चाहते हो गर्लफ्रेंड बनाना तो आना चाहिए लड़की पटाना - जानिए कैसे

चाहते हो गर्लफ्रेंड बनाना तो आना चाहिए लड़की पटाना - जानिए कैसे

यह तो सभी जानते है कि लड़की पटाना एक आम बात है जो आज से नहीं बल्कि बरसों चला आ रहा है। देखा जाये तो यह काम एक उम्र में हर कोई करना चाहता हैं, लेकिन हर किसी से यह संभव भी नहीं हो पाता है। क्योंकि उन्हें पता ही नहीं होता है कि लड़की पटाने के लिए आखिर करना क्या होता है और अगर उन्हें पता भी रहता है तो भी लड़की के सामने जाने से डरते है और अगर हिम्मत करके चले भी जाते है तो अपने दिल की बात बोल नहीं पाते है।

लड़के नए-नए तरीके सोचते है, किसी लड़की को पटाने के लिए, उनसे इश्क़ करने के लिए, लेकिन बदले में कई बार मार भी खाना पड़ जाती है। लेकिन आज का समय कुछ ओर ही है, क्योंकि आज कल प्यार पाने के तरीक़े भी अलग हो गए है, पर मोहब्बत वहीं की वहीं है। हम आपको कुछ लव टिप्स बता रहे है जो किसी लड़की को पटाने में भी आपकी बहुत मदद करेंगी।

हर लड़के की इच्छा होती है कि उसकी भी कोई गर्लफ्रेंड हो या फिर जिस लड़की को वो पसंद करता है, वो भी आपको पसंद करने लगे। आज हम गर्ल्स को इम्प्रेस करने अर्थात उन्हें पटाने के कुछ तरीके बताने वाले है। जिन्हें पढ़कर आप भी किसी के बॉयफ्रेंड बन सकते है। तो आइये देखते हैं Ladki Patane Ke Tarike in Hindi.
 

Ladki Patane Ke Tarike in Hindi: सिंपल रहें स्मार्ट बने

  ladki-patane-ke-tarike-in-hindi   ऐसा देखा गया है कि लड़कियों को बनावटी व् ज्यादा ओवरस्मार्ट लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं होते है, इसलिए बॉयज इस बात का ध्यान रखें कि उनके सामने अपनी कोई नकली पर्सनालिटी पेश करने की कोशिश ना करें।

आमतौर पर लड़को को ऐसा लगता है कि लड़कियों को गुड लुकिंग और स्टाइलिश लड़के ज्यादा पसंद आते हैं। लेकिन यह एक गलत धारणा है। एक रिसर्च के मुताबित 86% लड़कियां सिंपल लड़कों की तरफ ज्यादा इंटरेस्ट लेती हैं और चाहती है की वह उनका बॉयफ्रेंड बने। आइये जानते है Ladki Patane ke Tips

 

बातचीत से करें शुरुवात

अगर आप किसी लड़की को पसंद करते है और उसे पटाना चाहते हो तो आप जल्दबाजी न करें। सबसे पहले आप उससे जाकर मिले और अपना इंट्रोडक्शन दे। ऐसा करने से धीरे-धीरे आप दोनों की बातचीत का सिलसिला शुरू होगा। जिससे आप उस लड़की की पसंद-ना-पसंद जान पाएंगे और एक समय ऐसा आएगा जब आप उसे अपने दिल की बात बता पाएंगे और यक़ीनन आप उसे पटा लेंगे।

 

पहले दोस्ती करें

जब लड़का और लड़की की बातचीत का सिलसिला बड़ जाता है और दोनों की अच्छी दोस्ती हो जाती है। तो यही बात सताती है कि कैसे और कब अपने प्यार का इज़हार किया जाये या कैसे लड़की को प्रोपोज़ किया जाये।

कुछ लड़के सही समय पर अपने प्यार का इज़हार कर ही नहीं पाते है। जिस कारण बाद में उनको पछताना पड़ता है और वो लड़की आपसे दूर हो जाती है। इसलिए जरुरी है कि सही समय पर प्रपोज़ कर दिया जाये ताकि वो भी आपके प्यार को स्वीकार कर सके। जब भी आपको महसूस हो कि लड़की के साथ दोस्ती इतनी बढ़ गयी है कि आप दोनों एक दूसरे से बात किये बिना नही रह सकते तो यह सही समय है अपने प्यार का इज़हार करने का।

