जाने बवासीर के मुख्य कारण और निदान पाने के घरेलू उपचार

जाने बवासीर के मुख्य कारण और निदान पाने के घरेलू उपचार

मलाशय के आसपास की नसों में सूजन के कारण बवासीर विकसित होती है| बवासीर में गुदा द्वार पर छोटे छोटे मस्से हो जाते है, इनमे एक, दो या अनेक मस्से फूलकर बड़े हो जाते है| इस अवस्था को आयुर्वेद में अर्श कहा जाता है| यह मस्से पहले कठोर होना शुरू होते है जिससे बाद में गुदा द्वार में दर्द, जलन और चुभन सी महसूस होती है, ऐसी स्थिति होते ही सतर्क हो जाना चाहिए|

अगर इस स्थिति में ध्यान न दिया जाये तो यह मस्से और भी ज्यादा फूल जाते है, जो कुछ समय बाद मटर या चने के आकार के हो जाते है| ऐसी समस्या हो जाने पर मल विसर्जन के समय तो कठिनाई और तकलीफ तो होती है ही साथ ही सीधे बैठने में भी पीड़ा होती है| इस अवस्था में रोगी न तो ठीक से बैठ पाता है और न ही ठीक से लेट पता है|

बवासीर दो प्रकार की होती है बादी बवासीर और खूनी बवासीर| बादी बवासीर में मस्से काले रंग के होते है और उनमें खुजली, सूजन और दर्द होता है| जबकि खूनी बवासीर में मस्से खून सुर्ख हो जाते है| यह बहुत तकलीफदेह और भयानक तो होते है ही साथ ही व्यर्थ ही शरीर का खून भी नष्ट कर देते है|

आज हम आपको Home Remedies for Piles की महवपूर्ण जानकारी देंगे| जिसके जरिये आप आप इस भयावह बीमारी से बच सकते है और इसे आसानी से ठीक कर सकते है|

 

Home Remedies for Piles - घरेलु उपायो से बवासीर की समस्या से पाए निजाद

 

Home remedies for Piles

 

बवासीर के घरेलू उपचार

यहाँ हम आपको कुछ कारगर घरेलू उपचार बता रहे है है, जिनके इस्तेमाल से आप बवासीर से और उसके होने वाले दर्द से रहत प् सकते है| आइये जानते है Piles Treatment at Home

 
  1. बवासीर होने पर तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें|
  2. नियमित रूप से गुड़ के साथ हरड़ खाने पर भी बवासीर में आराम मिलता है|
  3. जैतून के तेल तो हल्का गर्म करके सूजन वाले हिस्से पर लगाने से दर्द में आराम मिलता है|
  4. नीम का तेल मस्सों पर लगाने से या नीम के तेल की 3-4 बुँदे प्रतिदिन पिने से बवासीर में आराम मिलता है|
  5. एक गिलास लस्सी में एक चम्मच नींबू का रस लें, उसमे आधा चम्मच नमक मिलाकर पीने से बवासीर में राहत मिलती है|
  6. जीरे को हल्का सा सेक कर उससे मिश्री के साथ खाएं या बिना भुने हुए जीरे को पीसकर मस्सों पर लगाने से बवासीर में रहत मिलती है|
  7. एक चम्मच आंवले का चूर्ण और शहद मिलाकर सुबह शाम लेने से बवासीर में लाभ होता है साथ ही यह पेट से संबंधित अन्य विकारो में भी लाभप्रद होता है|
  8. 50 ग्राम बड़ी इलायची को तवे पर रखकर भून ले तथ इसको पीस ले| ठंडा होने पर इलायची को पीस लीजिये| प्रतिदिन इस चूर्ण को सुबह के समय खाली पेट पानी के साथ लीजिये, बवासीर में राहत मिलेगी|
  9. खूनी बवासीर में 9 ग्राम गेंदे के पत्ते, 5 काली मिर्च के दाने और 10 ग्राम कुंजा मिश्री को पीसकर 60 ग्राम पानी में मिला लें| चार दिनों तक दिन में एक बार इस पानी का सेवन करें| इसके साथ गर्म चीजों को न खाए| खूनी बवासीर में आराम मिलेगा|
  10. एक पके हुए केले को चीरकर दो टुकडे कर लें, फिर टुकड़ों के बीच थोड़ा सा कपूर डालकर उस केले को आसमान के नीचे शाम को रख दे| सुबह को उस केले को शोच करने के बाद खा लें| एक हफ्ते तक ऐसा करने के बाद जटिल बवासीर भी ठीक हो जाती है|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए दस्त की समस्या से निजाद पाने के लिए प्रभावी घरेलु उपचार

 

बवासीर के कारण

  1. लम्बे समय तक कब्ज की शिकायत होना इसका मुख्य कारण है|
  2. अधिक समय तक एक जैसी स्थिति में बैठे रहना|
  3. अनियमित भोजन या समय पर भोजन न करना
  4. बार बार जुलाब का सेवन करना
  5. अधिक तले, मसालेदार या बादी युक्त पदार्थों का सेवन करना
  6. वंशानुगत रोग या यकृत रोग होना
  7. शराब का अधिक मात्रा में सेवन करना या शारीरिक कार्य न करना
  8. समय पर शोच न जाना तथा ठीक से पेट साफ न होना या अधिक जोर लगाने पर मल त्याग होना|
 

ऊपर दी गयी सभी Home Remedies for Piles का इस्तेमाल कर आप बवासीर जैसी बीमारी से बच सकते है| यह सभी उपचार वो है जिनसे आपके शरीर पर किसी भी तरह का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा| यह एक सामान्य सी बीमारी है| इनसे डरने की बजाये अगर हम सतर्कता पूर्वक इनका इलाज करें तो आसानी से इनसे बचा जा सकता है|

Subscribe to