जानिए पेट की चर्बी घटाने वाले आहार और पाए छरहरा शरीर

जानिए पेट की चर्बी घटाने वाले आहार और पाए छरहरा शरीर

आपने अपने आसपास ऐसे बहुत से लोगो को देखा होगा जो अपने शरीर को आकर्षक बनाने के लिए बहुत व्यायामं करते है, तब भी उनका वजन वैसा का वैसा ही रहता है| दरहसल एक बार जब शरीर पर चर्बी जम जाती है खासकर पेट पर तो उसे हटाना काफी मुश्किल होता है|

यह बात सच है की पेट और कमर की चर्बी हटाने के लिए व्यायाम सबसे प्रमुख है, लेकिन फिर भी आप तब ही अपने उद्देश्य में सफल हो पाएंगे जब आप व्यायाम के साथ साथ अपने आहार में भी बदलाव लाये|

बहुत से लोग व्यायाम तो कर लेते है, लेकिन उनका खानपान ऐसा होता है, जिसके चलते उनके शरीर की चर्बी कम नहीं हो पाती| इसलिए आपको अपने आहार में ऐसे खाद्य पधार्थो को शामिल करना होगा जो चर्बी को जलाने में मदद करते है|

यदि आप भी आकर्षक कमर और सपाट पेट चाहते है तो चिंता मत कीजिये, हम आपको बता रहे है Belly Fat Loss Diet in Hindi. इससे आप अपनी मोटी कमर से जरुर निजात पा पाएंगे|
 

Belly Fat Loss Diet in Hindi –अब निकले हुए पेट से छुटकारा

 

Belly Fat Loss Diet in Hindi

 

हरी सब्जिया

आपने हमेशा से ही हरी सब्जिया खाने के फायदे सुनते आ रहे है, क्या आप जानते है सब्जियों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिहाज से तो अच्छा होता है, पर इससे आप वज़न भी घटा सकते है|
  • दरहसल फल और सब्जियों में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जिससे वजन नहीं बढ़ता|
  • सब्जियों फाइबर से भी भरपूर होती हैं। इसलिए इसका सेवन फायदेमंद है|
 

मछली

कुछ किये गए अध्यानो से साबित हुआ है की मछली का सेवन भी आपके पेट की चर्बी कम करने में सहायक है| इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 मौजूद होता है|
  • पेट की चर्बी घटाने के साथ साथ यह आपकी दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है|
  • इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जिससे आपका पेट भरा हुआ महसूस होता और आप ज्यादा खाने से बचते है|
  • यदि आप Burn Belly Fat के लिए पकी हुई मछली नहीं खाना चाहते है तो फिश आयल सपलिमेंट्स भी ले सकते है|
 

सूखे मेवे

कुछ लोगो को लगता है की सूखे मेवे खाने से वजन में बढोतरी होती है, लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है, सूखे मेवे भी आपके शरीर में जमने वाली अतिरिक्त चर्बी को जलाने में आपकी मदद कर सकते है|
  • सूखे मेवे आपके मूड को सुधारते है, जिससे तनाव दूर करने में मदद मिलती है, जो की वजन बढाने का एक प्रमुख कारण है|
  • जो लोग 7 हफ्तों तक नियमित सूखे मेवो का सेवन करते है, उन्हें अच्छी नींद आती है, उनका शरीर अच्छे से काम करता है, जिसके चलते मधुमेह, कैंसर जैसी बिमारी नहीं होती है|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जुम्बा डांस – अब डांस करते हुए घटाए अपना वजन

 

नींबू पानी

जब आपने अपने शरीर को छरहरा बनाने का सोच ही लिया है तो क्यों न इसकी शुरवात सुबह से ही करे| सुबह सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद के साथ नींबू लेने से आपका पेट कम होता है|
  • नींबू पानी आपके पेट की कार्य प्रणाली को सुधारता है|
  • नींबू पानी शरीर में चरबी घटाने वाले एंजाइम को बढ़ाता है।
  • यह आपके शरीर से विषाक्त पधार्थो को हटाता है|
  • यह Fastest Way to Lose Belly Fat है|
 

ओट्स

यदि आप वाकई अपने पेट की चर्बी को घटाना चाहते है तो अपने सुबह के नाश्ते में एक कटोरी ओट्स को जरुर जगह दीजिये| अमेरिका में किये गए एक शोध में शाबित हुआ था की जो लोग ब्रैड, चावल, गेंहू की रोटी खाने के बजाये नाश्ते में ओट्स लेटे थे उन्होंने अपने पेट की बहुत चर्बी नष्ट की थी|
  • इसलिए ओट्स वजन घटाने में बहुत फायदेमंद है|
  • यह फाइबर से भरपूर है, इसलिए इसके सेवन से रक्त में शर्करा का स्तर भी सही रहता है|
 

जामुन

बारिश के मौसम में आपको जामुन की बहार देखने को मिलती है| बाजार में यह आसानी से मिल जाता है| ऐसे में यदि आप अपने पेट की चर्बी घटाने की कोशिशों में लगे है तो जामुन खाना शुरू कर दे|
  • जामुन एंटी ऑक्सीडेंटस से भरपूर होते है जिससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है|
  • इसमें मौजूद ऐंथोसाइनिन, चर्बी की कोशिकाओं में मौजूद जीन्स की कार्यशीलता को प्रभावित करते हैं, जिससे आपका वज़न नहीं बढ़ता है|
  •  
ऊपर आपने जाना Belly Fat Loss Diet in Hindi. यदि आप भी अपने पेट की चर्बी घटना चाहते है तो व्यायाम के साथ साथ ऊपर दिए गए खाद्य पदार्थो को अपने आहार में शामिल कीजिये, आप खुद फर्क महसूस करेंगे|
Subscribe to