जानिए फूड पॉइसनिंग के कारण, रोकथाम और घरेलू उपाय

जानिए फूड पॉइसनिंग के कारण, रोकथाम और घरेलू उपाय

आजकल फूड पॉइसनिंग के बहुत से मामले सुनने को मिलते है| यह बहुत ही आम लेकिन परेशान कर देने वाली बीमारी है| इसके मामले भारत और विदेशो में भी देखने को मिलते है| यह बीमारी ख़राब और बासी खाने की वजह से होती है।

दरहसल आजकल के लोग घर के बने खाना खाने की बजाय बाहर खाना ज्यादा पसंद करते है| बाहर कई जगह हमारे घर की तरह साफ सफाई नहीं बरती जाती है| जिसके वजह से कीटाणु हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते है| बारिस के दिनों में फूड पॉइसनिंग होने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है| वैसे तो यह बीमारी सबको होती है, लेकिन इसके ज्यादातर केस बच्चो में देखे जाते है, इसके पीछे का मुख्य कारण बाहर की चीज़ो जैसे क्रीम केक, सॉस आदि का ज्यादा इस्तेमाल करना है|

फूड पॉइसनिंग अर्थात विषाक्त भोजन के सेवन से कई दुष्परिणाम होते है, जैसे की उल्टी होना, पेट दर्द और दस्त आदि। और यदि समस्या ज्यादा बढ़ जाती है तो सर दर्द, बुखार, बदन दर्द, झुनझुनी, चेहरे में सूजन, सांस लेने और निगलने में परेशानी आदि परेशानिया खड़ी हो जाती है| हम आपको बताना चाहते है की घरेलु उपायो की मदद से इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है, यहाँ जानिए Home Remedies for Food Poisoning.
 

Home Remedies for Food Poisoning- विषाक्त भोजन को दूर करने के तरीके

 

Home Remedies for Food Poisoning

  फूड पॉइसनिंग को ठीक करने के घरेलू उपचारो को जानने से पहले यह जानना जरुरी है की Food Poisoning Causes क्या है| तभी हम इस पर बेहतर नियंत्रण कर सकते है| फूड पॉइसनिंग सिर्फ दूषित खाने की वजह से ही नहीं, और कई कारणों से भी हो सकते है|
  1. बासी खाना खाना, हाथो को बिना धोये खाना खाना|
  2. सब्जिया धोने के लिए या फिर खाना पकाने के लिए गंदे पानी का इस्तेमाल करना|
  3. रस्ते में मौजूद दुकानो की चीज़े खाना भी इसके पीछे का एक कारण है| दरहसल रस्ते पर मौजूद चीज़ो में धूल बैठ जाती है| इसके अतरिक्त इन पर बैठने वाली मक्खियाँ भी खाने को दूषित करती है|
  4. यदि घर में मौजूद पानी की टंकी लम्बे समय से धूलि ना हो, ऐसे में पानी दूषित हो जाता है, इस तरह के पानी का इस्तेमाल करना भी आपको बीमार कर सकता है|
  5. उपर दिए गए कारणों के अतिरिक्त, 250 ऐसी बीमारिया है जिनके कारण फूड पॉइसनिंग हो सकता है| इनमे से कुछ बीमारिया मुख्यतः लिस्टेरिया, शिगेला, सल्मोनेला, कैम्पिलोबैक्टर आदि Food Poisoning Bacteria के वजह से होती है|
 

फूड पॉइसनिंग को ठीक करने के घरेलू उपाय:- 

 

गुणकारी तुलसी

प्राचीन समय से ही तुलसी का प्रयोग कई रोगो को ठीक करने के लिए किया जाता है| तुलसी विषाक्त भोजन से होने वाली समस्या को भी दूर करने में मददगार है| तुलसी के पत्तो से बनी चाय पेट में संक्रमण होने से रोकती है| इसके लिए तुलसी के 10-12 पत्ते, 2 कप पानी में डालकर उबाल ले, फिर इस पानी को छान ले और ठंडा करने के बाद पिए|

इसके अतरिक्त आधा कप दही में 3 तुलसी के पत्ते डाले| अब इस मिश्रम में काला नमक और काली मिर्च डाले| इस मिश्रण को दिन में कम से कम दो बार ले| इस से पेट की अड़चन में भी राहत मिलती है|
 

दही भी फायदेमंद

आपने हमेशा सुना होगा की दही खाने से खाना अच्छे से पचन होता है| इसलिए दही को खाना खाने से पहले और बाद में खाना चाहिए| इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुणों की वजह से यह लिवर में मौजूद संकरण को नष्ट करता है| गर्मियों के दिनों इसके सेवन से पेट की जलन भी दूर होती है|  

फलों का सेवन

जब किसी को फ़ूड पॉइसनिंग हो गया तो उसे केले का सेवन करना चाहिए| दरहसल केले में ऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो लिवर में ठंडक बनाये रखने में मददगार होता है| इसके अतिरक्त सेब में भी यही गुण होते है| यदि आपको फ़ूड पॉइसनिंग हो गया है तो सेब और केले को अच्छी तरह मैश कर ले, फिर इस मिश्रण को दिन में तीन से चार बार लेने से राहत मिलती है|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिये सर्दी-जुकाम से राहत पाने के आसान घरेलू उपचार
 

Food Poisoning Prevention: अन्य तरीके इन्हे भी जाने

  1. केवल उबला हुआ पानी पिए, उबला हुआ पानी पिने से पेट के कीटाणु मर जाते है, और पेट ठीक रहता है|
  2. जब किसी को फ़ूड पॉइसनिंग हुआ हो तो उसे हल्का फुल्का खाना खाना चाहिए| इसलिए खिचड़ी का सेवन करे|
  3. यदि बाहर का खाना खाने की वजह से आपका पेट ख़राब हो गया हो तो, जीरा पाउडर को पानी के साथ लेने से फायदा मिलता है|
  4. अदरक भी पेट के लिए बहुत अच्छी होती है| इसलिए अदरक की चाय का सेवन और सब्जियों में अदरक का प्रयोग दोनों फायदेमंद है|
  5. 1 गिलास पानी में नींबू नीचौड़ लीजिये, फिर उसमे पानी और नमक डालिये| इस पानी के घोल को हर दो घंटे में पिए| इस से शरीर में पानी की मात्रा भी बनी रहती है|
 

भोजन की विषाक्तता से बचने के उपाय

  1. किसी भी खाद्य पदार्थो को अच्छी तरह पकाना चाहिए|
  2. जितना हो सके बाहर के खाने से बचे, घर पर पका हुआ ही खाना खाए|
  3. सलाद, साग, कच्ची सब्जियों और फलों आदि को अच्छी तरह से धोना चाहिए|
  4. हमेशा साफ़ पानी का उपयोग करना चाहिए, पानी को छान कर भरे, और उसमे फिटकरी हिलादे|
  5. किसी भी आइटम को फ्रिज में रखने से पहले, कंटेनर में डालकर अच्छी तरह डिब्बा बंद करे|
  6. व्यक्तिगत स्वच्छता के नियमों का पालन ध्यान से करें। अपने बच्चो को भी खाना खाने से पहले हाथ धोने की आदत डाले|
ऊपर आपने जाना Home Remedies for Food Poisoning. यदि आप भी इसकी परेशानी से ग्रसित है तो ऊपर दिए गए आसान घरेलु तरीको को जरूर अपनाइये|

 

Subscribe to