Alopecia Treatment: एलोपेसिया की समस्या से कैसे सुरक्षित रखें अपने बालों को?

आज के जमाने में खाद्य पदार्थों में मिलावट बढ़ने की वजह से हमारी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। ये मिलावटी खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बिलकुल भी अच्छा नहीं होता है। इसके कारण हमारा शरीर कई सारी बीमारियों की चपेट में भी आ रहा है। इन्हीं में से एक समस्या हो बालों के झड़ने की।

आज कल Hair Loss की समस्या को सभी झेल रहे है चाहे वो लड़का हो या लड़की। लंबे और घने बाल का सपना हर कोई देखता है पर जो अपने बालों को अच्छे से ख्याल रखता है वही यह सपना पूरा कर सकता है। यदि आपके बाल भी बहुत ज्यादा झड़ रहे है या टूट रहे है तो यह एक संकेत है, की आप भविष्य में गंजे हो सकते है।

बाल झड़ना आज एक आम बात बन गई है। बाल झड़ने के कई कारण है जैसे - तनाव, हार्मोन्स का असंतुलन, बाल में जेल और स्प्रे लगाना, खान पान में अनियमितता के कारण आदि। परन्तु जब भी बाल अधिक संख्या में टूटने या झड़ने लगते है तो यह गंजेपन की समस्या को जन्म देते है। गंजेपन की समस्या को ही एलोपेसिया के नाम से भी जाना जाता है। यह समस्या किसी को भी हो सकती है। जब कभी भी आपको यह लगे की आपके बाल बहुत अधिक संख्या में झड़ रहे है तो इसे अनदेखा बिलकुल न करे। इसकी जांच करें और Hair Loss Cure पर अच्छे से ध्यान दे ताकि आप इसके शिकार न हो जाये ।

यदि एलोपेसिया हो जाता है घबराएं नहीं क्योंकि इससे छुटकारा पाया जा सकता है। आज इस लेख में हम बात करेंगे एलोपेसिया क्या होता है और किन कारणों से यह हो सकता है साथ ही इससे बचाव के लिए हम किस प्रकार का ट्रीटमेंट कर सकते हैं।

हम आपको आज के इस लेख में इन समस्याओं के अलावा बाल को मजबूत बनाने और बढ़ाने के घेरलू उपचार भी बातयेंगे। आइये जानते है Alopecia Treatment के बारे में विस्तार से।

Alopecia Treatment: क्या होती है एलोपेसिया की समस्या, कैसे करें इसका उपचार?

एलोपेसिया क्या है?

यह एक बालों से जुड़ी समस्या है जिसमें तेजी से बाल झड़ने लगते है, और सिर में जगह जगह पैचेज बन जाते है। यह स्थिति तब होती है जब आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बाल के फॉलिकल (त्वचा जंहा पर बाल उगते है) पर हमला करती है, इसके कारण स्कैल्प और शरीर के अन्य हिस्सों से बाल तेजी से टूटने लगते है। गर्मी के मौसम में लोग इसके ज्यादा शिकार होते है। Alopecia Cure किया जा सकता है इसके कई सारे ट्रीटमेंट होते है साथ ही इसके कई घेरलू उपाय भी है।  

एलोपेसिया के प्रकार:

ऐसे तो यह बहुत प्रकार के होते है। आइये जानते कुछ प्रमुख-

  • एंड्रोजेनिक एलोपेसिया
  • एलोपेसिया कुलिस
  • एलोपेस अरेटा

एलोपेसिया के कारण: Alopecia Causes

  • केमोथेरपी और दवाओं का प्रभाव होना।
  • उम्र का बढ़ना और हार्मोन्स में बदलाव आना।
  • बालों में जेल, डाई और शैम्पू का ज्यादा इस्तेमाल करना।
  • एण्ड्रोजन का असामान्य स्तर बालों के गिरने का कारण बनता है।
  • रिंगवार्म संक्रमण बालों के झड़ने का कारण बनता है।
  • आयरन और प्रोटीन की कमी होना।
  • कुछ बीमारियाँ जैसे कि थाइरोइड, डायबिटीज आदि बाल झड़ने का कारण बनती है।

बचाव के घरेलू उपाय: Home Remedies for Alopecia

एलोपीशिया को दूर करने के लिए घरेलू उपाय भी अपना सकते है। आइए जाने-

अनार की पत्तियां:

