटाना अब हुआ आसान

वजन का बढ़ना आज एक आम समस्या बन चुकी है| हम सभी इस बात से परिचित है की इसे पीछे की वजह आज के वक्त की ख़राब जीवन शैली है| ख़राब जीवनशैली से हमारा यहाँ तात्पर्य व्यायाम की कमी और गलत खान पान है| यह दोनों ही हमारे वजन को बढ़ाने के लिए मुख्य तौर से जिम्मेदार है| इसके अतरिक्त कुछ लोगो को अन्य कारणों से भी वजन बढ़ जाता है जैसे दवाइयों के सेवन से आदि|

वजन का बढ़ना हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं है| इससे शरीर को कई तरह की परेशानियां होती है| जैसे काम करने में दिक्कत, जोड़ो में दर्द, जल्दी थकान आ जाना आदि| वजन के बढ़ने से हमारा शरीर धीरे धीरे मोटा होते जाता है| शरीर पर आने वाला मोटापा ना केवल हमें दिखने में बेडौल बनाता है अपितु इससे कई सारी बीमारिया जन्म लेती है|

मोटापा बढ़ने से लोगो में मधुमेह, रक्तचाप आदि समस्याए देखने को मिली है| इसलिए जिन लोगो का वजन बढ़ जाता है वे लोग काफी परेशान रहते है| वे अपना वजन घटाना चाहते है लेकिन समय की आपूर्ति होने के कारण नाकाम रह जाते है|

आज की इस व्यस्त जीवनशैली में हर किसी के पास कसरत के लिए समय नहीं मिल पाता है| जिससे उन लोगो का बढ़ता वजन कम करना एक सपना सा ही रह पाता है| यदि आप भी अपना वजन जल्द कम करना चाहते है, तो आपको जरुरत है वजन कम करने के राज को जानने की| दरहसल वजन कम करना केवल किसी एक प्रयास पर नहीं टिका है| इसके लिए आपको जरुरत है एक पुरे प्लान की| तो आइये आज के इस लेख में हम जानते है Secret of Weight Loss in Hindi.
 

Secret of Weight Loss in Hindi: जानिए वजन घटाने के बेमिसाल तरीके 

 

Secret of Weight Loss in Hindi

 

दिन में रोज एक घंटे खड़े रहे

जब वजन कम करने की बात आती है तो उसके लिए सबसे जरुरी है कैलोरी का जलना| और यह तभी मुमकिन है जब आप ऊर्जा की खपत करते है| पर ऊर्जा की खपत करने के लिए व्यायाम करना हर किसी के बस में नहीं होता| लोग दो तीन दिन व्यायाम कर लेते है और फिर थककर छोड़ देते है|

लेकिन क्या आप जानते है की आप केवल खड़े रहकर भी अपना वजन कम कर सकते है| जी हां आपने सही सुना यदि आप दिन में एक घंटे तक खड़े रहते है तो आप 40 कैलोरी तक कम कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ चेस्टर के द्वारा किये गए एक शोध में पाया गया कि खड़े रहने पर दिल की धड़कने बढ़ जाती हैं और प्रति मिनट 0.7 कैलोरी कम होती है।

अब आप यही सोच रहे होंगे की इतने देर खड़े का टाइम किसके पास है तो परेशान ना होइए हमारे पास इसका भी उपाय है| इसके लिए आप बैठकर करने वाले कुछ कार्यो को खड़े होकर करें, जैसे बस में जरूरतमंद को सीट दें और खुद थोड़ी देर खड़े हो गए, या फिर टीवी देखने का काम या फोन पर बात करने का काम आप खड़े होकर कर सकते है| इससे आप जल्दी ही Weight Loss कर पाएंगे|
 

अपने आहार में प्रोटीन को जगह दे

खाने में गरमागरम दाल खाना किसे पसंद नहीं आता है| हम आपको बताना चाहते है की दाल को प्रोटीन का अहम स्रोत माना जाता है| यदि आपको दाल पसंद है तो अच्छी बात है और नहीं भी पसंद है तो इसे अपने आहार में शामिल कर ही लीजिए| क्योंकि एक नए शोध से खुलासा हुआ है कि दाल खाकर आप अपने वजन को भी घटा सकते है|  

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए पेट की चर्बी कम करने के कुछ आसान घरेलू तरीके

  प्रमुख शोधकर्ता टोरंटो के सेंट माइकेल्स अस्पताल में एक अध्यन किया गया था जिसके तहत 940 प्रतिभागियों पर विश्लेषण किया गया, जिन्होंने दाल खाकर 6 हफ्तों में औसतन 340 ग्राम वजन कम किया था| इसलिए आज से आप भी अपने खाने में दाल को जरूर शामिल कर लेना|  

घरेलू उपचारों को शामिल करे

नींबू पानी और शहद: वजन को कम करने के लिए रोज सुबह खाली पेट गरम पानी में नींबू और शहद को डाल कर पिये| इससे आपका वजन भी कम होगा साथ ही आपको एनर्जी भी आएगी| यह एक बेहतरीन Home Remedies for Weight Loss है|   भरपूर पानी पिए: क्या आप यह बात जानते है की शरीर को सुचारू रूप से कार्य करने के लिए पानी की जरुरत होती है| यदि आप रोज भरपूर पानी पीते है तब भी आपका वजन कम होता है|   टमाटर और प्याज का सलाद: वजन को कम करने के लिए खाना खाते वक्त टमाटर और प्याज का सलाद काली मिर्च व नमक डालकर खाएं। इनसे शरीर को कई सारे जरुरी तत्व जैसे विटामिन सी, ए, के, आयरन, पोटैशियम, लाइकोपीन और ल्यूटिन मिलेेगा। इसलिए इसे खाने पर पेट भी भरा लगेगा और वजन नियंत्रित रखने में भी मदद मिलेगी|   ऊपर आपने जाना Secret of Weight Loss in Hindi. यदि आप भी अपने बढ़ते वजन पर काबू पाना चाहते है तो ऊपर दिए गए उपायों को जाने और अपनाये| इसके अतरिक्त अपने जीवन में कुछ समय योग के लिए भी निकाले, यह ना केवल आपके वजन को नियंत्रित रखता है बल्कि आपके शरीर की बीमारियों से भी रक्षा करता है|
Subscribe to