फूला हुआ पेट कम करने के लिए आसान व असरदारक घरेलू उपचार

फूला हुआ पेट कम करने के लिए आसान व असरदारक घरेलू उपचार

बढ़ती उम्र के साथ-साथ हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। कुछ बदलाव तो अच्छे होते है पर कुछ खटकने वाले भी। खासतौर से बच्चे को जन्म देने के बाद या 30-35 साल की उम्र के बाद महिलाओं का पेट अलग ही तरह से बढ़ने लगता है। खुद को आईने में देखकर कई बार वो सोच में पड़ जाती हैं कि पहले वो कैसी थी और अब क्या हो गयी है।

हर महिला को लगता है की इस बढे हुए पेट ने उनकी खूबसूरती पर धब्बा लगा दिया है। इस चर्बी से छुटकारा पाने के लिए वो अक्सर किसी-न-किसी जुगाड़ में लगी रहती हैं। पेट फूलने की समस्‍या उन महिलाओं में भी देखी जा सकती है, जिन्‍हें पीरियड्स शुरु होने वाले हों। शरीर में आ रहे इन बदलावों को देखकर महिलाये कई बार परेशान भी हो जाती हैं। क्योकि इस वजह से वो अपने पसंद के कपड़े नहीं पहन पातीं, और उनमें हीनभावना आ जाती है यहाँ तक कई बार तो वो इस बिगड़े हुए शेप को लेकर खुद में ही शर्मिदा महसूस करने लगती हैं।

पेट पर इकट्ठा होने वाली तरह-तरह की चर्बी से आप निजात पा सकते हैं। यहाँ हम आपको कुछ घरेलु नुश्खो, Home Remedies for Bloated Stomach के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप पेट फूलने यानी ब्‍लोटिंग से छुटकारा पा सकते हैं।
 

Bloated Tummy: पेट सपाट करने के उपाय

  Home Remedies for Bloated Stomach   बहुत सी महिलाओ की पूरी बॉडी तो शेप में रहती है, लेकिन उनका पेट बाहर के और निकला होता है| यह सवाल उन्हें जरूर परेशान करता होगा कि आखिर हमारा पेट इतना क्यों बढ़ा हुआ है, जबकि शरीर के अन्य हिस्से तो बिल्कुल शेप में हैं। क्या यह मोटापा है या फिर इसके पीछे का कारण कुछ और ही है? आपका पेट इस तरह से बढ़ा हुआ है, उस तरह के पेट को ब्लोटेड टमी या फिर फूला हुआ पेट कहते हैं। इसमें पेट सूजा हुआ दिखाई देता है। यह कंडीशन काफी असहज होती है, जिसमें छोटी आंत के अंदर गैस भर जाती है। पेट फूलना एक संकेत हो सकता है कि खाया गया भोजन ठीक प्रकार से हजम नहीं हुआ है।

इसके पीछे कई कारण हो सकते है जैसे सुबह का नाश्ता समय पर न करना, गलत तरीके से खाना और ज्यादा जंक फूड खाने से अंजाने में ही हम ढेर सारी हवा निगल लेते हैं, जिसकी वजह से हमारे पेट में काफी गैस भर जाती है। इस गैस की वजह से हमारा पेट हमेशा फूला हुआ नजर आता है और कमर का आकार भी बड़ा हो जाता है। तो आइये जानते है की इससे छुटकारा कैसे पाया जाये|

दही

दही में बैक्‍टीरिया होता है, जिससे पाचन तंत्र हमेशा ठीक रहता है तथा खाना भी हजम हो जाता है। गर्मियों के दिनों में दही का सेवन करने से गैस की समस्या नहीं होती और पेट नहीं फूलता|

अदकर

पेट को सपाट बनाये रखने के लिए आधा चम्मच सूखा अदरक पाउडर लें और उसमें एक चुटकी हींग और सेंधा नमक मिलाकर एक कप गर्म पानी में डालकर पी जाये|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- Weight Loss Drinks – वजन घटाने में उपयोगी पेय पदार्थ

धनिया

पेट फूलने पर हरे धनिया की चाय पीना भी बेहद फायदेमंद है। इससे पेट दर्द ठीक हो जाएगा और गैस भी निकल जाएगी।

नींबू

रोज सुबह गरम पानी में नींबू निचोड़ कर पीने से पेट नहीं फूलता।

अन्य तरीके इन्हे भी अपनाये 

  1. एक कप पुदीने की चाय पीने से पेट दर्द ठीक होता है और गैस निकलती है।
  2. अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें।
  3. पेट कम करने के लिए मीठी चीजें, जैसे चॉकलेट, चाय या कॉफी का सेवन कम-से-कम करें।
  4. रोजाना के भोजन में एक कप कद्दू खाएं। यह पाचन में मददगार होते हैं।
  5. पीने के लिए ठंडे पानी की जगह हल्के गरम पानी का इस्तेमाल करें।
  6. भोजन के पश्चात थोड़ी सी अजवायन के दाने खान से पेट नहीं फूलता।
  7. तुलसी की कुछ पत्‍तियों के सेवन से आपको काफी लाभ मिलेगा।
  8. सौंफ खाने या इसकी चाय पीने से पेट की गैस एक मिनट में निकल जाती है।
  9. कभी भी जल्दी जल्दी खाना न खाए। आराम से और चबा-चबा कर खाएं।
  10. जिन लोगों को कब्ज की शिकायत होती है, अक्सर उनका पेट फूला हुआ होता है। इस परेशानी से बचने के लिए हेल्दी खाना खाएं।
  30 की उम्र पार करने के बाद आपका वजन और पेट का बढ़ना स्वाभाविक है। घर और ऑफिस के काम के चक्कर में आप ऐसे उलझ जाते हैं कि आपके पास व्यायाम करने और अपनी डाइट पर ध्यान देने का समय नहीं होता। विशेषज्ञों की मने तो 25 साल की उम्र के बाद हमारा मेटाबॉलिज्म धीरे-धीरे कमजोर होता जाता है। ऐसे में जरूरी है कि अपने व्यस्त शेडय़ूल में से वक्त निकालें और इन उपायों को आजमाएं, ताकि आपके पेट पर अतिरिक्त चर्बी अड्डा जमाना शुरू न कर दे। कई बार तनाव से भी चर्बी इकट्ठा होती है। इसलिए जितना हो सके टेंशन न लें और खुश रहे|

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs

Subscribe to