जानिए शरीर का मोटापा बढ़ने के कुछ मुख्य कारण

जानिए शरीर का मोटापा बढ़ने के कुछ मुख्य कारण

आज के वक्त में अधिकतर लोग मोटापे को लेकर परेशान है| और यह समस्या केवल भारत में ही नहीं अपितु पुरे विश्व में है| कई कारणों से लोगो का वजन बढ़ जाता है किन्तु वे लोग शुरुवात में इस पर ध्यान नहीं देते है| और धीरे धीरे यह विक्रिय रूप ले लेता है और व्यक्ति ओबेसिटी याने की मोटापे का शिकार हो जाता है|

लोग इस मोटापे को कम करने के लिए कई प्रयास करते है| कुछ लोग जिम जाते है, कुछ लोग डेटोक्स डाइट लेते है आदि| लेकिन इसके बावजूद भी बहुत से लोगो को अगर कुछ मिलता है तो वो है निराशा| दरहसल ऐसा इसलिए होता है की आपको अपने वजन बढ़ने के पीछे का कारण नहीं पता होता है|

सभी लोगो में वजन बढ़ने का कारण अलग अलग होता है| कुछ लोगो में कुछ दवाओ का सेवन करने से वजन बढ़ने लगता है, वही कुछ लोगो में व्यायाम के अभाव से वजन बढ़ता है| यदि आप भी अपने बढ़ते वजन या मोटापे को लेकर परेशान है तो कोई बात नहीं आज हम आपको बता रहे है Causes of Obesity in Hindi.
 

Causes of Obesity in Hindi: क्यों बढ़ता है आपका वजन?

 

Causes of Obesity in Hindi

  हमारे शरीर में वजन के बढ़ने का सबसे बड़े कारण को देखे तो वो है हमारा खान पान| कहने का तात्पर्य यह है की खाने में आप जिनती कैलोरी लेते है आपको उतनी ही कैलोरी को बर्न करना होता है| इसके लिए आपके मेटाबोलिज्म का स्ट्रांग होना जरुरी है और फिजिकल एक्टिविटी भी करना जरुरी है| यदि आप ली गयी कैलोरी को बर्न नहीं कर पाते है तो इससे बची हुई कैलोरी आपके शरीर में चर्बी के रूप में इकठ्ठा होने लगती है नतिजनत आपका वजन बढ़ने लगता है|

आइये जानते है What Causes Obesity ताकि उन कारणों पर ध्यान देकर आप अपने वजन को कम कर सके:-
 

अनुवांशिक कारण

बहुत से लोग अपने खानपान का ध्यान रखते है और ज्यादा सिटींग भी नहीं करते है इसके बावजूद भी उनका वजन बढ़ा हुआ होता है| इसके पीछे की वजह यदि कोई है तो वो है अनुवांशिक कारण| यदि आपके माता या पिता दोनों में से किसी एक का भी वज़न बहुत ज्यादा है तो आपके वजन के बढ़ने की सम्भावना भी बढ़ जाती है| आपके जेनेटिक्स का असर आपकी भूख़ और आपके मेटाबोलिज्म रेट पर भी पढता है|  

कुछ दवाओ के सेवन से

बहुत से लोगो का शरीर बहुत मेन्टेन रहता है लेकिन इसके बावजूद भी उनका वजन अचानक से बढ़ने लगता है| यदि आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है तो एक बार देख ले की आप किसी तरह की दवाइया तो नहीं ले रहे है|

क्योंकि कुछ दवाइया भी आपका वजन बढाने के लिए जिम्मेदार होती है| जैसे की गर्भनिरोधक गोलिया, एंटीडिप्रेसेंट आदि दवाइया लेने से भी 3 किलो तक आपका वजन बढ़ सकता है|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जुम्बा डांस – अब डांस करते हुए घटाए अपना वजन
 

फिजिकल एक्टिविटी की कमी

आज के वक्त में मोटापे के बढ़ने का सबसे मुख्य कारण यही है क्योकि आजकल की दिनचर्या ऐसी है की जिसमे लोगो की थोड़ी भी फिजिकल एक्टिविटी नहीं हो पाती है| दिन भर कुर्सी पर बैठे रहते है, आने जाने के लिए थोडा भी पैदल नहीं चलते गाडी का इस्तेमाल करते है, यहाँ तक की सिडियो के जगह भी लिफ्ट का इस्तेमाल करते है|

शरीर में बिलकुल भी एक्टिविटी ना होने के कारण शरीर बिलकुल भी कैलोरी नहीं बर्न कर पाता है, जिससे वजन का बढ़ना तय है| यदि आपकी दिनचर्या भी ऐसी है तो आप कोशिश करे की हफ्ते में कम से कम 4 दिन जिम जाये| और कुछ आउटडोर स्पोर्ट्स खेले| आप तैराकी भी कर सकते है|
 

जंक फ़ूड का सेवन

जो लोग संतुलित आहार लेते है उनमे वजन के बढ़ने की सम्भावना बहुत कम होती है| इसलिए यदि आप अपने वजन को कण्ट्रोल करना चाहते है तो संतुलित आहार का सेवन करा करे|

क्योकि जंक फ़ूड में कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है जिसके चलते शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी जमने लगती है नतीजन आपको कुछ मिलता है तो वो है मोटापा| Obesity in Children की मुख्य वजह यही है क्योकि बच्चे सब्जी रोटी की जगह फ़ास्ट फ़ूड खाना ज्यादा पसंद करते है|
 

अन्य कारण इन्हें भी जानिए:-

  1. उम्र के बढ़ने से मेटाबोलिज्म रेट में कमी आती है| इसलिए वजन के बढ़ने का एक कारण बढती उम्र भी है|
  2. यदि आप सुबह का नाश्ता नहीं करते है और एक दो बजे तक बुखे रहते है तो यह भी आपके मोटापे को बढाता है|
  3. कुछ बीमारियों में भी वजन बढ़ने लगता है क्योकि इस दौरान हमारी शारीरक गतिविधि कम हो जाती है और शरीर में फेट जमा होने लग जाता है|
  4. जो लोग बहुत ज्यादा तनाव में रहते है उनका मोटापा बहुत ज्यादा बढ़ने लगता है| तनाव के चलते उच्च रक्तचाप की भी समस्या आती है|
  ऊपर आपने जाना Causes of Obesity in Hindi. यदि आप भी मोटापे से परेशान है और उसे कम करना चाहते है तो पहले उसके कारणों को जानने की कोशिश करे, इससे आप अपने वजन घटाने के लक्ष्य को जरुर पूरा कर पाएंगे| साथ ही साथ अपनी दिनचर्या में योग को जरुर शामिल करे क्योकि यह वजन बढ़ने की कई वजहों को ख़तम कर देता है|  
Subscribe to