बालो के अच्छे विकास के लिए जरूरी है विटामिन्स का सेवन

बालो के अच्छे विकास के लिए जरूरी है विटामिन्स का सेवन

लड़कियों की खूबसरती ना केवल उनके चेहरे से बल्कि उनके बालो से भी होती है| यदि कोई लड़की के बाल घने, सिल्की होते है तो वो उसकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देते है| सुन्दर बाल ही हमारे लुक को परफेक्ट और सुन्दर बनाते है। लेकिन आजकल की व्यस्त जिंदगी में बालो से सम्भंदित परेशानियां खूब बढ़ने लग गई है। फिर चाहे वो डैंड्रफ हो, बाॅलो का झड़ना हो या फिर बालो का सफेद होना हो।

बालो के गिरने की समस्या से तो हर कोई परेशान है, इसलिए आज हम आपको बालो के लिए कुछ जरुरी विटामिन्स बता रहे है, जिससे आप बालो की सभी समस्याओ से राहत पा सकेंगे, और अपने बालो को एक नया लुक दे पाएंगे|

हम आपको बताना चाहते है की बालो में अक्सर पोषण की कमी होने के कारण वो बड़ नहीं पाते है, या फिर इनके झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है। बालो के सही विकास के लिए विटामिन और मिनरल्स दोनों की जरुरत होती है| यदि आपके शरीर को सही पोषण नहीं मिलता है तो उसका सीधा असर आपके बालो पर भी पढता है।

सिर्फ बाहरी तौर पर बालो का ख्याल रखने से सुंदरता नहीं मिलती| भीतरी पोषण भी जरुरी है| विटामिन से बालो के विकास में सहायता मिलती है| आज हम आपको बता रहे है Vitamins for Hair Growth in Hindi, जिसकी मदद से  कुछ ही हफ्तों में आपके बाल घने, मुलायम और काले होने लग जायेंगे।
 

Vitamins for Hair Growth in Hindi: बालो के विकास के लिए

  Vitamins for Hair Growth  

विटामिन ए

बालो के सही विकास के लिए विटामिन ए बहुत महत्वपूर्ण होता है| इससे आपके बालो को काला होने और चमकदार बनने में मदद मिलती है। इसके लिए विटामिन ए से भरपूर आहार जैसे - दूध, गाजर, आम, पापाया और साइट्रस फ़ूड को खाना लाभकारी होता है। इन से आपके बाल मुलायम और मजबूत होते है।  

विटामिन बी

बालो को पोषण देने के लिए कई तरह की विटामिन्स की जरुरत होती है, विटामिन बी से भरपूर आहार भी आपके बेजान बालों में जान दाल सकते है| शरीर में विटामिन बी की पूर्ति के लिए आज से ही - पनीर, दही, बॉयल्ड अंडे, ओटमील, मीट और सामन मछली को खाना शुरू कर दें। इससे आपके बालो को पोषण मिलेगा और उनमे एक नई चमक आएगी।  

विटामिन सी

अगर आपके बाल सफ़ेद है, या फिर डैंड्रफ की वजह से झड़ रहे है, तो इसके लिए विटामिन सी से भरपूर आहार का सेवन आव्यशक है। यह शरीर में कोलेजन को बंनाने में मदद करता है, जो बालो की ग्रोथ के लिए अच्छा होता है। विटामिन सी की पूर्ति के लिए निम्बू, अंगूर, स्ट्रॉबेरी और अन्य खट्टे फल शामिल है। इनका सेवन आपके बालो के लिए सबसे गुणकारी साबित होता है। इसके रोजाना सेवन से आपके बाल लम्बे और घने और डैंड्रफ से मुक्त होते है|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- दोमुंहे बाल की समस्या को दूर करने के लिए आसान घरेलु नुस्खे
 

विटामिन डी

हमारे शरीर में सूर्य की किरणों से विटामिन डी की कमी पूरी होती है, लेकिन क्या अपने यह सोचा है, की बालो के लिए भी विटामिन डी फायदेमंद होता है| विटामिन डी हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने और बालो को मजबूत करने के लिए फायदेमंद है| इसलिए आज से ही अपने खाने में बटर, फिश, मक्खन जैसे आहार को शामिल करे, इसके साथ ही सुबह की धुप को भी लेने से भी आपके बालो में फायदा मिलेगा।  

विटामिन ई

Vitamin E for Hair Growth भी है| तेल बालो के लिए सबसे ज्यादा जरुरी होता है, इससे बालो को सही पोषण और मजबूती मिलती है, इसके लिए विटामिन ई वाला अरंडी के तेल की मालिश अपने बालो की जड़ो में जरूर करे| इससे बाल खूबसूरत और मुलायम होने लग जायेंगे और बालो को लम्बे होने में मदद भी मिलेगी।  

बालो के बढ़ने और देखबाल के अन्य तरीके इन्हे भी जाने

  1. बाल सुखाने के लिए ब्लोअर का अधिक इस्तेमाल नहीं करें।
  2. शैंपू, कंडीशनिंग या मास्क लगाने के बाद हमेशा बालों को ठंडे पानी से ही धोएं।
  3. बालों को रीठा, शिकाकाई से धोएं, इसके अतरिक्त काजू, बादाम और बीन्स खाना भी फायेदेमंद होता है।
  4. हफ्ते में एक से दो बार बालों की तेल से मालिश करें इसके लिए नारियल तेल, बादाम तेल, अरंडी का तेल, जैतून का तेल इत्यादि का प्रयोग करें।
  5. बालो को घना, लम्बा और मुलायम बनाने के लिए विटामिन ए, बी, सी, डी और ई वाले आहार का सेवन जरूर करे।
  6. जिंक बालों को झड़ने और सफेद होने से रोकता है। इसलिए जिंक की अत्यधिक मात्रा वाले आहार का सेवन करे|
  7. बालों की सेहत के लिए सही डाइट का सेवन करें। और बालो को धोने से पहले बालों में दही या छाछ लगाने से भी बाल मुलायम होते हैं।
  8. आयरन की कमी से भी बाल झड़ने लगते हैं। इसलिए खाने में आयरन की भरपूर मात्रा होनी चाहिए। इसके लिए पालक का सेवन फायदेमंद है|
  9. बालों के जड़ की मसाज रोजाना पांच मिनट तक करें। इससे हेयर फॉलिकल में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और बालों की जड़ मजबूत होने लगेगी।
  10. बाल प्रोटीन से बने होते हैं, इसलिए खाने में प्रोटीनयुक्त पदार्थ की मात्रा ज्यादा रखना चाहिए। हरी सब्जियां, रेशेदार फल, दूध और मीट खासतौर पर मछली में प्रोटीन की मात्रा बहुतायत होती है।
ऊपर आपने जाना Vitamins for Hair Growth in Hindi. यदि आप भी मजबूत, घने और आकर्षक बाल चाहते है तो ऊपर दिए गए तरीको को जरूर अपनाये|
Subscribe to