जानिए मुहांसे दूर करने के उपचार, पुरुषो के लिए

जानिए मुहांसे दूर करने के उपचार, पुरुषो के लिए

एक्‍ने या पिंपल की परेशानी को लेकर आपने शायद इन्टरनेट पर ढेरो आर्टिकल पढ़े होंगे, और अधिकतर लेख आपको महिलाओ के लिए मिलेंगे| लेकिन मुहासों की समस्या केवल महिलाओ को ही नहीं होती, पुरुष भी इस समस्या से परेशान रहते है|

कुछ शोधो के अनुसार बीस की उम्र में 43% लडको को और तीस की उम्र के आसपास के 20% पुरुषो की इसकी समस्या होती है| यह एक्ने ना केवल आपकी त्वचा को ख़राब करते है बल्कि इसकी वजह से आपका आत्मविश्वास भी खत्म हो जाता है|

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की पुरुषो में होने वाले एक्ने, महिलाओ के तुलना में ज्यादा समय रहते है| लडको के लिए यह पता लगाना बहुत मुश्किल होता है की किस तरह इस समस्या से छुटकारा मिलता है|

यदि आप भी इस समस्या से गुजर रहे है तो अब आपको और परेशान होने की जरुरत नहीं है, आज के इस लेख में हम पुरुषो को इस समस्या से छुटकारा दिलाने की सलाह दे रहे है| आइये जानते है Acne Treatment for Men in Hindi.
 

Acne Treatment for Men in Hindi: मुहांसे दूर करने के आसान इलाज

 

Acne Treatment for Men in Hindi

 

Home Remedies for Acne – घरेलू उपचार

 

भाप ले

एक्ने से छुटकारा दिलाने के लिए यह सबसे आसान और प्रभावी उपचार है| दरहसल पानी की भाप लेने त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं और त्वचा अच्छे से सांस ले पाती है, जिसके चलते मुहांसों की समस्या नहीं होती|
  • प्रयोग के लिए एक बड़ा भगुना लें तथा उसमे पानी को उबालें। जब पानी उबल जाये तो उस बर्तन को अपने चेहरे के सामने रखें तथा भाप ले| इस दौरान अपने ऊपर एक टॉवेल धाक ले, ताकि पानी जल्दी ठंडा ना होए और आपको बहुत देर तक भाप मिले|
  • इस प्रक्रिया से त्वचा की सारी गन्दगी एवं अतिरिक्त तेल निकल जाता है, जो की मुहांसों का कारण होता है| भाप लेना Best Treatment for Pimples में से एक है|
 

नींबू

नींबू एक बहुत ही फायदेमंद घरेलू उपचार है, यह ना केवल मुहांसों को ठीक करता है बल्कि चेहरे की रंगत भी निखारता है| यह आसानी से आपको बाजार में मिल जाता है|
  • प्रयोग के लिए रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद के साथ नींबू पीजिये, इससे शरीर के सारे गंदे पधार्थ निकल जाते है और पेट ठीक रहता है| इससे मुहांसों की समस्या नहीं होती है|
  • नींबू का एक पतला टुकड़ा लीजिये और उससे अपने पिंपल पर हल्‍के हाथों से रगडिये। कुछ देर चेहरे को ऐसे ही छोड़ दे और फिर ठन्डे पानी से चेहरा धो ले, कुछ दिन इस प्रयोग को करे|
  • आप चाहे तो नींबू के रस को मुल्तानी मिटटी के पाउडर में मिलाकर भी लगा सकती है| बस 15 मिनट इस पैक को लगाकर रखे फिर चेहरे को साफ़ पानी से धो ले|
 

एलोवेरा

एलोवेरा त्वचा संबंधी समस्याओ से छुटकारा दिलाता है| यह मुंहासों के उपचार के लिये भी फायदेमंद है| इसका इस्तेमाल कई Skin Care के उत्पादों में भी किया जाता है|
  • इसमें मौजूद सूजनविरोधी और बैक्टीरिया विरोधी गुण आपकी त्वचा को ठीक करते है|
  • एलोवेरा के जेल को नियमित लगाये और लगाने से पहले चेहरा अवश्य धो ले|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- बढ़ती उम्र को कहें अलविदा, जानिए त्वचा को जवां बनाने के उपाय

 

Other Acne Remedies – अन्य उपचार

 

तनाव लेने से बचे

तनाव लेने से भी मुहांसों की समस्या होती है| और यदि हम कहे की इसके होने की यही प्रमुख वजह है तो यह भी गलत नहीं होगा|
  • तनाव से छुटकारा पाने के लिए रोज योग और प्राणायाम का सहारा ले|
  • यदि आप वर्किंग है तो काम को मैनेज करने के लिए अच्छा प्लान बनाये इससे भी आप काम के तनाव से बचते है|
 

चेहरे की क्‍लीजिंग

यदि आपका चेहरा तैलीय है तो बेसक आपको बार बार मुहांसे होंगे| इसलिए अगर स्‍किन ऑयली है तो उसे माइल्‍ड क्‍लींजर की मदद से साफ कीजिये।
  • क्‍लींजर से साफ़ करने पर डेड स्‍किन साफ हो जाती है और मुहांसे नहीं होते|
  • चेहरे को दिन में दो बार क्‍लीजिंग से साफ कर सकते है|
 

एक्ने ट्रीटमेंट जेल

  • एक्ने ट्रीटमेंट जेल, मुहांसों से जल्द छुटकारा पाने के लिए फायदेमंद है|
  • लेकिन इसे किसी भी कंपनी का मन से ट्राई ना करे, स्किन स्पेशलिस्ट इसे आपको आपकी त्वचा की स्तिथि को देखते हुए सुझाव करते है|
 

इन बातो को भी जानिए :-

  1. पिंपल पर बर्फ का टुकड़ा रगड़ने से उनकी सुजन कम होती है, और त्वचा का तेल ख़तम होता है, जिसके चलते नए पिम्पल्स नहीं आते है|
  2. नींम की पत्तियों का पाउडर और हल्दी का पेस्ट का उपयोग आप मुहांसों को दूर करने के लिए कर सकते है|
  3. मुहांसे होने पर साबुन की जगह किसी माइल्ड फेसवाश या नीम फेसवाश का इस्तेमाल करे|
  4. जो लोग बहुत कम पानी पीते है उन्हें भी त्वचा की समस्या बहुत होती है, इसलिए रोजाना 8 से 10 गिलास पानी जरुर पिए|
  ऊपर आपने जाना Acne Treatment for Men in Hindi. यह तरीके बेहद ही आसान है, इसलिए यदि आप जॉब भी करते है तो भी आपको इन्हें अपनाने में कोई समस्या नहीं आएगी|
Subscribe to