जानिए तेजी से वजन कम करने के आसान व असरदारी तरीके

जानिए तेजी से वजन कम करने के आसान व असरदारी तरीके

तीन महीने बाद आपकी बेस्ट फ्रेंड की शादी है| सालो बाद आपको कॉलेज के दूसरे फ्रेंड्स से भी मिलने का मौका मिलेगा| लेकिन इस खुशी के मोके पर आप परेशान है| इस तरह से परेशान होने वाले सिर्फ आप नहीं बल्कि आज के वक्त में कई लोग है| आजकल ज्यादातर लोग बड़े हुए वजन और मोटापे का शिकार है| और वो अपने शरीर को देखते हुए किसी से भी मिलने में हिचकिचाते है|

दरहसल आजकल की बदलती जीवन शैली ने हमें कई तरह के एडवांस तकनीको से परिचित करवाया है| जैसे की आज के वक्त में हमें बिल भरने के लिए घंटो लाइन में खड़े नहीं रहना पड़ता| बस कंप्यूटर पर बैठे बैठे 2 मिनट में आप बिल भर सकते है| यहाँ तक के आप घर बैठे शॉपिंग भी कर सकते है| आपको ऐसा लगता है की इन् तकनीको ने आपकी जिंदगी को आसान कर दिया है|

तो हम आपको बताना चाहते है की इस आसान सी लाइफ के साथ आपको और भी कुछ मिला है वो है जकड़ा हुआ शरीर, मोटापा जो अपने आप में कई बीमारियो की जड़ है| हम सबने अपने आप को टेक्नोलॉजी पर इतना ज्यादा डिपेंड कर लिया है की हम दिन रात कंप्यूटर पर ही बैठे रहते है| इसके अलावा बिजी लाइफस्टाइल के चलते हमारी लाइफ में ना ही सही तरह के खान पान के लिए जगह है और ना ही व्यायाम की|

नतीजनत् हमारे शरीर का वजन बढ़ते चला जाता है| और कई बार स्तिथि इतनी परेशान करने वाली हो जाती है, की अपने शरीर से वजन कम करना ही हमारे जीवन का लक्ष्य बन जाता है| क्या आप भी इसी स्तिथि में है? और जल्द से जल्द अपना वजन कम करना कम करना चाहते है| तो आइये आज इस लेख में हम आपको Fast Weight Loss Tips in Hindi के बारे में बता रहे है, जिसकी मदद से आप तेजी से अपना वजन कम कर सकते है|
 

Fast Weight Loss Tips in Hindi की मदद से घटाए अपना वजन

 

Fast Weight Loss Tips in Hindi

  वजन कम करने के लिए लोगो द्वारा कई तरह के प्रयास किये जाते है| जैसे की कुछ लोग तो यह सिद्धांत बना लेते है की कम खाएंगे तो वजन कम होगा| लेकिन जब आप तेजी से वजन कम करना चाहते है, तो केवल डाइटिंग करने से बात नहीं बनेगी| और लम्बे समय तक यदि आपने डाइटिंग को अपनाया तो आप अपना वजन तो नहीं कम कर पाएंगे लेकिन हा कई सारी बीमारियाँ जरूर आपको घेर लेंगी| जल्द से जल्द वजन कम करने के लिए आपको कुछ अतिरिक्त देना होगा|

क्या आप यह सोच रहे है की अब हम आपको महंगे मेह्गे उपकरणों को इस्तेमाल करने की हिदायत देंगे| तो आपको परेशान होने की बिलकुल भी जरुरत नहीं है| अतिरिक्त से हमारा तात्पर्य है की आपको वजन कम करने के लिए व्यायाम करना पड़ेगा, योग को अपनाना होगा, संतुलित आहार लेना होगा और जंक फ़ूड और ज्यादा मीठा खाने पर रोक लगाना होगी|
 

संतुलित और पौष्टिक आहार ले

जैसा की हमने कहा की आप अपने वजन कम करने की राह में भूखे रहने से कामयाब नहीं हो पाएंगे| इसलिए रोज अच्छे से भोजन करे ताकि आपको व्यायाम करने के लिए भरपूर ऊर्जा मिले| रोज भोजन करने की खासियत यह की आप बीमार भी नहीं पड़ेंगे जिससे की आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति में रुकावट भी नहीं आएगी| सादा भोजन करने के अलावा कई ऎसे खाद्य पधार्त है जो आपका वजन कम करने में सहायक है| Weight Loss Diet in Hindi के अनुसार ककड़ी, टमाटर, संतरे, बादाम, मेथी इन् सबको अपने आहार में जरूर शामिल करे|  

तनाव मुक्त रहे

कुछ लोगो पर किये गए शोधो में यह देखा गया है की तनाव भी वजन बढ़ने के पीछे का एक कारण है| जिन लोगो को तनाव रहता है वो सामान्य व्यक्ति की अपेक्षा ज्यादा खाते है, या बिलकुल भी ठीक तरीके से नहीं खाते| भूखे रहना या ज्यादा खाना दोनों ही स्तिथि हमारे शरीर के लिए सही नहीं है| इसलिए जितना हो सके तनाव लेने से बचे। जिन लोगो को ऑफिस में बहुत तनाव रहता है वो अपने दिमाग को शांत रखने के लिए ध्यान(मैडिटेशन) का सहारा ले|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- कमर की चर्बी दूर करना है तो रोज करे वक्रासन योग
 

योग को अपनाये

योग भी वजन को कम करने के लिए एक बेहद अच्छा विकल्प है| इससे ना केवल वजन कम होता है बल्कि शरीर भी मजबूत होता है और मासपेशियां टोन होती हैं| आप योग की कोई भी मुद्राए कर सकते है, सभी आपके लिए फायदेमंद होगी| यहाँ हम आपको कुछ Yoga for Weight Loss in Hindi बता रहे है|

सूर्य नमस्कार: वजन कम करने के लिए रोज सुबह सूर्य नमस्कार करे| इसमें 12 योग मुद्राओं का मिश्रण होता है| इस योग को करने की खासियत यह है ये की इसमें सभी योग का सार छुपा हुआ है। इसे करने से पूरे शरीर को फायदा मिलता है|

धनुर आसान:  इस आसन से आप उस जगह के फैट को बर्न कर सकते हैं जहां से चर्बी को कम करना बहुत मुश्‍किल होता है। इस व्‍यायाम से जांघ, पेडु, छाती और नितम्‍भ पर असर पड़ता है।
 

व्यायाम भी फायदेमंद  

अपने वजन को नियंत्रित करने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए रोज व्यायाम करना बेहद आव्यशक है| व्यायाम करने से शरीर जल्दी बुढा नहीं होता है| कई तरह के व्यायाम के जरिये हम अपना वजन कम कर सकते है|
  • दौड़ना
  • तैराकी
  • एरोबिक एक्सरसाइज
  • उठक-बैठक लगाना
  • बैडमिंटन और वॉक इत्यादि
तो आज आपने जाना Fast Weight Loss Tips in Hindi के बारे में| अगर आप अपना वजन जल्दी कम करना चाहते है तो ऊपर दिए गए तरीको को जरूर ट्राई कीजिये| आप इसे अपने दोस्तों और परिवार वालो के साथ भी शेयर कर सकते है|  

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs

 
Subscribe to