  • गंजेपन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अनार की पत्तियां काफी फ़ायदेमंद हो सकती है।
  • अनार की पत्ती में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते है जो हमारे बालों को पोषण देते है और उन्हें फिर से उगाते है।
  • अनार की पत्ती को पीसकर उसका लेप बनाये और इसे अपने सिर पर गंजेपन वाली स्थान पर अच्छे से लगा लें।
  • यदि आप इसका नियमित प्रयोग करेंगे तो आपके बाल उगने लगेंगे।

नारियल का तेल और दूध:

  • इस तेल के अलावा बालों की इतनी देखभाल शायद ही कोई दूसरा तेल कर पाता होगा। यह बालों के बहुत लाभकारी होता है।
  • नारियल के दूध में प्रोटीन, विटामिन और आयरन अच्छी मात्रा में होता है जो बालों को झड़ने से रोकते है। आप चाहे तो नारियल के तेल का भी उपयोग कर सकते है।
  • इसलिए बालों की नारियल के तेल से अच्छे से मालिश करें फिर किसी अच्छे शैम्पू से वाश कर लें।

मेथी:

  • मेथी में निकोटिनिक एसिड और प्रोटीन पाया जाता है, जो हमारे बालों की ग्रोथ के लिए बहुत लाभदायक होता है।
  • मेथी को रातभर भिगो लें फिर उसमे दही मिलाकर इसका पेस्ट तैयार करे लें। इस लेप को बालों के प्रभावित हिस्से पर लगा लें। फिर करीब 1 से 2 घंटे बाद धो लें।
  • गंजेपन की समस्या से जल्दी राहत पाने के लिए मेथी और दही बहुत फ़ायदेमंद होता है।

प्याज़ का उपयोग:

  • प्याज़ में एंटी- बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की अच्छी मात्रा होती है। जो हमारे बालों के लिए लाभकारी होते है।
  • बालों में प्याज का रस लगाने से इनकी जड़े मजबूत होती है। इससे बाल टूटना बंद हो जाते हैं।
  • पुराने जमाने से ही Hair Loss Treatment में प्याज़ के रस का उपयोग हो रहा है।
  • प्याज़ को छील ले और उसके छोटे छोटे टुकड़े करके मिक्सी में अच्छे से पीस कर इसका रस बना लें।
  • इस रस को हफ्ते में 3-4 बार बालों पर लगाएं। इसको लगाने से ब्लड सर्कलुशन ठीक ढ़ग से होने लगता है और यह बालों से रूसी साफ़ कर देता है और उन्हें मजबूत बनाता है।

अरंडी का तेल

  • एलोपीशिया को दूर करने के लिए अरंडी का तेल बहुत ही उपयोगी होता है।
  • अरंडी का तेल बालों पर लगाने से यह जड़ों को उत्तेजित कर देता है। इसको लगाने से ब्लड सर्कलुशन ठीक ढ़ग से होने लगता है, जिससे गंजेपन से समस्या दूर होगी।
  • यही त्वचा को नमी देता है और रूसी की समस्या को खत्म करता है।

आंवला

  • इसमें फैटी एसिड होता है, जो बालों को गिरने से रोकता है। आप आंवले का सेवन कर सकते है।
  • आवंला के तेल या रस ले कर उससे अपने बालों की मालिश कर लें।
  • यह Hair Growth को बढ़ाता है और उन्हें मजबूत बनाता है।

अंडे का उपयोग

  • सबसे पहले अंडे के पीले भाग को अलग कर ले।
  • बचे हुए लिक्विड को अच्छे से फेट लें और बालों की जड़ों तक अच्छे से लगा लें।
  • अंडे में प्रोटीन काफी मात्रा में होता है। बालों के विकास और मज़बूती के लिए प्रोटीन ज़रुरी होता है।
  • अंडा बालों को घना और मुलायम बनाता है और गंजेपन की समस्या से राहत दिलाता है।

इसके अलावा भी कई सारे घरेलू उपाय है जो बालों को झड़ने से बचाते है और उनको पोषण देते हैं। यदि आप भी चाहते है की आपके भी बाल काले, घने और मजबूत बने तो इस उपचार का नियमित उपयोग करें और गंजेपन की बीमारी से बचे रहे।