जानिए अंगूर खाने के बेमिसाल फायदे और रहिये सेहतमंद

जानिए अंगूर खाने के बेमिसाल फायदे और रहिये सेहतमंद

अंगूर एक स्वादिष्ट प्राकृतिक फल है। यह एक ऐसा फल है जिसे आप साबुत खा सकते हैं| इस फल को खाने के लिए आपको किसी तरह का झंझट नहीं होती है क्योंकि इसे ना छिलने का झंझट रहता है और ना ही बीज निकालने का| कहा जाता है की हैं कि अंगूर का उत्पादन तक़रीबन छह हजार साल पहले यूरोप में हुआ था। फिर फ्रांसीसियों के साथ इसे अमेरिका में पहुचाया गया| जहाँ बाद में इसका प्रयोग वाइन बनाने के लिए किया जाने लगा।

यह फल आपके लिए कई तरह से फायदा करता है| यह एक बलवर्घक एवं सौन्दर्यवर्घक फल है। आप शायद नहीं जानते होंगे लेकिन इसमें मां के दूघ के समान पोषक तत्व पाए जाते हैं| इसकी कई तरह की प्रजातियां हैं। जैसे काले अंगूर, छोटे अंगूर, लंबे अंगूर आदि। आपका पसंदीदा ड्राई फ्रूट किशमिश, अंगूरों से ही बनती है|

अंगूर एक आयु बढ़ाने वाला प्रसिद्ध फल है। इसमें लाजवाब स्वाद तो छुपा ही है| लेकिन इसमें शरीर के जरुरी कई तत्व जैसे की फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ई पाया जाता है| फलों में यह सर्वोत्तम फल है| क्योंकि यह सभी प्रकार की प्रकृति के मनुष्य के लिए अनुकूल है। निरोगी के लिए यह उत्तम पौष्टिक खाद्य है तो रोगी के लिए बलवर्धक भोजन| बहुत कम ही लोगों को पता है कि अंगूर सेहत का खजाना भी है| तो आइये आज हम जानते है| Grapes Benefits in Hindi.

 

Grapes Benefits in Hindi - जानिये अंगूर खाने के फायदे

 

Grapes Benefits in Hindi

 

हार्ट-अटैक का खतरा कम करे

अंगूर का सेवन दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है| हम आपको बताना चाहते है की यह हार्ट-अटैक होने की संभावना को कम करता है| दरहसल काले अंगूर का रस एसप्रिन की गोली के समान कारगर है। और एसप्रिन का कार्य खून के थक्के को बनने से रोकना होता हैं| काले अंगूर के रस में फलोवोनाइडस नामक तत्व मौजूद होता है और यह भी यही कार्य करता है।

 

त्वचा के लिए फायदेमंद

रस भरे अंगूर का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। अगर आपको अंगूर पसंद है तो आपको यह जानकर खुशी होगी की यह आपके शरीर के लिए ही नहीं बल्कि चेहरे की त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। इसमें ऐसे एंटीऑक्सीडेंट पाएं जाते है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है, और इससे चेहरे में नयी चमक आती है| अंगूर का सेवन करने से पेट संबंधित रोगों से निजात मिलती है|

 

माइग्रेन के दर्द में राहत

माइग्रेन से परेशान लोगों के लिए भी अंगूर का रस पीना बहुत लाभप्रद होता है| कुछ समय यदि अंगूर के रस का नियमित सेवन किया जाये तो माइग्रेन की समस्या से निजात पाई जा सकती है|

 

भूख बढ़ाये

अगर आपको भूख नहीं लगती है| तो अंगूर का सेवन आपके लिए लाभप्रद हो सकता है| कुछ लोगो का वजन बहुत कम होता है| इस वजह से उनका वजन नहीं बढ़ पाता है| ऐसे में आपको अंगूर के रस का सेवन करना चाहिए| इसके सेवन से कब्ज की समस्या तो दूर होती ही है| साथ ही भूख भी लगने लग जाती है|

 

मधुमेह में हितकारी

जिन लोगों को मधुमेह (डायबिटीज) है उनके लिए अंगूर सेवन करना लाभदायक है। अंगूर शूगर की मात्रा को कम करने में मदद करता है और खून में मौजूद शूगर को नियंत्रित करने में भी अहम भूमिका निभाता है। यहाँ तक की अंगूर खून की कमी और आयरन की कमी को दूर करता है।

 

ब्रेस्ट कैंसर

कुछ किये गए शोधो में यह बात सामने आई है की ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में अंगूर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है| Angur Ke Fayde कई है| यहाँ तक की यह दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी विशेष रूप से फायदेमंद होता है|

 
आप यह भी पढ़ सकते है:- वजन कम करने में बेहद मददगार है फलों का सेवन
 

Benefits of Grapes in Hindi - अन्य फायदे इन्हे भी जानिए

  1. अंगूर का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कट्रोल में रहता है।
  2. गठिया रोग होने पर भी अंगूर का सेवन करना चाहिए।
  3. इसका नियमित सेवन करना हमारी आंखों के लिए हितकारी होता है।
  4. इसका सेवन करने से एनीमिया जैसी बीमारी में राहत पाई जा सकती है।
  5. नियमित 2 बार अंगूर के रस सेवन करने से पाचनशक्ति सुचारू होती है|
  6. अंगूर का नियमित सेवन करने से कैंसर, एपेंडिक्स, मिर्गी, रक्त संबंधी विकार दूर होते है|
  7. अंगूर में पॉली-फेनोलिक फाइटोकेमिकल कंपाउंड पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को न केवल कैंसर से, बल्कि कोरोनरी हार्ट डिजीज, नर्व डिजीज, अल्जाइमर व वाइरल तथा फंगल इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है|
  8. ताजे अंगूरों का रस कमजोर रोगियों के लिए लाभप्रद है। इसका सेवन खून बनाता है और खून को पतला भी करता है तथा शरीर को मोटा करता है।
  9. शरीर के किसी भी भाग से रक्त स्राव होने पर अंगूर के एक गिलास रस में दो चम्मच शहद घोलकर पीना चाहिए| इससे रक्त की कमी को पूरा किया जा सकता है|

ऊपर आपने जाना Grapes Benefits in Hindi. इसके इतने सारे फायदों को जानते हुए अंगूर को किसी न किसी रूप में अपने भोजन में शामिल करें। अंगूर के शरबत का नित्य सेवन गर्मी में लू के कारण होनेवाली परेशानियों को भी दूर करता है। अंगूर का सेवन आपको हमेंशा रोगमुक्त रखेगा और कई तरह की समस्याओं से भी निजात दिलवाएगा।

Subscribe to