एनीमिया (रक्तहीनता) की समस्या दूर करने के लिए प्रभावी घरेलु उपचार

एनीमिया (रक्तहीनता) की समस्या दूर करने के लिए प्रभावी घरेलु उपचार

शरीर में खून की कमी होना एक आम बात है| इसकी समस्या पुरुषो से ज्यादा महिलाओ में देखी जाती है| दरहसल मनुष्यों के शरीर में लोहे की कुल मात्रा शरीर के वजन के मुताबिक 3 से 5 ग्राम होती है। अगर यह मात्रा इस संख्या से कम हो जाती है तो फिर शरीर में हीमोग्लोबिन बनना कम हो जाता है| नतीजनत् शरीर में खून की कमी हो जाती है।

शरीर में खून की कमी के कारण, शरीर की कोशिकाओं में ऑक्सीजन की आवाजाही कम हो जाती है इससे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती और व्यक्ति एनीमिया से ग्रस्त हो जाता है| एनीमिया  मुख्यतः तीन तरह का होता है| खून की कमी से होने वाला एनीमिया, हेमोलाइसिस एनीमिया, लाल रक्त कणिकाओं के निर्माण में कमी के होने का कारण एनीमिया|

एनीमिया को कई लोग रक्तप्लता या रक्तहीनता के नाम से भी जानते है| शरीर में यदि फोलिक एसिड और विटामिन बी 12 की कमी है तब भी व्यक्ति एनीमिया से ग्रस्त हो सकता है। यदि आप रोजमर्रा की जिंदगी में बिना कारणवश थकान, चक्कर आना आदि परेशानियों का सामना कर रहे है| तो आपको चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए| आपको एनीमिया हो सकता है|

इसके अतरिक्त त्वचा में पीलापन, लगातार रहने वाला सिर दर्द, शरीर में दर्द, आँखों में कमजोरी भी इसके लक्षणों में से एक है| इसलिए बेहतर होगा की हम खुद से अपनी देखबाल करे| तो आइये जानते है Home Remedies for Anemia.
 

Home Remedies for Anemia: एनीमिया के घरेलू उपचार

 

Home Remedies for Anemia

  गर्भवती महिलाओ में भी यह समस्या बहुत देखने को मिलती है| इसका असर उनके बच्चो पर भी पढता है| इस वजह से कुछ बच्चो में जन्म से रक्तहीनता के लक्षण दिखाई देते है| जो उनके दोनों शारारिक और मानसिक विकास पर असर डालते है| अगर आपको भी इसकी समस्या है तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है| आइए आपको बताते हैं, एनीमिया से राहत पाने के घरेलू उपाय:-

सूखे मेवे - ड्राई फ्रूट्स

एनीमिया से ग्रसित लोगो को सूखे मेवो का भी सेवन करना चाहिए| मेवो से शरीर में आयरन का लेवल तेजी से बढ़ता है| वैसे तो सारे ड्राई फ्रूट्स फायदेमंद है लेकिन पिस्ते का सेवन सबसे अधिक फायदेमंद है| इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन मिलता है| नियमित 2 अखरोट का सेवन भी इसके रोगियों के लिए लाभप्रद है|  

अनार- पोमेग्रेनेट

रक्तहीनता होने पर सुबह खाली पेट अनार खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है, अनार में मौजूद आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और कार्बोहायड्रेट की मात्रा शरीर में खून को बढ़ाकर रक्त संचार को सुचारू करती है| यह एक Natural Remedies for Anemia है|  

पालक- स्पिनच

शरीर में खून की कमी होने पर पालक का सेवन भी लाभकारी होता है, फिर चाहे आप पालक का खाने के रूप में सेवन करे या फिर सूप के रूप में यह दोनों ही रूपों में फायदेमंद है| क्योंकि इसमें मौजूद लोह तत्व शरीर में तेजी से रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है|  

चकुंदर- बीटरूट

आयरन तत्व से भरपूर चकुंदर खून में हीमोग्लोबिन का निर्माण करता है और लाल रक्त कणिकाओं की सक्रियता को बढ़ाता है इसका सेवन अनेको रूप में किया जा सकता है, फिर चाहे वो चकुंदर का जूस हो, सलाद या फिर अन्य किसी भी रूप में इसका सेवन लाभकारी होता है।  

टमाटर- टोमेटो

टमाटर का सेवन भी शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाता है| इसीलिए दिन में कम से कम दो से तीन कच्चे टमाटर या फिर इसके रस का सेवन अवश्य करना चाहिए। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है।  

खजूर- डेट

खून की कमी हो जाने पर खजूर का सेवन गुणकारी होता है, इसीलिए रोजाना रात को दो खजूर एक कप दूध में भिगो कर या गरम पानी में कुछ समय के लिए रख कर सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से आपके शरीर में होने वाली खून की कमी दूर हो जाती है।  

सेवफल- एप्पल

इसको खाने के भी ढेरो फायदे है, सेवफल के रस में दो चम्मच शहद मिलाकर सेवन करने से खून की कमी दूर होती है। इसके अतरिक्त सेवफल का सेवन करने से भूख भी बढ़ती है|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- एनीमिया (रक्तहीनता) से बचने के लिए इसके लक्षणों को पहचानें
 

एनीमिया से बचने के अन्य तरीके इन्हे भी जाने:- 

  1. एनीमिया से ग्रस्त लोगों को रोजाना 100 ग्राम गुड़ जरूर खाना चाहिए।
  2. विटामिन सी से भरपूर टमाटर भी खून की कमी को कम करता है।
  3. रोज पचास ग्राम मूंगफली खाने से भी एनीमिया दूर होता है।
  4. धनिया की पत्तियों का सेवन भी एनीमिया से निजात दिलाता है।
  5. एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर तुलसी भी खून की समस्या को दूर करती है।
  6. एनीमिया के रोगियों के लिए शहद भी बहुत लाभदायक होती है।
  7. सोयाबीन में आयरन की मात्रा अधिक होती है, इसीलिए इसका सेवन एनीमिया में लाभकारी होता है।
ऊपर आपने जाना Home Remedies for Anemia. इन घरेलु उपायो को अपनाकर आप भी रक्तहीनता की समस्या को दूर कर सकते है| लेकिन यदि यह समस्या लगातार बनी रहे तो चिकित्सक की सलाह लेने में देर ना करे|
Subscribe to