Green Tea in Pregnancy: क्या गर्भावस्था में ग्रीन टी का सेवन सही है?

Green Tea in Pregnancy: क्या गर्भावस्था में ग्रीन टी का सेवन सही है?

आजकल ग्रीन टी का चलन बहुत ही जोरो शोरो पर है। लोग वजन को कम करने के लिए भी ग्रीन टी का सेवन करते है। ग्रीन टी पीने से कई प्रकार के स्वाथ्य लाभ भी होते है। जैसे की बाल और त्वचा को अच्छा रखने में,ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए आदि में ग्रीन टी का सेवन किया जाता है।

परन्तु यह भी जरुरी नहीं है की ग्रीन टी हर चीज के लिए लाभकारी हो। कुछ जगहों पर ग्रीन टी के सेवन से नुकसान भी होता है|जैसे की गर्भावस्था में ग्रीन टी का अधिक सेवन नुकसानदायक होता है।

गर्भावस्था में ग्रीन टी के सेवन से गर्भवती महिला को तो नुकसान होता है ही पर साथ ही होने वाले बच्चे को भी नुकसान पहुँचता है। प्रेग्नेंसी के दौरान ग्रीन टी का सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए।

यदि इसे थोड़ी बहुत मात्रा में लिया जाए तो यह फायदा पंहुचा सकती है। लेकिन अधिक सेवन बहुत बड़ी परेशानी खड़ी कर देते है। इसलिए चिकित्सक से पूछकर ही इसे पिए। आइये जानते है Green Tea in Pregnancy के बारे में।

Green Tea in Pregnancy: गर्भावस्था में खतरनाक हो सकता है ग्रीन टी का सेवन

आयरन के अवशोषण में बाधा

  • ग्रीन टी या कोई भी हर्बल टी का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से आयरन के अवशोषण में बाधा उत्पन्न होती है।
  • हर्बल टी के ज्यादा सेवन से रक्त कोशिकाएं सही तरीके से आयरन का अवशोषण नहीं कर पाती है।
  • जिस वजह से हिमोग्लोबीन का उत्पादन नहीं हो पाता है और गर्भवती माँ में एनिमिया होने का खतरा रहता है।

फॉलिक एसिड

  • ग्रीन टी का सेवन करने से शरीर के फॉलिक एसिड को सोखने की प्रक्रिया को रोकने में बाधा होती है।
  • आपको बता दे की गर्भावस्था के दौरान फॉलिक एसिड का सेवन शिशु के सुरक्षा के लिए बहुत आवश्यक होता है।
  • इसकी कमी होने से शिशु के मस्तिष्क और मेरुदण्ड का पूर्ण रूप से विकास नहीं हो पाता है।

चयापचय में वृद्धि

  • ग्रीन टी का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर चयापचय की दर को बढ़ा देता है।
  • प्रेगनेंसी के दौरान शरीर का चयापचय दर वैसे ही बढ़ा हुआ रहता है जो की ग्रीन टी के सेवन से और भी बढ़ जाता है।
  • यह गर्भवती महिला के अंदर हो रहे चेंजेस के लिए लाभकारी नहीं होता है।

नींद में कमी

  • ग्रीन टी के सेवन से नींद में कमी आ जाती है।
  • जबकि गर्भावस्था के दौरान भरपूर नींद लेना आवश्यक होता है जो की माँ और शिशु दोनों के लिए जरुरी होता है।
  • साथ ही यह आपके किडनी और लिवर पर भी बुरा असर डाल सकती है।

ग्रोथ में रूकावट

  • ग्रीन टी का सेवन करने से भ्रूण के विकास में बाधा आती है।
  • इसके सेवन से गर्भ में पल रहे बच्चे पर इसका गलत असर देखने को मिलता है।
  • इस कारण ग्रीन टी का सेवन गर्भवती महिला के लिए सही नहीं है।

भूख की कमी

  • ग्रीन टी का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं को भूख लगना बंद हो जाती है।
  • जिस कारण बच्चे में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है।
  • बच्चे का वजन घटने से वो कुपोषण का भी शिकार हो सकता है।
Subscribe to