जानिए धूप से झुलसी त्वचा (सनबर्न) को ठीक करने के घरेलु उपचार

जानिए धूप से झुलसी त्वचा (सनबर्न) को ठीक करने के घरेलु उपचार

भाग दौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास अपनी त्वचा का ख्याल रखने का वक्त नहीं होता है| नतीजनत् त्वचा धीरे- धीरे काली होने लगती है| और गर्मियों के दिनों में तो यह समस्या और भी अधिक बढ़ जाती है| इन दिनों धुप बहुत ज्यादा आती है, और धुप के संपर्क से त्वचा बेजान और काली पड़ने लगती है|

धुप से झुलसी त्वचा को ठीक करने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते, कई तरह के मेहेंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है| लेकिन इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल से ज्यादा असर नहीं होता| और इसमें मौजूद रासायनिक तत्व आपकी त्वचा को उल्टा और नुकसान पहुचाते है| सिर्फ इतना ही नहीं बढ़ती गर्मी के चलते आपकी त्वचा में जलन, रेशेस, चेहरे पर काली परत छाजाना जैसी कई समस्या और बढ़ने लगती है|

लेकिन आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है,  कुछ घरेलु उपायो की मदद से आप आपकी पहले वाली खिलती सुन्दर त्वचा आसानी से पा सकते है। यहाँ पढ़िए Home Remedies for Sunburn. यहाँ दिए गए उपायो की मदद से आप सन टैनिंग और त्वचा से सम्भंदित कई परेशानियों से छुटकारा पा सकते है|
 

Home Remedies for Sunburn: सनबर्न के लिए घरेलू उपचार

  Home Remedies for Sunburn  

नारियल का तेल

गर्मियों में अक्सर हम कई मेहेंगे ब्रांड्स के सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते है, लेकिन उन्हें अपनाने के साथ आप कुछ घरेलु उपायो को भी प्रयोग में ले सकते है, जिनसे आपकी त्वचा को सन टैनिंग से छुटकारा मिलता है| यदि आपकी त्वचा धुप से झुलस गयी है तो इस पर नारियल का तेल लगाये| इससे त्वचा का रंग सुधरता है| इसके अतिरिक्त यदि आपको त्वचा में जलन हो रही है तो  तेल में थोड़ा सा कपूर मिलाकर त्वचा पर लगाने से जलन कम होती है|  

आलू के छिलके

आलू का छिलका आपकी त्वचा पर ब्लीच की तरह काम करता है| इसे लगाने से आपकी काली पड़ी त्वचा का रंग सुधरता है। इसलिए आज के बाद आलू के छिलके को फेके नहीं बल्कि इस्तेमाल करे|  

एलोवेरा जेल

एलोवेरा आपकी त्वचा की रेडनेस को कम करता है। इसके लिए एलोवेरा प्लांट की कुछ पत्तियों में से उनका जेल निकाल ले और उन्हें सीधा आपकी त्वचा पर लगाए, ऐसा करने से आपको जल्द ही फरक महसूस होने लगेगा।  

खीरा और निम्बू का रस

खीरे के रस को एक कप में निकाल कर उसमे निम्बू को नीचौड़ ले| अब उसे अपने सनबर्न वाली जगह पर 10 मिनट तक लगा कर रखे, जब तक की ठंडक नहीं पहुंच जाये। इसके नियमित इस्तेमाल से जल्द ही आपकी त्वचा का कालापन दूर हो जायेगा|  

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिये सर्दी-जुकाम से राहत पाने के आसान घरेलू उपचार

 

हल्दी और दुध

झुलसी हुई त्वचा के लिए दूध में 2 चम्मच हल्दी डालकर सनबर्न वाले हिस्से पर लगा ले, और कुछ देर के लिए उसे वैसा ही छोड़ दे। उसके बाद गरम पानी से धोले।  रोजाना दिन में दो से तीन बार ऐसा करने से आपकी यह समस्या कम हो जाएगी।  

मसूर की दाल और दही

मसूर की दाल में दही को मिलाकर उसका लेप लगाने से भी बेजान त्वचा में भी जान आने लग जाती है। इसलिए नियमित इसका इस्तेमाल लाभकारी होगा।  

मुल्तानी मिट्टी

Sunburn Skin Treatment के लिए मुल्तानी मिटटी भी बेहद लाभकारी है, इसमें नारियल पानी या फिर चीनी डालकर पेस्ट बना ले उसके बाद इसे जली हुई त्वचा पर कुछ देर के लिए लगे रहने दे, फिर ठन्डे या साफ़ पानी से इसे धोले।  

सनबर्न से बचने के अन्य उपाय

  1. गुलाब जल को भी रुई की मदद से जली हुई त्वचा पर लगाने से ठंडक मिलेगी।
  2. घर से निकलते वक्त संस्क्रीम लगा कर निकले।
  3. दिन में कम से कम दो बार ठन्डे पानी से नहाये।
  4. पुदीने के पत्तो का रस निकाल कर लगाने से भी फायदा मिलेगा।
  5. चन्दन का पाउडर और गुलाब जल को लगाना भी फायदेमंद होता है।
  6. एक कटोरी में ठंडा दूध डालकर रुई की मदद से त्वचा पर लगाये। इससे भी त्वचा का कालापन दूर होता है|
  7. जब भी घर से बाहर निकले तो सनग्लास का इस्तेमाल जरूर करे, और बाकि हिस्सों के लिए समर कोट और स्कार्फ़ पहने।
  8. दही में एक बड़ा चम्मच निम्बू का रस और टमाटर का रस मिलाकर लगाने से भी यह आपकी त्वचा पर टोनिंग का काम करेगा।
  9. सनबर्न से बचने के लिए एक चम्मच शहद में २ चम्मच निम्बू का रस मिलकर रोजाना लगाये।
  10. संतरे के रस में मुल्तानी मिट्टी और थोड़ा सा दही का लेप डालकर लगाने से भी यह चेहरे के काले हिस्से को बहार निकालेगी।
  11. सनबर्न को जल्दी ठीक करना हो तो एलोवेरा जेल या फिर इससे बने हुए क्रीम का रोजाना इस्तेमाल करे।
  12. टमाटर का रस और दूध की मलाई के मिश्रण को लगाने से भी त्वचा मुलायम बनेगी और साथ इससे आपके जले हुए हिस्से में ठंडक भी पहुंचेगी।
ऊपर आपने जाना Home Remedies for Sunburn. यदि आपकी भी त्वचा धुप के कारण काली पड़ गयी है तो ऊपर दिए गए उपायो को जरूर अपनाये|
Subscribe to