शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए फायदेमंद सलाह

शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए फायदेमंद सलाह

विवाह हर किसी की जिंदगी का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होता है| विवाह होने के बाद स्त्री और पुरुष दोनों की जिंदगी बदल जाती है, शायद इसलिए ही लडकियों के लिए तो इसे दूसरा जन्म कहा जाता है| हर युवक और युवती अपने विवाह के लिए बहुत उत्सुक रहते है और सपने संजोते है|

शुरुवात में तो सब कुछ सही रहता है, किन्तु बाद में बहुत से लोगो के दाम्प्त्य जीवन में खुशिया नहीं रह जाती है| सभी सुख सुविधा होने के बावजूद भी उनके शादी शुदा जिंदगी में दरार पड़ जाती है|

रिश्ता बिगड़ने पर पति-पत्नी एक दुसरे से जूठ बोलने लगते है, उनके बिच झगडा होने लगता है| और कई लोगो में तो स्तिथि तलाक तक भी पहुच जाती है| कई लोग अनजाने में अपनी अच्छी खासी शादी शुदा जिंदगी ख़राब कर देते है|

यदि आप चाहते है आपकी वैवाहिक जीवन में आनंद बराकर रहे तो आपको इसके लिए थोड़ी सी कोशिसे करनी होगी| इस तरह आप अपनी जिंदगी को नीरस होने से बचा लेंगे| और परेशान मत होइए, हम इसमें आपकी मदद जरुर करेंगे| आइये जानते है Tips for Happy Married Life in Hindi.
 

Tips for Happy Married Life in Hindi: हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए 

 

Tips for Happy Married Life in Hindi

 

टिप 1: एडजस्टमेंट करना सीखे

ऐसा जरुरी नहीं दो लोगो की सोच एक जैसी ही हो, ज्यादातर लोगो की सोच में भिन्नता होती है| ऐसे में जब सोच और विचार एक जैसे नहीं मिलते तो उनका परिणाम विवाद के रूप में सामने आता है|
  • यदि आप अपने रिश्ते को विवाद से बचाना चाहते है तो एडजस्ट करना सीखे|
  • लड़की को केवल लड़के के साथ ही नहीं पुरे परिवार के साथ एडजस्ट करना सीखना चाहिए|
  • लड़के ऐसी उम्मीद करते है की लडकिया जल्दी से उनके परिवार में ढल जाये, किन्तु उन्हें भी लड़की को थोडा वक्त देना चाहिए|
 

टिप 2: थोडा रोमेंस भी जरुरी

जब नयी नयी शादी होती है तब तो नाविवाहित बहुत उमंगो से भरे होते है, रोमांचक होते है, किन्तु धीरे धीरे उनके अन्दर से यह चीज़े ख़तम हो जाती है| इसके चलते उनके रिश्ते में बोरियत आ जाती है और कोई खुशी नहीं बचती है|
  • भले ही भागदौड से भरी जिंदगी में आपके पास वक्त की कमी है किन्तु थोडा समय अपने पार्टनर के लिए जरुर निकाले|
  • पति और पत्नी दोनों थोड़े रोमांटिक रहे, साथ में म्यूजिक पर डांस करे, थोड़ी शरारत करे|
  • केवल अपने बारे में ही ना सोचे, अपने साथी की जरूरतों पर भी ध्यान दे|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए आखिर क्यों होता है प्यार में धोखा

 

टिप 3: प्यार का इजहार करना भी जरुरी

पति पत्नी दोनों ही एक दुसरे से प्यार करते है, इसमें कोई नयी बात नहीं है| लेकिन फिर भी इस प्यार को इज़हार करना भी जरुरी है| कभी भी प्यार को अपने मन में ना रखे इसका इज़हार करना भी सीखे|
  • अपने लाइफ पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट देना भी प्यार का इज़हार करने का एक तरीका है|
  • Happy Marriage के लिए कभी कभी लाल गुलाब का फूल देकर आई लव यू भी कह सकते है|
  • पति अपने पत्नी के बनाये खाने की तारीफ करके भी उसे खुश कर सकते है|
 

टिप 4: जादू की झप्पी

कुछ किये गए शोध के अनुसार एक अच्छी खुशहाल जिंदगी के लिए गले मिलना भी जरुरी है| यदि आपका पार्टनर किसी परेशानी में और आप उसे हग करते है तो इससे उसका स्ट्रेस काफी कम होता है|
  • अपने साथी को हग करना उसे यह अहसास दिलाता है की आप उसी परवाह करते है और उसे प्यार करते है|
  • यह रोमेंटिक पलो को साथ बिताने का भी एक अच्छा तरीका है|
 

टिप 5: तनाव से बना ले दुरी

आजकल की तेज रफ्तार वाली जीवनशैली की हर कोई किसी न किसी वजह से तनाव में है| लेकिन इस तनाव से आपकी सेहत तो बिगडती ही है, साथ ही सेक्सुअल लाइफ भी प्रभावित होती है|
  • इसलिए तनाव मुक्त होने के लिए हर रोज कुछ समय प्राणायाम और योग को दे|
  • तनाव दूर करने के लिए कभी भी शराब का सहारा ना ले|
 

Happy Married Life in Hindi: अन्य तरीके इन्हें भी जानिए|

  1. शादी के बाद भी यदि आप अपने रिश्ते में हसी मजाक बरक़रार रखते है तो इससे आपका रिश्ता लम्बे समत तक चलता है|
  2. वास्तु के अनुसार शादी शुदा जिंदगी को सफल बनाने के लिए महिलायें ससुराल आने के बाद जब कभी भी मुख्यद्वार से अपने बेडरूम की ओर जाये तो बहुत तेजी से न जाये। धीमी गति से बेडरूम में प्रवेश करना अच्छा माना जाता है|
  3. साल में कम से कम एक बार किसी पर्यटन स्थल पर जाने से वैवाहिक जीवन में ताजगी बनी रहती है| इसलिए अपने बिजी समय में इसके लिए भी कुछ वक्त निकाले|
  ऊपर आपने जाना Tips for Happy Married Life in Hindi. यदि आप भी चाहते की आपकी शादी शुदा जिंदगी में हमेशा सुख बने रहे तो ऊपर दी गयी सलाह पर गौर जरुर कीजियेगा|  
Subscribe to