बालों का बेजान और रूखापन दूर करने के लिए कुछ घरेलु नुस्खें

बालों का बेजान और रूखापन दूर करने के लिए कुछ घरेलु नुस्खें

आज के समय में हर व्यक्ति सुन्दर और खूबसूरत दिखना चाहता है| इसके लिए आपका चेहरा अच्छा हो यह तो जरुरी है ही लेकिन इससे भी अधिक जरुरी है आपके बालों का चमकदार और सुलझा हुआ होना| आपने बहुत से लोग देखे होंगे जिनका चेहरा तो दिखने में बहुत ही अच्छा है लेकिन उनके बाल रफ़ और ड्राई है, जो उनके लुक पर बिलकुल भी सूट नहीं करते है|

आपके बाल छोटे हो, लम्बे हो, कर्ली हो या चाहे किसी भी प्रकार के हो लेकिन स्मूथ और शाइनी होना चाहिए, पर बहुत से लोगो के बाल बहुत ही रूखे और बेजान से लगते है| इसका सबसे प्रमुख कारण प्रदुषण, धूल-मिटटी और रासायनिक पदार्थो का अधिक इस्तेमाल हो सकता है|

ऐसे बाल जिनमे प्राकृतिक चमक रहने लायक मोइस्चर और टेक्स्चर नहीं रहते है Dry Hairs कहलाते है| इस तरह के बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए बाजार से ख़रीदे हुए केमिकल युक्त या अधिक महंगे पदार्थो का उपयोग करे की बजाये घरेलु नुस्खों का उपयोग करना चाहिए, क्योकि यह बालो को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचते है| साथ ही यह बालो को सुन्दर और स्मूथ बनाते है| आज हम आपको Home Remedies for Dry Hair in Hindi, के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे है|

 

Home Remedies for Dry Hair in Hindi: जानिए कुछ घरेलू नुस्खे

 

Home Remedies for Dry Hair in hindi
 

रूखे बालो को कंघी करना बेहद मुश्किल काम होता है क्योकि वह कंघी में उलझ जाते है और टूट भी जाते है| आज हम आपको बता रहे है Home Remedies for Hair-

 

कच्चा दूध और बेसन

ड्राई या रफ़ बालो को ठीक करने का यह अच्छा तरीका है| इसके लिए सबसे पहले 1 कप कच्चा दूध लीजिये और इसमें 2-3 चम्मच बेसन मिला लीजिये, अब इन्हे अच्छी तरह से मिलकर पेस्ट बना ले| इस पेस्ट को बालो पर अच्छी तरह से लगाने और 15 मिनट तक लगा रहने दें| फिर बालो को ठन्डे पानी से धो ले| ऐसा करने से आपके बाल चमकदार तो होंगे ही साथ ही उनका रूखापन भी गायब हो जायेगा|

 

नारियल का तेल

पहले के समय में महिलाएं बालो में नारियल के तेल का इस्तेमाल जरूर करती थी, जिसके द्वारा बाल मजबूत तो होते है ही साथ ही सिर की त्वचा में नमी बनी रहती है जिस वजह से रुसी नहीं होती है, इसलिए नारियल के तेल की प्रतिदिन या सप्ताह में कम से कम एक दिन मालिश जरूर करना चाहिए| इसके अलावा नारियल के तेल में निम्बू की कुछ बुँदे मिलाकर भी बालो पर लगा सकते है|

 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए सफेद बालों को काला करने के प्रभावी घरेलु उपचार

 

जैतून का तेल

जैतून का तेल रूखे, बेजान और दोमुहें बालों के लिए बहुत अच्छा उपचार माना जाता है| अपने बालो को अच्छी तरह धोए और सुखा लें| अब थोड़ा सा जैतून के तेल को हल्का गर्म करके बालों की जड़ो और स्कैल्प पर लगाएं| इसे आधे घंटे के लिए ऐसे ही लगा रहने दे और फिर शैम्पू से धो लें, इसके बाद अपने नियमित कंडीशनर को लगाएं|

 

शहद

यह तो सभी जानते है कि शहद हमारे शरीर के लिए कितनी फायदेमंद होती है, लेकिन हम आपको बता दे, यह बालो के लिए भी बहुत ही लाभप्रद होती है| बालो को स्वस्थ और सिल्की बनाये रखने में यह हमारी मदद करता है । इसके लिए 2 कप गर्म पानी में 1 चम्मच शहद को मिलकर अच्छी तरह से मिक्स करके, बालो पर लगाये और आधे घंटे के लिए इसे छोड़ दें|

 

बियर

अपने बालों को धोने और सुख लेने के बाद बियर का स्प्रे करना चाहिए| ऐसा करने के लिए आप स्प्रे पंप का उपयोग कर सकते है| सुख जाने के बाद आप अपने बालों को मनचाहा स्टाइल दे सकते है| यह आपके बालो को सॉफ्ट और शाइनी बनता है तथा दोमुहे बालो को समाप्त कर देता है|

बियर में विटामिन बी की मात्र बहुत अधिक होती है जो बालो को मुलायम और चमकदार बनाने में सहायक होता है| इसके लिए आधा कप बियर ले और उसमे दो कप पानी मिला लें, अब इससे बालो को अच्छी तरह धो लीजिये| कुछ देर बाद बालो को ठन्डे पानी से धो ले और अच्छी तरह से सुखा लीजिये|

अगर आप भी बेजान और रूखे बालों की समस्या से परेशान है तो ऊपर बताए गए Home Remedies for Dry Hair in Hindi, को उपयोग कर अपने बालो को पहले की तरह मजबूत, मुलायन और खूबसूरत बना सकते है|

Subscribe to