विंटर स्पेशल - जानिए स्वादिष्ट छोले भटूरे बनाने की विधि

विंटर स्पेशल - जानिए स्वादिष्ट छोले भटूरे बनाने की विधि

ठंड के मौसम में पार्टी करने का मजा ही कुछ और है| दोस्तों के साथ मिलना जुलना, गप्पे लड़ाना, कुछ खाना पीना भला किसे पसंद नहीं आता है| यदि आप भी इस सन्डे अपने दोस्तों को इनवाइट करने का सोच रही है तो बिना झिझक कर दे|

अब आप सोच रहे होंगे की आपके दोस्तों को क्या खिलाया जाये? इस मौसम में सबको तेल से बनी चीज़े भाति है तो ऐसे में भला छोले भटूरे से बेहतर क्या हो सकता है| पंजाबीयो की तो यह महशूर डिश है| अगर आप वहा जाते है तो आपको यह हर होटल यहाँ तक की हर ठेले पर भी देखने को मिल जायेगा|

अब यदि यही छोले भटूरे आप अपने दोस्तों को घर पर ही बना कर खिलाएंगे तो फिर उनकी खुशी के तो ठिकाने ही नहीं रहेंगे| और यह थोडा हैवी ब्रेकफास्ट है आप इसे खाने की तरह भी खा सकते है| याने की इसे खाने के बाद आपको तुरंत भूख़ नहीं लगेगी| तो चलिए फिर जानते है Chole Bhature Recipe in Hindi.
 

Chole Bhature Recipe in Hindi – घर पर बनाये और सबको खिलाये

 

Chole Bhature Recipe in Hindi

 
वैकल्पिक नाम भटूरा चना, पूरी चोल
कोर्स नाश्ता
मुख्य सामग्री छोला, मैदा
बदलाव पनीर भटूरा, आलू भटूरा
सर्व करने का तरीका गरम

 

4 लोगो के लिए छोले बनाने के लिए सामग्री:-

  • सफेद चना  -  250 ग्राम
  • हरी मिर्च - 2
  • बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
  • टमाटर - 4 - 5 मीडियम साइज
  • रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
  • हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( कटा हुआ )
  • अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
  मसाले
  • नमक - स्वादानुसार
  • हींग - 1-2 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • अनार दाना पाउडर - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा ज्यादा
  • धनियाँ पाउडर -   डेड़ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
 

Chole Recipe in Hindi: छोले बनाने की विधि

  1. सबसे पहले सफ़ेद चनो (काबुली चने) को रात भर पानी में भिगो कर रख दे|
  2. अगले दिन सुबह पानी से निकाल ले और धो ले| धोने के बाद कुकर में पकने के लिए डालिये|
  3. कुकर में एक छोटा गिलास पानी, नमक और आधा छोटी चम्मच बेकिंग सोडा मिला दे|
  4. कुकर का ढक्कन लगाकर इसे गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये| गैस फुल पर रखे|
  5. जैसे ही कुकर में सीटी आये गैस को धीमा कर दे और कम गैस पर 2-3 मिनिट तक पकने दीजियें|
  6. गैस बन्द कर दीजिये और प्रेसर खतम होने तक कुकर को खोले नहीं और चनों को कुकर में ही पकने दीजिये|
  7. जब तक चने कुकर में पक रहे है तब तक मसाला तैयार करने में लग जाये|
  8. सबसे पहले मिक्सर में टमाटर, हरी मिर्च और अदरक लेकर इसे बारीक पीस लें|
  9. तब तक कढ़ाई में तेल को गरम करने के लिए रख दे| फिर गरम तेल में छोक के लिए हींग, जीरा और अनारदाना डाल दीजिये|
  10. आप यदि अनारदाना नहीं डालना चाहती है तो ज्यादा जरुरी नहीं है|
  11. जब जीरा अच्छे से भुन जाये उसमे धनियाँ पाउडर डाल दे और चम्मच से हिलाते हुए टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का मिश्रण दाल दे|
  12. इसमें अपने स्वाद के हिसाब से तीखा या मीडियम बनाने के लिए उसमे लाल मिर्च पाउडर डालकर हिलाए|
  13. आपको मसाले को जब तक पकाना है जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे|
  14. पके हुए मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दे और एक उबाल आने तक पकने दे|
  15. कुकर खोलकर चने निकाल ले और इन चनों को मसाले की तरी में मिला कर अच्छी तरह से मिक्स कर दे|
  16. यदि आपको ऐसा लग रहा है की छोले ज्यादा गाढे लग रहे है तो आप उसमे आवश्यकता अनुसार और पानी मिला सकती है|
  17. अब इसे फुल गैस पर उबाल आने तक रखे| उबल आने के बाद 2-3 मिनिट कम गैस पर पकने दीजिये|
  18. अब गैस बन्द कर दे और सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला कर हिला दे|
  सर्विंग के लिए:- छोलों को एक प्याले में निकाल ले, उसमे उपर से कटा हरा धनियां डाल कर सजाइये| दो तिन गोल कटे हुए प्याज के पिस भी डाल सकते है|  

भटूरे के लिये सामग्री

  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • तेल - तलने के लिये
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच
  • मैदा - 4 कप लगभग 400 ग्राम
  • सूजी -  आधा कप (50 - 60 ग्राम)
  • दही - आधा कप (100 ग्राम)
  • बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
 
  1. अब हम आपको बता रहे है Recipe for Bhatura. सबसे पहले रवा और मैदा को अच्छे से देख ले और छान ले|
  2. फिर मैदे में 2 चम्मच तेल, बेकिंग सोडा, दही, नमक और चीनी डालकर सब चीजों को अच्छे से मिला के और मैदे को थोडा मसले| जिस तरह हम मोयन के लिए मसलते है|
  3. अब नरम आटा गूथ लीजिये| आटा गुथने के लिए नरम पानी का इस्तेमाल करे|
  4. गुथे हुये आटे को 2 घंटे के लिए ढक कर गरम जगह पर रख दीजिये|
 

भटूरे तलने के लिए

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करने के लिए रख दे| अब गूथे हुये आटे से लोई बनाइये और पूरी की तरह बेलिये| लेकिन हां एक बात का ख्याल रखे की भटूरे की पुरीं साधारण पूरी की तुलना में मोटी बेलते है| पूरी को गरम तेल में डाले और हल्का ब्राउन होने तक तले| सारे भटूरे इसी तरह बनाकर तैयार कर ले|   ऊपर आपने जाना Chole Bhature Recipe in Hindi. आपके गरमा गरम छोले भटूरे तैयार है| भटूरे को तलने पर उसमे बहुत सारा तेल समां जाता है| इस तेल को कम करने के आप इसे पेपर नेपकिन पर बिछाइये| इससे भटूरे का कुछ तेल निकलकर नेपकिन में चले जायेगा| आपकी डिश तैयार है इसे कुछ प्याज और अचार के साथ सर्व करे|  
Subscribe to