Wine Pine Ke Fayde: वाइन पीने से होते हैं कमाल के फायदे, जाने इसके हेल्थ बेनिफिट्स

आजकल लोग बहुत ज्यादा हेल्थ कॉन्शस हो गए हैं और अपने लिए अच्छी स्वास्थ्य चाहते हैं। पर आज के बदलते जमाने है हर चीज़ में मिलावट आ रही है जिसकी वजह से स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याएं उत्पन्न होती रहती हैं। जब आप आपने शरीर का ख्याल नहीं रखते तो आप बीमारी की चपेट में आ जाते है।

आज के जमाने में अपने देखा होगा दिल की बीमारी वाले रोगियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

जब आप अपने शरीर की ख्याल नहीं रखते तो आप जल्द ही किसी भी बीमारी की चपेट में आ जाते है। आज हम आपको बताने जा रहे है की वाइन का सेवन करके आप अपने दिल को कैसे स्वस्थ रख सकते है। यह हमारे हार्ट के लिए दवा से कम नहीं है।

वैसे तो ये कहा जाता है की किसी भी तरह का नशा करना जैसे- शराब, सिगरेट, बियर आदि का सेवन करना हमारे शरीर को नुक्सान पहुँचाता है पर हो सकता है की इस लेख को पढ़ने के बाद आप वाइन पीना शुरू कर दे या आप इसे छुप छुप कर न पिए। वाइन हमारे स्वस्थ के लिए बहुत लाभदायक होती है, ऐसा हम नहीं बोल रहे बल्कि एक शोध से पता चला है की यह हमारे लिए लाभकारी है। वाइन हर किसी को पसंद आता है और किसी किसी को तो रेड वाइन बहुत अच्छी लगती है।

ऐसा नहीं की यह अच्छी होती है तो इसकी शराब और दारू की तरह लत लगा लें। लेकिन इसका प्रयोग केवल एक स्वादिष्ट शराब के रुप में ही नही बल्कि हेल्थ बेनिफिट्स के लिए भी कर सकते हैं। यदि आप इसका रोज सही मात्रा में इसका सेवन करेंगे तो यह आपको कई बीमारियों से लड़ने में मदद करेगा। एक शोध में ऐसा पता चला है की इसमें जो एंटीऑक्सीडेंट होते है वो हमारे शरीर के लिए अच्छे होते है। आज इस लेख में हम जानते है की वाइन कैसे बनती है और इसके क्या क्या फायदे होते है। आइये जाने Wine Pine Ke Fayde.

Wine Pine Ke Fayde: कई स्वास्थ्यवर्धक फायदे पहुंचाता है वाइन का सेवन

वाइन बहुत प्रकार की आती है जैसे रेड वाइन या फिर वाइट वाइन। वाइट वाइन के मुकाबले रेड वाइन ज्‍यादा स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक मानी जाती है। इसमें टैनिंन का हाई कंसन्‍ट्रेशन होता है, जो कि हर्बल टी में भी पाया जाता है। वाइन बनाने की कई दिनों की लगातार प्रक्रिया होती है जिसके कारण इसका रंग गाढ़ा लाल हो जाता है। एक शोध में यह साबित हुआ है की रेड वाइन वाइट वाइन से ज्यादा लाभकारी होती है।

बहुत से लोगो को मालूम नहीं होता की यह कैसे बनती है आज हम बताते इसको कैसे बनाया जाता है।

वाइन को काले अंगूर से बनाया जाता है। वाइन बनाने के लिए 4-5 प्रक्रिया लगती है। इसमें अंगूर के छिलके का किण्वन (fermentation) किया जाता है। जिसके कारण इसमें रंग आता है। वाइन बनाने के लिए अंगूर के छिलके को पहले अलग कर दिया जाता है। फिर अंगूरों को पीसकर उसका जूस निकाला जाता है फिर उससे वाइन बनाई जाती है। अल्कोहल किण्वन नामक प्रक्रिया द्वारा उत्पादित होता है।

