त्वचा से सफ़ेद धारिया (स्ट्रेच मार्क्स) हटाने के असरदारी घरेलू नुस्खे

त्वचा से सफ़ेद धारिया (स्ट्रेच मार्क्स) हटाने के असरदारी घरेलू नुस्खे

गर्भावस्था के बाद अक्सर देखा गया है कि महिलाओं के शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स बन जाते हैं जिनको लेकर महिलाएं बहुत परेशान होती हैं| यह स्ट्रेच मार्क्स बढ़ती उम्र के साथ भी देखने को मिलते है| जब शरीर की त्वचा ओवर स्ट्रेच हो जाती है तो स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते है| आप शायद नहीं जानते होंगे लेकिन हमारे शरीर की त्वचा की तीन मुख्य परत होती हैं| पहली एपीडर्मिस, दूसरी डर्मिस और तीसरी हाइपोडर्मिस।

स्ट्रेच मार्क्स की समस्या त्वचा की मिडल परत डर्मिस पर होता है| दरहसल त्वचा की इस परत में ज्यादा लचक नहीं होती है, जिसके चलते त्वचा पर दबाव पड़ता है और त्वचा में स्ट्रेच मार्क्स पढ़ जाते है| जब कोई अचानक मोटा या पतला होता है तो उनके शरीर पर भी स्ट्रेच मार्क्स आ जाते है| स्ट्रेच मार्क्स शरीर पर होने वाली सफ़ेद धारिया होती है|

आज के वक्त में स्ट्रेच मार्क्स केवल प्रेगनेंट महिला या फिर उम्रदराज औरतो को ही नहीं बल्कि लड़कियों को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। सामान्य तौर पर पेट, कूल्हों, स्तन, और जांघो में खिंचाव होने के कारण सफ़ेद निशान पड़ जाते हैं जिन्हें हम स्ट्रेच मार्क्स कहते है।

स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए कई तरह के कॉस्मेटिक क्रीम्स मिलती है| पर उसका परिणाम मनलायक नहीं होता| इसलिए इस परेशानी को दूर करने के निचे कुछ घरेलू उपचार दिये जा रहे है| तो आइये जाने Home Remedies for Stretch Marks, जिन्हें अपनाकर आप स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से निजाद पा सकते है|
 

Home Remedies for Stretch Marks- निसानो से निजाद पाने के तरीके

 

Home Remedies for Stretch Marks

  प्राकृतिक तरीको से त्वचा पर पड़े स्ट्रेच मार्क्स को आसानी से हटाया जा सकता है। इन तरीको को अपनाने से त्वचा पर कोई भी दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ता है। तो आइये जाने उन तरीको के बारे में।

गुणकारी एलोवेरा

एलोवेरा त्वचा से संबंधी बहुत सी समस्याओ को दूर करने में फायदेमंद होता है। इसलिए इसके बारे में जानकर शायद आपको ज्यादा आश्चर्य नहीं होगा| यह बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पर आने वाले स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में भी यह सहायक होता है। अपने शरीर से निसानो को हटाने के लिए एलोवेरा की पत्तियों से ताजा जैल निकाले| फिर इसे स्ट्रेच मार्क्स की जगह पर लगाएं और 15 मिनट तक रहने दे| इसके बाद गर्म पानी से धो लें|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- सफ़ेद दाग से पाये छुटकारा और रखे अपने आप को बेदाग़

 

जैतून का तेल भी फायदेमंद

जैतून के तेल में कई पोषक तत्व पाये जाते है। जो कि त्वचा के लिए फायदेमंद होते है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जिससे यह त्वचा पर पड़ने वाले निसानो से मुक्ति दिलाता है।

इसका इस्तेमाल करने के लिए जैतून के तेल को निसानो पर लगाये और हल्की मालिश करे। कई दिनों तक लगातार मालिश करने से निसानो से मुक्ति पायी जा सकती है। इसके साथ ही इस तेल की मालिश से रक्त संचार सही से होता है और त्वचा में चमक आती है|
 

नींबू के रस से पाये सफ़ेद निशानों से निजाद

नींबू में प्राकृतिक एसिड पाया जाता है| यह एसिड त्वचा के मुँहासे और दाग धब्बे हटाने के अलावा बेहतरीन Stretch Marks Treatment है। निम्बू एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट भी है| इसलिए इसके इस्तेमाल से त्वचा का रंग भी निखरता है|

इसे लगाने के लिए नीबू को दो टुकड़ो में काट लीजिये, फिर इसे त्वचा पर जहा निसान हो वह लगा ले।  इसे कम से कम 10 मिनट तक लगा रहने दे फिर पानी से धो ले। इसके अलावा नीबू में खीरे के रस को मिलाकर लगाने से निसानो को जल्दी दूर किया जा सकता है।
 

आलू का रस लगाये

आलू में त्वचा को नवीनीकरण करने के गुण पाये जाते है। इसमें सभी आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स पाये जाते है जो की त्वचा के लिए फायदेमंद होते है। इसे लगाने के लिए सबसे पहले आलू को कद्दूकस करे, ताकि इसका रस आसानी से निकले| फिर इसे निसान वाले स्थान पर लगाये। कुछ समय तक लगा रहने दे| बाद में गुनगुने पानी से धो ले|
 

अन्य तरीके इन्हे भी जाने

  1. व्यायाम करे: रोजाना व्यायाम करने से त्वचा पर पड़े निसानो से मुक्ति पायी जा सकती है। रोजाना वर्कआउट करने से मसल्स टोन होती है, और धीरे धीरे त्वचा के निसान हट जाते है|
  2. पोषण युक्त आहार: त्वचा पर पड़े निसानो को दूर करने के लिए अच्छे खान-पान का होना भी बहुत जरुरी होता है। अपने आहार में जिंक वाले आहार जैसे नट्स, ड्राई फ्रूट और विटामिन से भरपूर आहार जैसे हरी सब्जिया और टमाटर को शामिल करे। ये विटामिन ख़राब हुई त्वचा की मरम्मत करते है और निसानो से मुक्ति दिलाते है।
  3. चीनी का इस्तेमाल करे: सफ़ेद चीनी भी स्ट्रेस मार्क्स को दूर करने के लिए फायदेमंद Remedy for Stretch Marks है| यह मृत त्वचा को हटाने का काम करती है जिससे वहा पर नयी त्वचा बन सके। इसका प्रयोग करने के लिए बादाम के तेल में एक चम्मच चीनी मिलाये और इसमें निम्बू की कुछ बुँदे डालकर अच्छे से मिला ले। इस प्रकार बने मिश्रण को निसानो वाले स्थान पर अच्छे से लगा ले और हलके हाथो से रगड़े। नहाने से पहले रोजाना इसे एक महीने तक लगाने से त्वचा पर पड़े निसान कम होने लगते है|

ऊपर आने जाना Home Remedies for Stretch Marks. यदि आप भी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से परेशान है तो ऊपर दिए गए तरीको को जरूर अपनाइये|

Subscribe to