जाने घुंगराले बालों को स्ट्रेट करने के आसान प्राकृतिक उपाय

जाने घुंगराले बालों को स्ट्रेट करने के आसान प्राकृतिक उपाय

शाइनी, स्‍ट्रेट बाल हर किसी को पसंद आते है| स्‍ट्रेट बाल हर किसी के फेस पर सूट भी करते है और इस तरह के बालो में कई तरह की हेयर स्टाइल्स भी बनाई जा सकती है| इसलिए हर लड़की चाहती है कि उसके बाल स्‍ट्रेट हो ताकि वो अच्छी अच्छी हेयर स्टाइल्स बना सके|

ऐसे में जिन लड़कियों के बाल नैचुरली स्‍ट्रेट नहीं है वो अपने बालों को स्‍ट्रेटनिंग मशीन या कैमिकल द्वारा स्‍ट्रेट कराती है। बाहर किसी भी ब्यूटी पार्लर में जाकर आप अपने बालो को बहुत आसानी से और कम वक्त में सीधे करवा सकते है|

लेकिन इस तरह आप खूबसूरती तो पा लेते है पर वो बस कुछ ही समय के लिए रहती है| रसायनो का इस्तेमाल, और गरम आयरन करने से हमारे बाल धीरे धीरे ख़राब होने लगते है| इसके कारण बालो में रुसी होना, बाल गिरना और भी कई नुकसान होने लगते है|

इसलिए यदि आपको अपने बालो को बिना डैमेज किये स्ट्रेट करना हे तो आपको घरेलू उत्पाद का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आपको अपने किचन में ही ऐसे सामान मिल जायेंगे जिनसे आप अपने बालो को स्‍ट्रेट कर सकते है| तो आइये जानते है Natural Hair Straightening at Home बालो को प्राकृतिक तरीको से घर पर ही सीधा करने के बारे में|
 

Natural Hair Straightening: इन् तरीको से आपके बाल होंगे पर्फेक्ट्ली स्ट्रेट

 

hair straightening in hindi

 

गुनगुने तेल की मालिश

रोजाना गुनगुने तेल की मालिश आपके बालो को मुलायम और हाइड्रेटेड रखने का सबसे आसान तरीका है| तेल की गर्मी घुंगराले बालो को कई हद तक सेटल करने में मदद करती है| गुनगुने तेल की मालिश के लिए नारियल, जैतून, बादाम का तेल सभी फायदेमंद है|

लगाने की विधि:

  1. सबसे पहले तेल को हल्का गरम करे, कम से कम १० से १५ सेकंड तक|
  2. इसके बाद इस तेल को अपने बालो पर लगाये और स्कैल्प पर मसाज करे|
  3. फिर अपने बालो पर कंघी फेरे, ताकि आपके बाल को धोते वक्त आपके ज्यादा बाल न टूटे|
  4. कम से कम आधे घंटे के लिए अपने बालो गरम पानी में भिगोये हुए तोलिये से ढके|
  5. अपने बालो को सौम्य शैम्पू से धोये और उसके बाद चौड़े मुह वाली कंघी से बाल सुलझाए|
  6. इस तरह करने से धीरे धीरे आपके बाल का वेवीनेस खत्म होता है|

मुल्तानी मिट्टी भी बेहद कारगर

मुल्तानी मिट्टी भी कुदरती तौर पर आपके बालो को स्ट्रैट करने में मदद करती है| और माइल्ड क्लींजिंग एजेंट होने के कारण यह आपके बालो को किसी तरह का नुकसान भी नहीं पहुँचाती|

लगाने की विधि:

  1. पहले एक कप में मुल्तानी मिट्टी लें।
  2. उसमें एक अंडा और लगभग ४ चम्मच चावल का आटा मिलाकर मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें।
  3. बालों को अच्छी तरह से कंघी कर लें और फिर मिश्रण बालों में लगाएं।
  4. एक बात का ख्याल रखे मिट्टी लगाने के बाद बालो को फोल्ड न करें और सीधा ही रखें।
  5. सूखने के लिए लगभग ३० मिनट तक ऐसे ही रहने दे|
  6. इस पेस्ट को महीने में दो से तीन बार जरूर लगाएं, इसके इस्तेमाल से आपके बाल सिल्की, शाइनी और स्ट्रेट हो जाएंगे।

एलोवेरा और तेल

जैसा की हम सभी जानते है की एलोवेरा बालो की ग्रोथ में बेहत ही सहायक होता है| एलोवेरा में मौजूद तत्व आपके बालो को मॉइस्चर प्रदान करके उन्हें स्ट्रैट बनाते है|

लगाने की विधि:

  1. ताज़े एलोवेरा के जेल आधा कप गर्म तेल मिलाकर मिश्रण तैयार करे|
  2. इसे हेयर मास्क की तरह अपने बालो में लगाए|
  3. 30-40 मिनट लगाकर फिर किसी शैम्पू से बाल धो ले|
  4. इससे आपके बाल चमकदार और स्ट्रेट हो जाएगे।

नारियल का दूध

नारियल के दूध में भी आपके बालो को सीधा करने की क्षमता होती है| ये ना केवल आपके बालो को सीधा बनाता है बल्कि आपके बालो में चमक भी लाता है|

लगाने की विधि:

  1. इसके लिए नारियल के दूध और नीबू के रस को मिलाकर मिश्रण बनाकर कुछ घंटो के लिए फ्रिज में रख दे|
  2. इसके बाद यह एक क्रीम पेस्ट की तरह तैयार हो जायेगा।
  3. आपको इस मिश्रण को अपने सिर पर लगाकर मसाज करना है।
  4. इसके बाद हॉट टॉवल का इस्तेमाल करे।
  5. आधे घण्टे बाद सिर धो ले।
  6. ऐसा हफ्ते में ५ बार करने से बालो को पोषण मिलता है और बाल स्ट्रेट, सिल्की हो जाते है।
  आप यह भी पढ़ सकते है:- Hair Fall Control Tips In Hindi – पाइए सुन्दर लहराते बाल  

Hair Straightening in Hindi: अन्य तरीके इन्हे भी जाने

  1. अंडा आपके बालो को सीधा करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है| इसके लिए 2 अंडों को फेंटकर उसमें 2 चम्‍मच ऑलिव ऑइल मिक्‍स करें। फिर इस पेस्‍ट को बालो में लगाएं। 1 घंटे के बाद इसे शैंपू से धो लें। इससे न केवल बाल सीधे होगें बल्कि उनमें मजबूती भी आएगी।
  2. कुछ चम्मच सोयाबीन तेल और बराबर मात्रा में अरण्डी के तेल को मिलाकर मिश्रण बना ले। फिर इस मिश्रण को गर्म करे और थोड़ा गुनगुना होने पर अपने बालो की जड़ो में अच्छे से लगाए। बालो में मसाज करने के बाद 30 मिनट के लिए छोड़ दे और फिर शैम्पू से बाल धो ले।
  3. बराबर मात्रा में दूध और शहद ले। इसे अच्छे से मिलाकर बालो को धोने से एक घंटा पहले अच्छी तरह लगाएं। इससे रूखे और कर्ली बाल दोनों सही हो जाते है|
  4. दो पके हुए केले लेकर उन्हें अच्छी तरह से मैश करे| फिर उसमे दो बड़े चम्मच  दही, शहद और जैतून का तेल मिलाकर पेस्ट बना ले। इस मिश्रण को अपने बालो पर लगाकर आधा घण्टे के बाद बालो को अच्छे से धो ले। इस पेस्ट में मौजूद दही, शहद आपके बालो को चमकदार और सीधा बनाते है|
 

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs