फीवर डाइट- बुखार में इन आहारों के सेवन से मिलेगा आराम

फीवर डाइट- बुखार में इन आहारों के सेवन से मिलेगा आराम

हमारे शरीर का एक सामान्य तापमान होता है| जब यह तापक्रम बढ़ता है तो इसे ज्वर याने की बुखार कहा जाता है| कई लोग इसे फीवर के नाम से जानते है| इसमें व्यक्तिं बिना कुछ खाए पिए ही कमजोर हो जाता है| ऐसे में भोजन से भी अरुचि हो जाती है| लेकिन बुखार में यदि कुछ खाया पिया ना जाये तो कमजोरी और बढ़ने लगती हैं| इसलिए बुखार में भी शरीर को पानी और खाने की जरुरत होती है|

मुँह का स्वाद ख़राब हो जाने के कारण, कई लोग मसालेदार या बाहर का खाना खाने का सोचते है| किन्तु ध्यान रहे की मसालेदार और बाहर का खाना उल्टा सेहत को और बिगाड़ सकता है| इसलिए बुखार में हलके फुल्के भोजन को ही खाए और उसके साथ कई पौष्टिक फलो के रस का भी आप सेवन कर सकते है।

आज हम बुखार से पीड़ित लोगो के लिए कुछ ऐसे आहार को बताने चाहेंगे जिनसे उनकी भूख भी खुलने लगेगी और मुँह का स्वाद भी अच्छा होने लगेगा। यदि आप भी अपने बुखार को जल्दी ठीक करना चाहते है तो हमारे बताये गए  Fever Diet Tips in Hindi  को जरूर फॉलो करे। ये आहार आपके बुखार से होने वाले कमजोर शरीर को ताकत देने के साथ-साथ बुखार को कम भी करते है।
 

Fever Diet Tips in Hindi: बुखार में लिए जाने वाले आहार

  Fever Diet Tips in Hindi   दलिया: बुखार के समय हम ज्यादा तर फल और जूस का सेवन करते है| लेकिन इससे हमारी भूख नहीं मिट पाती है| ऐसे में दलिया एक बेहतर विकल्प है| यह आसानी से पच भी जाता है और शरीर की कमजोरी भी दूर करता है| इसके सेवन से आपकी भूख भी मिट जाती है|   तुलसी की चाय: यदि आपको भुखार के साथ सर्दी भी है तो तुलसी की चाय पीजिये| बुखार में तुलसी की चाय हर्बल टी का काम करती है। इससे जुखाम और बुखार से लगने वाली ठण्ड दोनों में राहत मिलेगी| इससे आलस भी कम होता है|   किशमिश: शरीर में बुखार से आने वाली कमजोरी और मुह की कड़वाहट से बचने के लिए आप विटामिन सी से भरपूर सुखी अंगूर वाली किशमिश का सेवन करे। यह आपके मुह का स्वाद ठीक कर देगी| यह एक फायदेमंद Home Remedy for Fever है|   खिचड़ी: खिचड़ी खाने में स्वादिष्ट और काफी हलकी होती है, बुखार में इसको खाना अच्छा रहता है, क्युकी इससे आपका पाचन सही रहता है। लेकिन हां चावल और मूंग के दाल से बानी खिचड़ी ही खाए|   गरमागरम सूप: बुखार के समय टमाटर का और वेजिटेबल का सूप दोनों ही लाभकारी होता है। दिन में एक से दो बार इसका सेवन करने से शरीर में ताकत आती है।   उबला आलू: बुखार में उबले हुए आलू भी खा सकते है| आलू में काली मिर्च डालकर सेवन करने से आपको सर्दी में रहत मिलती है।   फ्रूट जूस: बुखार के समय आपके शरीर का तापमान बढ़ने लगता है, इसलिए किसी भी फल का या मिक्स्ड फलो का जूस पिने से आपको बुखार में लाभ मिलता है।   सेब: बुखार आने पर सेब का सेवन लाभकारी होता है, इससे शरीर को वायरल बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है। सिर्फ यही नहीं सेब का रोजाना सेवन करने से वाइट और रेड ब्लड सेल्स बढ़ती है।   पोहा: नाश्ते में हम अक्सर पोहे को इसीलिए खाना पसंद करते है, क्युकी इससे आपका पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है। हम आपको बतादे की बुखार में भी आप इसको खा सकते है।   उबले अंडे: उबले हुए अंडे में कई पोषक तत्व होते है जो कि शरीर में  वाइट और रेड सेल को बढ़ाते है। इससे शरीर में इंफेक्शन से लड़ने में भी मदद भी मिलती है तो बुखार में इसका सेवन जरूर करे।  
आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिये सर्दी-जुकाम से राहत पाने के आसान घरेलू उपचार
 

Fever Diet Tips: बुखार से बचने के अन्य तरीके

  1. बुखार के समय में हलके खाद्य पदार्थो का ही सेवन करे।
  2. बुखार में पपीता खाने से भी शरीर की गन्दगी बहार निकल जाती है।
  3. बुखार में अपच वाली चीज़ों का सेवन ना करे।
  4. नाश्ते में आप बादाम या अन्य सूखे मेवो को भी खा सकते है।
  5. कच्चे खाद्य पदार्थ की तुलना में पके हुए भोजन को खाए।
  6. भोजन में ब्राउन ब्रेड, हरी साग-सब्जियां,दही,सोया या सूप को शामिल करे।
  7. बुखार मे संतरे का जूस पीने से आपके शरीर को ऊर्जा और विटामिन सी मिलता है।
  8. बुखार में पानी खूब पीने से शरीर के बैक्टीरिया आसानी से बहार निकल जाते है।
  9. लहसुन में एंटी -ऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होने से यह बुखार को कम करने में सहायक है|
  10. नारियल पानी में बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते है, इसीलिए बुखार में इसको पीना फायदेमंद होता है।
 

बुखार में इन खाद्य पदार्थो से बचे :-

  1. क्रीम या दूध से बने उत्पादों के सेवन से बचे।
  2. अपने खाने में भरी भोजन को शामिल नहीं करे।
  3. बुखार के समय कैफीन का सेवन कम कर दे।
  4. जब भी आपको बुखार हो तो शराब, तम्बाकू या सिगरेट का सेवन नहीं करना चाहिए।
ऊपर आपने जाना Fever Diet Tips in Hindi. आप भी यदि बुखार से परेशान है तो रात का खाना हल्का खाए| और ऊपर दिए गए तरीको को अपनाये|
Subscribe to