रेड वाइन में Lactobacillus होता है जो दही में पाया जाता है, साथ ही इसमें Gonococcus एवं Pediococcus भी मुख्य रूप से मिलता हैं। इन सब को probiotic भी कहा जाता है। वाइन में मौजूद ये Probiotic मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं।

जानते हैं इसके फायदे: Red Wine ke Fayde

त्वचा के लिए

  • रेड वाइन में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते है जो हमारी त्वचा के लिए बहुत फ़ायदेमंद होते है। यह हमारी त्वचा को साफ़ और कोमल बनाते है।
  • इसका सेवन करने से हमारे शरीर में ब्लड संचार सही रहता है।
  • चेहरे के लिए वाइन फेशियल की तरह काम करती है। यह चेहरे को ऑक्सीजन देती है और त्वचा को झुर्रियां व मुहांसे से बचाती है।
  • फेशियल के लिए आप रेड वाइन में दही और शहद मिलाकर इसका पेस्ट लगा सकते है।

दिल को स्वस्थ रखे

  • लाल अंगूर में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट रेसवेरेट्रॉल शरीर की मांसपेशियों और दिल के लिए काफी लाभदायक माना जाता है।
  • रेड वाइन न केवल रक्तचाप नियंत्रित करता है बल्कि ब्लड क्लॉटिंग और कोलेस्ट्रॉल की परेशानी को भी कम करती है।
  • रेड वाइन शरीर में रक्त को साफ़ करता है और गंदे कोलेस्ट्रॉल को शरीर से निकाल देता है।
  • इसलिए यदि आप नियमित रूप से रेड वाइन का सेवन करेंगे तो आपका दिल स्वस्थ रहेगा और हार्ट अटैक का खतरा कम हो जायेगा।

पाचन शक्ति के लिए

  • रेड वाइन में विटामिन बी 6, आयरन, मैग्निशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।
  • रेड वाइन का सेवन करने से पेट के सारे बैक्टीरिया खत्म हो जाते है और पेट अच्छे से साफ़ हो जाता है।
  • वाइन हमारी पाचन सकती को बढ़ाने में मदद करते है।

कैंसर के लिए

  • रेड वाइन में एंटीऑक्सीडेंट रेसवेरेट्रॉल पाए जाते है, जो हमारे शरीर में कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकते है।
  • एक गिलास वाइन पीने से कोलन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, और स्तन कैंसर के खतरे में कमी आ जाती है।
  • इसलिय रेड वाइन का सेवन करके आप कैंसर से बच सकते है।

दिमाग के लिए

  • अपने देखा होगा जैसे जैसे उम्र बढ़ती है वैसे याददाश्त कम हो जाती है। इसलिए डॉक्टर रेड वाइन पीने की सलाह देते है।
  • वाइन में रेस्वेराट्रोल होता है इसलिए वाइन पीने से दिमाग तेज होता है।

बालों के लिए

  • वाइन में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते है, जिससे बाल मजबूत और शाइनिंग बनते है।
  • रेड वाइन हमारे बालों की समस्या जैसे- बाल झड़ना, डैंड्रफ, स्कैल्प आदि की परेशानी से छुटकारा दिलाता है।
  • यदि आप भी बालों को स्वस्थ बनाना चाहते है तो बालों को वाश करते समय कंडीशनर में कुछ बूँद रेड वाइन की मिलाकर उससे बाल धोएं। वाइन का इस्तेमाल करके बालों को स्वस्थ रखा जा सकता है।

लंबी उम्र के लिए

  • रेड वाइन में एंटी एजिंग और फाइटोकैमिकल के गुण पाए जाते है।
  • इसलिए रेड वाइन के सेवन से बढ़ती हुई उम्र पर का असर नजर नहीं आता है। वाइन के गुण शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते है और एजिंग से रोकते है।

आज के इस लेख में आपने जाने Wine ke Fayde. ये तो सभी जानते है किसी भी चीज़ की अति करने से शरीर को नुकसान होता है, ठीक वैसे ही रेड वाइन का अत्यधिक मात्रा में सेवन करना आपके शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए इसका सेवन नियमित मात्रा में ही करें और स्वस्थ रहें।