अपने प्यार का इज़हार हमेशा अकेले में करना चाहिए। ऐसा करने से किसी तरह का डिस्टर्बेंस नहीं होता है और आप अपनी अच्छे से सामने वाले को बता सकते है। प्यार का इजहार करते समय आप फ़िल्मी ट्रिक्स का उपयोग जरूर करें जैसे घुटनों पर बैठकर रोमांटिक अंदाज में गुलाब का फूल लड़की को देते हुए आप अपनी फीलिंग जाहिर करें और उन्हें प्रपोज़ कर दें। इन प्रपोजल टिप्स को आजमाना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा

 

व्यव्हार का रखें ध्यान

जब भी आप किसी लड़की से बात कर रहे है तो उनके साथ बहस तो बिल्कुल भी ना करें। उनकी हमेशा इज्जत करें और याद रखें की उन्हें पटाते समय बिलकुल परेशान ना करें।

अगर लड़की अपने माँ या पिता के साथ कही दिख जाये तो उनके पेरेंट्स को पाँव छू कर प्रणाम जरुर करें। यह हमारी संस्कृति भी है और इससे आपकी सभ्यता का परिचय उनके परिवार तक पहुँच जाता है। जो आपकी इमेज को अच्छा तो दर्शाता है ही साथ ही लड़की आपसे इम्प्रेस हुए बिना नहीं रह सकती है। यह करने से आपका का काम और भी ज्यादा आसान हो जायेगा।

 

नजरों से लड़की का ध्यान आकर्षित करें

यदि आपको कोई लड़की पसंद आती है, तो उससे धीरे-धीरे नजरें मिलाने की कोशिश करें और ध्यान रखें कि उसके मन में आपके प्रति कोई धारणा न आये। ऐसा करने से वो आपके प्रति आकर्षित जरूर होगी।

 

आप यह भी पढ़ सकते है:- फर्स्ट डेटिंग टिप्स- पड़े और अपनाये कुछ खास लम्हों के लिए

 

ड्रिंक और स्मोकिंग से बचें

लड़कियों के सामने भूल कर भी स्मोकिंग या ड्रिंकिंग न करें और ना ही इसके बारे में बात करें। याद रखें लड़की केवल अच्छे स्वभाव वाले लड़कों को ही पसंद करती है। इस बात का भी ध्यान रखें कि लड़की के सामने कभी ड्रिंक और स्मोकिंग करने के बाद न जाएं।

 

अपना ट्रस्ट लड़की पर बढ़ाएं

लड़कियां आसानी से किसी पर भी ट्रस्ट नहीं करतीं, इसलिए लड़कों को पेशेंस रखना चाहिए और रोज वाले कामों में उसकी हेल्प करके धीरे-धीरे अपना ट्रस्ट उसके प्रति बढ़ाएं। किसी तरह की परेशानी होने पर उसकी मद्दद करें और लड़की को महसूस कराएं कि आप हमेशा उनके साथ है।

 

पसंद का रखे ख्याल

जब लड़की आपकी अच्छी दोस्त बन जाती है तो आप उसकी हॉबीज और इंटरेस्ट के बारे में जानने की कोशिश करें। जैसे की गर्ल्स को मूवीज देखना, शॉपिंग करना, घूमना-फिरना बहुत अधिक पसंद होता है। इसलिए उसके इंटरेस्ट का हमेशा ध्यान रखें। ऐसा करने से लड़की और भी ज्यादा आसानी से पट जाती है।   आज आपने जाने Ladki Patane ke Tarike in Hindi. हमारे द्वारा बताई गई इन् जानकारियों को आप ध्यान से पढ़े और उन्हें समझने की कोशिश करें तथा उन्हें अमल में लाएं। यक़ीन मानिये जल्द ही आप भी एक खूबसूरत लड़की के बॉयफ्रेंड होंगे।
Subscribe to