वजन कम करने का सबसे आसान तरीका है लहसुन का प्रयोग

वजन कम करने का सबसे आसान तरीका है लहसुन का प्रयोग

आजकल लोगों के लिए हेल्दी डाइट का मतलब होता है। बाजार से खरीदा हुआ पिज़्जा, बर्गर, तले और चटपटे फूड्स। जिन्हें बच्चे हो या बड़े सभी बड़े चाव से खाना पसंद करते है। जिसका दुष्परिणाम भविष्य में मोटापे के रूप में देखने को मिलता है। इन खाद्य पदार्थो का सबसे ज्यादा असर आज की युवा पीढ़ी पर पड़ता दिखाई दे रहा है क्योंकि यह उनकी नियमित डाइट है और जिसके चलते कम आयु में ही लोग बड़ी सी तोंद लेकर घूम रहे है।

हालांकि, बढ़ते पेट और चर्बी को कम करने के लिए हर व्यक्ति कठिन से कठिन परिश्रम करने को तैयार है। परंतु इसे कम करना इतना आसान भी नहीं है। आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने वाले है, जिसे करने से बिना किसी शारीरिक व्यायाम या कसरत के आप अपने बढ़ते वजन को कम कर सकते है।

लहसुन हमारे स्वास्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। यह बात तो आप भी जानते है। यहाँ हम आपको इसी लहसुन के लिए मोटापे की समस्या से छुटकारा पाने के आसान तरीके बता रहे है। इसकी कलियों में मौजूद तत्व वजन कम करने में आपकी बहुत मदद करते है। तो आइये अब हम जानते है Garlic Benefits for Weight Loss.
 

Garlic Benefits for Weight Loss: जाने कुछ आसान उपाय

  Garlic Benefits for Weight Loss   लहसुन का प्रयोग शरीर में मेटाबोलिज्म को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को कई तरह के संक्रमण रोगों से बचाता है तथा दिल को सेहतमंद भी बनाये रखता है। लहसुन की ये छोटी-छोटी कलियां कई प्रकार के गुणों से परिपूर्ण होती है। एक शोध के अनुसार, भोजन के बाद इसका सेवन एक्सरसाइज द्वारा वजन कम करने से भी आसान है।

 

सुबह लें लहसुन ड्रिंक

इसे बनाने के लिए लहसुन की कुछ कलियां छिलकर इसके टुकड़े कर लें तथा 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। कहा जाता है कि इसे काटने पर कुछ खास तरह के एंजाइम्स का स्त्रावण होता है। जो कुछ देर बाद सक्रिय होना शुरू होता है। इसलिए कहा जाता है कि लहसुन को काटने के कुछ देर बाद खाना चाहिए।

अब आप एक गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच निम्बू का रस मिलाएं। इस गर्म पानी के साथ लहसुन की 2-3 कतई हुयी कलियों को चबाते जाएं। यह उपाय आपका मोटापा कम करने की प्रक्रिया को तेज करता है और जल्द ही असर दिखाना शुरू कर देता है।

 

लहसुन का सूप

सुबह के भोजन से कुछ देर पहले आप अपनी पसंदीदा सब्जियों के साथ लहसुन का प्रयोग कर इसका सूप बनाये। लंच से पहले इस सूप का सेवन आपकी भूक को कम करने के साथ-साथ वजन कम करने के फायदे और इसमें मौजूद सब्जियों के पोषक तत्व बिना किसी परिश्रम के आपको मिल जाते है। इस सूप को बनाने के लिए आप अपनी पसंद की सभी सब्जियों का प्रयोग करें तथा उपयुक्त मात्रा में लहसुन की कलियां मसलकर इसमें मिला दें। इसके अलावा आप काली मिर्च का भी जरूर प्रयोग करें। यह बढ़ते वजन को नियंत्रिक करने और मोटापा कम करने में आपकी मदद करता है।

 

लहसुन का प्राकृतिक प्रयोग

लहसुन प्रकृति का एक ऐसा स्त्रोत है जिसका सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। आप चाहें तो इसे कच्चा खा सकते है या सब्जी में पकाकर भी खा सकते है। इसके अलावा आप लहसुन के अचार को भोजन के साथ नियमित रूप से ग्रहण कर, बढ़ते मोटापे पर काबू पा सकते है।

 

खाली पेट लहसुन का प्रयोग

अगर आप चाहते है कि बढ़ते वजन की समस्या से आपको जल्दी छुटकारा मिले तो आप खाली पेट इसे कहना बहुत अच्छा माना जाता है। सुबह-सुबह आप ताजी लहसुन की कलियों का सेवन वेट लॉस का सबसे अच्छा तरीका है। खाली पेट इसका सेवन बहुत जल्दी असर करता है और मेटाबोलिज्म को भी तेजी से बढ़ाता है।

 

आप यह भी पढ़ सकते है:- स्वास्थप्रद गुणो से भरपूर है लहसुन – जाने इसके बेमिसाल फायदे

 

लहसुन के अन्य लाभ

  • एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन की एक रिपोर्ट के अनुसार हफ्ते में 5 लहसुन की कलियों के सेवन से आप 30-40 प्रतिशत तक कैंसर के खतरे को कम कर सकते है।
  • लहसुन में एलिसिन नामक तत्व होता है जो उच्च रक्तचाप को कण्ट्रोल में बहुत सहायक होता है। अगर उच्च रक्तचाप का रोगी नियमित रूप से इसका प्रयोग करता है तो उनका उच्च रक्तचाप सामान्य रहता है तथा कोलेस्ट्रॉल लेवल भी 10 प्रतिशत तक कम हो सकता है। जिससे ह्रदय रोगों की संभावनाएं बहुत कम हो जाती है।
  • लहसुन तासीर से गर्म होता है, इसलिए ठण्ड के दिनों में इसका सेवन शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है, क्योंकि यह ठण्ड दूर करने का कुदरती उपाय है।
  • दांतों में होने वाले दर्द को दूर करने में भी लहसुन बहुत फायदेमंद साबित होता है। लौंग के साथ लहसुन को पीसकर दर्द वाले स्थान पर लगाने से बहुत आराम मिलता है।
  • शरीर में शुगर के लेवल को नियंत्रित कर इन्सुलिन को बढ़ाकर, यह शुगर के रोगिओं को बहुत रहत पहुंचाता है।
  • गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन माँ और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्भवती महिलाओं को नियमित इसका सेवन करना चाहिए ताकि होने वाले बच्चे के वजन में बढ़ोतरी हो सके।
 

आज आपने जाना Garlic Benefits for Weight Loss. अगर आप भी अपनी बढ़ती तोंद और मोटापे से परेशान हो चुके है, तो ऊपर बताये गए इन आसान उपायों को जरूर आजमायें।

Subscribe to