मोटापा ले सकता है आपकी जान, जाने क्या है इससे होने वाले नुकसान

मोटापा ले सकता है आपकी जान, जाने क्या है इससे होने वाले नुकसान

आज कम उम्र में ही मोटापा आना एक सामान्य परेशानी बन गया है| हर कोई मोटापा और बढ़ते वजन की समस्या से जूझ रहा है| इस युग की व्यस्त जीवन शैली, तनाव और खानपान में लापरवाही इस समस्या को न्योता देती है| यह आपकी कार्यक्षमता को कम करने में तो जिम्मेदार है ही साथ ही इसके अन्य शारारिक नुकसान भी है| जो लोग अपने वजन पर नियंत्रण रखने में लापरवाही बरतते है तो यह आपको नकारात्मक सोच की तरफ भी धकेल देता है|

यक़ीनन Obesity in Hindi पूरी दुनिया के लिए संकट बन गया है| क्योंकि पिछले कुछ दशकों से विकास की राह में यह चुनौती बनकर सामने आया है| मोटापे और बढ़ते वजन का सबसे मुख्य कारण है जंक फ़ूड| कुछ वर्ष पूर्व यह बात संयुक्त राष्ट्र संघ के खाद्य और कृषि संगठन (एफओ) ने भी मानि है|

उनके अनुसार आजकल लोग घर का बना भोजन कम और बाहर का बना जंक फ़ूड खाना ज्यादा पसंद करते है| जो शरीर के लिए नुकसानदायक होता है और धीरे-धीरे हमारे शरीर को फुलाता है जिससे वजन बढ़ने लगता है और मोटापा आ जाता है| इसके अलावा अन्य कई तथ्य है जिनसे वजन बढ़ने की समस्या आम हो गयी है|

Disadvantages of Obesity in Hindi: मोटापे से होने वाले नुकसान

Obesity in Hindi

अगर आपका वजन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है तो सावधान हो जाइये, यह आपके शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है| आइये जानते है Disadvantages of obesity in hindi -

1. मोटे व्यक्ति को रक्त में तथा सारे शरीर में ऑक्सीजन पहुँचाने के लिए अधिक तेजी से श्वास लेना पड़ती है, साथ ही हृदय को शरीर में रक्त पहुंचाने के लिए ज्यादा परिश्रम करना पड़ता है| जो बाद में उच्च रक्तचाप का कारण बनता है|
2.
एसएन मेडिकल कालेज के रेडियो डायग्नोसिस विभाग में साल में 35 से 40 रोगियों में पित्त की थेली का कैंसर पाया गया है| यह वे रोगी थे जो अधिक वजन और मोटापे के शिकार थे| इसमें 70 फीसदी महिलाएं है| पिछले कुछ वर्षों में इन आंकड़ों में परिवर्तन होकर मरीजों की संख्या दुगुनी हो गयी है|

शोधकर्ताओं के अनुसार, आम लोगों की तुलना में मोटापे से ग्रसित लोगो में चोट लगने का डर   अधिक होता है, साथ ही उन्हें काम के दौरान लम्बे ब्रेक की जरूरत भी पड़ती है|

मोटापे के कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बड़ जाती है जो रक्तवाहिनी नाड़ियो को संकरा कर हृदयघात का कारण बनती है| शरीर में बढ़ी हुई वसा कैंसर को पैदा करने वाले रसायन कारसिनोजेनिक का आश्रय स्थल है|

एक शोध के अनुसार यह भी कहा गया है कि मोटे लोगो में रक्त का संचार धीरे होता है जिससे उनमें ऑक्सीजन का संचार ठीक से नहीं हो पाता है और थोड़ा ही चलने पर उनकी सांस चलने लगती है या वो हापने लगते है|

अगर आपका वजन सामान्य से एक किलोग्राम भी अधिक है तो आपके घुटनों पर आठ गुना दबाव बढ़ता है, जिससे घुटने में दर्द सूजन बनी रहती है|

पित्त की थैली में वसा की अधिक परत जम जाने से यह पथरी का रूप ले लेती है, जो बाद में कैंसर को बढ़ावा देती है|

यह सभी अधिक वजन या मोटापे से होने वाले कुछ दुष्परिणाम है| ऐसे ही कई अनगिनत दुष्परिणाम और बीमारिया है जो मोटापे की वजह से हमारे शरीर में जन्म लेती है|

आप यह भी पढ़ सकते है:- एनीमिया (रक्तहीनता) से बचने के लिए इसके लक्षणों को पहचानें

Obesity Treatment in Hindi: वजन कम करने के उपाय

हम सभी यही चाहते है कि हमारे शरीर का भार नियंत्रित हो और हम भी ओरो की तरह ही खूबसूरत दिखें| वजन को कम करने के लिए हुमा आपको कुछ Obesity Treatment in Hindi की जानकारी दे रहे है|

1. जल ही जीवन यह तो आप जानते ही है| अधिक मात्रा में पानी पीना हमारे शरीर के लिए काफी लाभप्रद होता है| प्रतिदिन 10 से 15 ग्लास पानी का सेवन करे| यह आपके शरीर में बनाने वाली कैलोरी को जलाता है|
2.
3. भोजन करते समय एक बात का ध्यान रखे, एक बैठक में भोजन करने की अपेक्षा थोड़े थोड़े समय में खाना खाये| ऐसा करने से मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया चलती रहेगी और खाना पचता रहेगा| जिससे वसा के जमने की संभावनाएं कम हो जाएगी|
4.
5. हमेशा ध्यान रखें कि जंक फूड और सॉफ्ट ड्रिंक हमारे शरीर के सबसे बड़े दुश्मन है| पिज़्ज़ा, बर्गर, बेकरी उत्पाद और कोल्ड ड्रिंक का सेवन जितना कम करेंगे उतना ही अच्छा है| इनमें मैदा, वसा और शुगर अधिक मात्रा में होता है यह सभी वसा का संचय करते है और मोटापे को बढ़ाते है|

Obesity in Hindi से बचने का सबसे अच्छा तरीका है नियमित योग और व्यायाम, भुजंगासन, बलासन या पश्चिमोत्तानासन का प्रतिदिन अभ्यास आपके शरीर को स्वस्थ रखता है और आपको बढ़ते वजन से भी बचाता है|

Subscribe to