जानिए ध्यान से मिलने वाले अनगिनत लाभ और इसे करने का तरीका

जानिए ध्यान से मिलने वाले अनगिनत लाभ और इसे करने का तरीका

आज के वक्त में यदि हम किसी से भी यह सवाल करते है की उसका जीवन कैसा चल रहा है? तो अधिकतर लोगो से नकारात्मक जवाब ही सुनने को मिलता है| कोई अपने परिवार को कैसे चलाया जाये इस चिंता में डूबा हुआ है| किसी को मनपसंद साथी नहीं मिल रहा है तो कोई अपने करियर को लेकर चिंतित है|

यह चिंताए और परेशानी तो उम्र भर चलती है| तो क्या इसका मतलब इंसान हमेशा दुःख में डूबा रहेगा? क्या आप जानते है हम सब में से आधे व्यक्ति दुखी इसलिए है की क्योकि वे बेवजह ही खुद दुःख को आमंत्रित कर रहे है|

लेकिन हम आपको बताना चाहते है की दुःख करने से किसी प्रकार लाभ नहीं पहुँचता है| अगर आप लाइफ में वो पाना चाहते है जो आपको चाहिए तो इसके लिए आपको आशावादी होना पड़ेगा| सकारात्मक सोच से ही जीवन को सुधारा जा सकता है | हम जानते है इस तनाव भरे माहोल में ऐसा बनना थोड़ा मुस्किल है|

किन्तु ध्यान इसमें आपकी मदद कर सकता है| ध्यान करने से आत्मिक शांति मिलती है, सुख प्राप्त होता है| इससे करने से मनुष्य के अंदर आत्मविश्वास आता है| और इतना ही नहीं ध्यान हमें कई तरह के स्वास्थ सम्बन्धी लाभ भी पहुँचाता है| आज इस लेख में हम आपको Meditation in Hindi अर्ताथ ध्यान करने के फायदे और तरीको के बारे में बता रहे है|
 

Meditation in Hindi - ध्यान से मिलते है कई फायदे

  Meditation Benefits in Hindi   आपने हमेशा लोगो को ध्यान करते देखा होगा और उससे फायदा पाते देखा होगा| लेकिन जब आप इसे खुद करने का फैसला लेते है तो इसे करने में आप बोरिंग महसूस करते है| इसे करते वक्त आप के मन में कई विचार आते है| जैसे की आप इस वीकएंड में क्या करेंगे, या फिर किसी मूवी की कहानी| ऐसा होने पर आपको लगता है आपको ध्यान करते नहीं आता और आप ध्यान करना छोड़ देते है|

लेकिन हम आपको बता दे की यदि आप पुरे मन से इसे करने लगे या फिर लगातार Meditation Practice करे तो आप इसे करने में सफल जरूर होंगे| धीरे धीरे आपको ध्यान लगाते जरुर आ जायेगा| इसलिए बिना किसी रुकावट के इसे करते जाये| वैसे तो ध्यान करना अनिवार्य नहीं है, लेकिन इससे होने वाले फायदों की लिस्ट इतनी लम्बी के हम आपको इसे करने की ही सलाह देंगे|

ध्यान लगाने का अर्थ यह बिल्कुल भी नहीं है कि इसमें आपका शरीर बेजान या फिर मृत की तरह हो गया है जैसे नींद में होता है। केवल आँखें बंद करके, आलती-पलती लगा कर बैठ जाने का मतलब ध्यान नहीं होता। अपने कर्मों और विचारों में सजगता विकसित करना ध्यान कहलाता है। यहां हम आपको बता रहे है ध्यान करने के तरीके|

इसके लिए सुखासन की स्तिथि में बैठ जाये| आँखे बंद और चित्त स्थिर होना चाहिए| इसके पश्चात एक एक करके अपने शरीर के पैर के अंगूठे से लेकर सिर तक का अवलोकन करें। इस दौरान महसूस करे कि आप जिस अंग का अलोकन कर रहे हैं वह अंग स्वस्थ होता जा रहा है। ऐसा प्रतिदिन करते रहने से ध्‍यान जाग्रत होने लगेगा और आपका शरीर स्वस्थ होता जायेगा|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- Benefits of Yoga in Hindi – जानिए योग के जादुई लाभ
 

Meditation Benefits in Hindi - ध्यान करने के सेहतमंद लाभ

 

वजन कम करे

ध्यान के द्वारा वजन भी कम किया जा सकता है| बर्शते ध्यान पुरे मन से किया जाये| इसलिए जो लोग अपना Weight Loss करना चाहते है वो ध्यान को अवश्य अपनाये|  

स्मरण शक्ति बढ़ाये

ध्यान करने से हमारे मस्तिष्क को अधिक ऊर्जा मिलती है| फलस्वरुप हमारा मस्तिष्क अपनी अधिकतम क्षमता के साथ कार्य करता है| ध्यान के जरिये स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है| इसलिए स्टूडेंट्स को तो ध्यान जरूर करना चाहिए|  

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये

धयान करने से हमारे शरीर का प्रतिरोधक तंत्र मजबूत होता है| दरहसल इसे करने से हमारे शरीर में शक्ति का संचार होता है| और इस शक्ति के कारण हम स्वयं को पहले से अधिक स्वस्थ महसूस करते है| ध्यान करने से शरीर की रोगो से लड़ने की क्षमता बढ़ती है| मधुमेह से ग्रसित लोगो के लिए भी यह फायदेमंद है|  

अन्य लाभ इन्हे भी जाने:- 

  1. क्रोध करने की आदत ठीक हो जाती है।
  2. ध्यान करने से विचार करने की क्षमता में अत्यधिक वृद्धि हो जाती है|
  3. मानसिक तनाव, डर, चिंता से छुटकारा मिलता है।
  4. मैडिटेशन करने से वजन घटाना भी आसान होता है|
  5. भूलने की समस्या से मुक्ति मिलती है और स्मरण शक्ति मजबूत होती है।
  6. दिल से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए भी यह फायदेमंद है|
  7. ध्यान लगाने से निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है| यह खुद पर नियंत्रण रखना सिखाता है|
  8. गठिया से ग्रसित लोग अगर नियमित रूप से मैडिटेशन करते है तो उन्हें आराम मिलता है|
Meditation Benefits in Hindi कई है| अगर किसी को नींद ना आने की समस्या होती है तो वह भी ध्यान करे| ध्यान करने से मूड और इमोशंस कंट्रोल में रहते है| और नींद अच्छी आती है|
Subscribe to