Battle Rope Workout: कम समय में ज्यादा कैलोरी जलाने वाला व्यायाम

Battle Rope Workout: कम समय में ज्यादा कैलोरी जलाने वाला व्यायाम

आजकल युवा वर्ग अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति बहुत ही सजग हो गए है। हर युवा चाहता है की वह फिट दिखे। इसके लिए वह व्यायाम और योग का भी सहारा लेने लगे है।

आजकल बेटल रोप का चलन भी युवाओ में काफी बढ़ा है। बेटल रोप एक प्रकार का व्यायाम होता है जिसमे मसल्स पर एक साथ प्रभाव पड़ता है। साथ ही साथ यह फेट को कम करने में भी मदद करता है।

बेटल रोप को नियमित करने से पैर मजबूत होते है। बेटल रोप में रस्सियों के जरिये व्यायाम किया जाता है। बेटल रोप करने से जोड़ों के दर्द में भी छुटकारा मिलता है।

बेटल रोप को सीखना आसान होता है और इससे जल्द ही ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। इस प्रकार के व्यायाम में 50-100 फीट लंबी व 2.5 इंच चौड़ी रस्सियों का उपयोग किया जाता है। जानते है Battle Rope Workout के क्या फायदे होते है।

Battle Rope Workout in Hindi: जानिए बेटल रोप व्यायाम के फायदे

battle-ropes-benefits-in-hindi

कहीं भी कर सकते है इसका उपयोग

  • बेटल रोप की प्रेक्टिस करने के लिए यह जरूरी नहीं है की इसे जिम या घर पर ही कर सकते है।
  • यदि आप व्यायाम के समय कहीं बाहर है तो भी वहां पर भी इसे आप आसानी से कर सकते है।
  • क्योंकि रस्सी को कहीं पर भी लगाया जा सकता है।

थोड़े से व्यायाम में समय की बचत

  • कुछ व्यायाम ऐसे होते है जिनमे घंटो मेहनत करने के बाद भी बहुत कम कैलोरी बर्न होती है।
  • बेटल रोप करने से आप कम समय में ही अधिक कैलोरी बर्न कर सकते है।
  • इसमें प्रति मिनट के अनुसार 10 कैलोरी बर्न की जा सकती है।

लो -इम्पैक्ट वर्कआउट

  • कुछ लोगो की स्वास्थ्य स्थिति इतनी अच्छी नहीं रहती की वह ज्यादा इम्पैक्ट वाले व्यायाम कर सके जैसे की दौड़ना और चढ़ना।
  • बेटल रोप बहुत चुनौती-पूर्ण होता है पर यह कम इम्पेक्ट करता है।
  • यह कसरत आपके जोड़ों पर अत्यधिक तनाव नहीं डालती, लेकिन आपको ऑक्सीजन की कमी, हृदय गति और पर कार्यात्मक प्रशिक्षण को अधिकतम करने की अनुमति देती है।

अधिकतम कैलोरी बर्न करता है

  • वजन को कम करने और वजन को नियंत्रित करने के लिए कैलोरी बर्न करने की जरुरत होती है।
  • बेटल रोप के जरिये महिलाओ में 45 कैलोरी 4.30 घंटे में बर्न होती है।
  • पुरुषों में पांच मिनट और 45 सेकंड में औसत 82 कैलोरी बर्न हो जाती है।

सारी मसल्स के लिए कार्य करता है

  • बहुत ही कम फिटनेस रूटीन ऐसे होते है जो आपको एक ही समय में सभी मासपेशियो को कार्य करने की अनुमति देते है।
  • परन्तु बेटल रोप में सभी मांसपेशियाँ एक साथ कार्य करती है।

बेटल रोप करने के लिए आप खुद के सेट खरीद भी सकते हैं। क्योंकि रोप अपेक्षाकृत सस्ती होती हैं। विभिन्न प्रकार की विभिन्न लंबाई और व्यास की रस्सियाँ होती हैं, इसलिए एक ऐसा सेट का चुनाव करे है जो आपके वर्तमान फिटनेस स्तर में फिट बैठता हो।

Subscribe to