जानिए शरीर से चर्बी घटाने के आसान और असरदारी तरीके

जानिए शरीर से चर्बी घटाने के आसान और असरदारी तरीके

बदलती जीवन शैली ने हर किसी को काम में बहुत व्यस्त कर दिया है| इस व्यस्तता के कारण ना ही किसी के पास व्यायाम के लिए समय है और ना ही किसी का खान पान संतुलित है| इस वजह से शरीर को कई तरह की परेशानीयां भी होने लगी है| और सबसे ज्यादा कोई परेशानी आ रही है तो वो है मोटापे की|

यह मोटापा आपके पेट, कमर और जांघो के आसपास चर्बी के रूप में जमा हो जाता है। इसके कारण शरीर का आकार बेडौल हो जाता है और शरीर को कई तरह की बिमारियां घेरने लगती है।

यदि आपके शरीर पर भी चर्बी बढ़ने लगी है तो आपको सावधान होने की जरुरत है| क्योकि एक बार चर्बी बहुत अधिक बढ़ जाये तो इसे काबू कर पाना मुश्किल है| यह एक ऐसी गंभीर समस्या है जो कई गंभीर समस्याओ को न्योता देती है|

आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है अपने रहन सहन में बदलाव लाकर, संतुलित आहार का सेवन करकर, व्यायाम को अपनाकर आदि से आप अपने शरीर की अतिरिक्त चर्बी को जला सकते है| आइये विस्तार में जानते है Fat Loss Tips in Hindi.

Fat Loss Tips in Hindi: इन तरीकों से कम होगी शरीर की चर्बी

 

Fat Loss Tips in Hindi

 

चीनी का सेवन कम करें

जहा आपने अपने शरीर से चर्बी घटाने का निस्चय कर लिया है तभी से आपको मीठे से दुरी बना लेनी है| क्योंकि चीनी का सेवन, चर्बी के साथ साथ वजन को भी बढ़ाता है। यदि आप अपने भोजन में चीनी  की मात्रा कम कर दें तो कुछ ही दिनों में आप बढ़ती चर्बी से निजाद पा लेंगे| यदि आपको मीठा खाने का मन हो तो फलों का सेवन कर सकते है| फल आपका वजन घटाने में भी मदद करते है| लेकिन चाय, केक, चाकलेट, मीठे बेवरेज इन सबसे दुरी बना लेना ही आपके लिए फायदेमंद है|  

डाइटिंग से दुरी

डाइटिंग से भले ही आपको बेहद जल्दी से अपना वजन कम करने में मदद मिली होगी| लेकिन हकीकत में डाइटिंग छोड़ते ही थोड़ी सी भी जो चर्बी गली है, वो फिर वापस आ जाती है| उल्टा डाइटिंग करने के नुकसान जरूर है जैसे थकान, शरीर में कमजोरी आदि| इसलिए बेहतर होगा यदि आप खाना खाते हुए ही अपने शरीर की चर्बी को कम करे| किन्तु हां आपको तले गले पदार्थो का सेवन नहीं करना है|  

व्यायाम सबसे बेहतर

मोटापा और चर्बी को घटाने के लिए व्यायाम सबसे असरदारी और बेहतर उपाय है| अब आप सोच रहे होंगे की हम आपको कठिन से कठिन व्यायाम करने की सलाह देंगे| लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है चर्बी जलाने के लिए आपको किसी कठिन व्यायाम की जरूरत नहीं है।

आप साधारणतः साइक्लिंग, जागिंग, रनिंग, रस्सी कूदना आदि कर सकते है|  इन व्यायामों को आपको केवल आधा घंटा रोज देना है| इससे आपका मोटापा काफी हद तक कम हो जायेगा| व्यायाम के बारे में और विस्तार से जानने के देखिये Weight Loss Exercises in Hindi.
 

संतुलित आहार का सेवन

चर्बी को जलाने के लिए जितना आपको व्यायाम की जरुरत है उतना ही संतुलित आहार का लेना भी आव्यशक है| फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करने के बजाय गेहू, चने और जो से बानी रोटी का सेवन करे| अपने आहार में फलों और हरी सब्जियों को शामिल करे| एक बार इखट्टा खाने के बजाय दिन में कम से कम तीन बार नियमित भोजन करें|

सुबह नास्ते में दिन का सबसे भारी आहार ले, और रात को सबसे कम| छोटी प्लेटों का इस्तेमाल करा करे| ये कम भोजन से भी भरी दिखेंगी जिससे आप ज्यादा खाने से बचेंगे|
 

दिन की शुरुआत नींबू पानी के साथ

सुबह के वक्त खाली पेट गरम पानी में शहद और निम्बू लेने से शरीर की चर्बी कम होती है। इसके सेवन से चर्बी कम होने के साथ-साथ गैस, कब्ज, आंतों की सूजन और पेट के कीड़े से भी निजात मिलती है| आप चाहे तो दिन में खाना खाने के बाद भी एक कप निम्बू पानी में काला नमक डाल कर पी सकते है|  

आप यह भी पढ़ सकते है:- इन तरीको से करे गर्भावस्था के बाद मोटापा कम

 

How to Lose Body Fat: अन्य तरीके इन्हे भी जाने

  1. शरीर से चर्बी जलाने के लिए योग भी एक असरदारी तरीका है| इससे ना केवल शरीर का आकर मेन्टेन होता है बल्कि कई बीमारिया भी ठीक हो जाती है|
  2. दिन में एक घंटे डांस करने से भी वजन घटता है और पेट अंदर होता है| इससे मन को भी प्रसन्नता मिलती है|
  3. Fat Reduce करने और हाजमा को बेहतर बनाने के लिए आप ड्राई फ्रूटस का सेवन कर सकते है। और इसी तरह मौसम के अनुसार मौसमी फलों का सेवन जरूर करें।
  4. सहजन के पेड़ के पत्ते का रस तीन चम्मच की मात्रा में प्रतिदिन सेवन करने से भी त्वचा का ढीलापन दूर होता है और चर्बी की अधिकता कम होती है।
  ऊपर आपने जाना Fat Loss Tips in Hindi. यदि आपका कार्य भी दिन भर बैठने का है और आपके शरीर पर चर्बी ने धावा बोल दिया है तो ऊपर दिए गए तरीको को अपनाये|
Subscribe to