अच्छे स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए करे शहद का इस्तेमाल

अच्छे स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए करे शहद का इस्तेमाल

शहद एक मीठा और चिपचिपा पदार्थ है| कई लोग इसे मधु के नाम से भी जानते है| इसका अंग्रेजी नाम हनी है| इसका इस्तेमाल कई रसोई घरो में होता है| प्राचीन समय से ही इसका इस्तेमाल एक महत्वपूर्ण औषधि के रूप में किया जा रहा है| आप शायद नहीं जानते होंगे लेकिन औषधि के रूप में शहद का इस्तेमाल सबसे पहले सुमेरी मिट्टी के टेबलेटों में पाया गया है| साथ ही 30 फीसदी सुमेरी चिकित्सा में भी शहद का इस्तेमाल होता था।

शहद आयुर्वेद चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाला महत्वपूर्ण अंग है| इसके चिकित्सक गुणों के चलते प्राचीन समय में इसे त्वचा और आंखों की बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता था| यहाँ तक की जख्मों तथा जलने के दागों पर प्राकृतिक बैंडेज के रूप में लगाया जाता था|

शहद एंटीबैक्टिरियल, एंटीआक्सीडेंट व एंटीफंगल गुणों से भरा हुआ है। इसका इस्तेमाल न केवल प्राकृतिक सौंदर्य पाने के लिये बल्कि मोटापा कम करने के लिये भी सहायक है| इसे निम्बू और दूध दोनों के साथ इस्तेमाल किया जाता है| इसके लाभ अनगिनत है| आइये नजर डालते है Honey Benefits in Hindi पर|
 

Benefits of Honey in Hindi: जानिए शहद के बेमिसाल फायदे

 

Honey Benefits in Hindi

 

सर्दी जुकाम के लिए

सर्दी जुकाम रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाली आम बीमारी है| यदि आप भी सर्दी-जुकाम से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित हैं| या फिर ठंडी के दिनों में आपको बार बार बंद नाक से जूझना पड़ता है| तो शहद और सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए काली मिर्च के कुछ दानों को दरदरा पीस लें फिर इसमे दो छोटे चम्मच शहद में रात भर भिगो कर रखें। फिर सुबह काली मिर्च के दानो को अच्छी तरह चबाते हुए खा लें। आप चाहे तो शहद में थोड़ा हल्दी भी मिला सकते हैं।  

कीमोथैरेपी में भी फायदेमंद

शहद का सेवन कीमोथैरेपी के मरीजों में श्वेत रक्त कोशिकाओं (डब्ल्यूबीसी) की संख्या को कम होने से रोक सकता है। दरहसल कुछ लोगो पर किये गए शोधो में यह बात सामने आई है की कीमोथैरेपी के दौरान कम डब्ल्यूबीसी संख्या के वाले 40 फीसदी मरीजों में उपचार के तौर पर दो चम्मच शहद पीने के लिए दिया गया| इसके बाद यह समस्या उन मरीजों में फिर से नहीं उभरी।  

मोटापा घटाए 

Honey for Weight Loss भी है| आपने बहुत से लोगो को सुबह-सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में शहद मिलाकर पीते देखा होगा| लेकिन क्या आप जानते है की इसके पीछे का कारण क्या है| दरहसल हल्‍के गर्म पानी में शहद पिने से मोटापा कम होता है| इसका सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि इसके सेवन से वजन कम होता है| गर्म पानी में मिलाकर पीने पर एनर्जी लेवल भी बना रहता है| दरअसल, सुबह के समय के लिए यह एक हेल्दी ड्रिंक है| इसे लेने से अतिरिक्त फैट भी जमा नहीं होता है|  

स्‍टैमिना बढाए

अक्सर गर्मियों के दिनों में गर्मी की वजह से हमारी ताकत कम हो जाती है। यदि आपको भी शरीर में कमजोरी महसूस हो रही है तो इसे बढाने के लिये नियमित दूध में शहद मिला कर पियें। दरहसल दूध में प्रोटीन मौजूद होता है और शहद में कार्बोहाइड्रे| इन दोनों का सेवन स्‍टैमिना को बढ़ाने में मदद करता हैं।  
आप यह भी पढ़ सकते है:- शरीर का मेटाबोलिज्म बढ़ाना है तो रोज करे काजू का सेवन
 

हर्ट बर्न से राहत

कई बार गर्मी के चलते या फिर अधिक तीखा खाने से सीने में जलन महसूस होती है| ऐसे में खाना खाने के बाद यदि आप शहद और दूध का मिश्रण पियेंगे तो आपको दिल की जलन से राहत मिलेगी। लेकिन ध्यान रहे है की गर्म दूध की जगह ठंडा दूध पिए और मिश्रण को अच्‍छी तहर से मिला ले|  

शहद के अन्य फायदे इन्हे भी जाने

  1. शहद में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाये जाते हैं। इसके इस गुणों के चलते यह घाव का उपचार करने में लाभदायक होता है।
  2. नींबू और शहद को एक साथ लेने से भीं वजन कम होता है| वजन घटाने की चाहत रखने वालो को इसका सेवन जरूर करना चाहिए|
  3. जो लोग शहद को गुनगुने पानी में मिला कर पिटे है उनके खून में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और आयरन की कमी नहीं होती है|
  4. दूध और शहद पाचन से जुडी समस्‍याओं को भी दूर करने में मदद करता है| दरहसल यह पेट में अच्‍छे बैक्‍टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है| इसलिए इससे पाचन सुधरता है|
  5. शहद के इस्तेमाल से चेहरे पर झुर्रियां नहीं पढ़ती है| चेहरे पर शहद और निम्बू का मिश्रण लगाने से यह मृत कोशिकाओं को हटा देता है और त्वचा में कसाव लाता है|
  6. शहद में बहुत तरह के विटामिन्स मौजूद होते हैं| लेकिन इसमे विटामिन सी की मात्रा सबसे ज्यादा पायी जाती है| इसलिए इसके सेवन से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है| इसलिए शहद को रोग प्रतिरोधक भी कहा गया है।
ऊपर आपने जाना Honey Benefits in Hindi. हम आपको बतादे की शहद खराब नहीं होता है और उसे ठीक से बंद करके रखने पर लंबे समय तक चलता है|  शहद आपको कई बीमारियो से दूर रखता है| इसलिए आप शहद का इस्तेमाल जरूर करें।
Subscribe to