अनचाहे मस्सों से छुटकारा पाने के लिए प्रभावी घरेलू उपचार

अनचाहे मस्सों से छुटकारा पाने के लिए प्रभावी घरेलू उपचार

मस्सा त्वचा पर एक तरह की सौम्य गठन होता है। चिकित्सीय भाषा में इसे condyloma कहा जाता है| मस्सा एक वायरस के कारण होता है। आमतौर पर बच्चों और किशोरों के अलावा इसके संक्रमण वयस्कों को भी हो सकते हैं। कुछ मामलों में यह पाया गया है कि यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में पारित हो जाता है। त्वचा में क्षति या मानसिक तनाव के कारण छोटे घाव, अत्यधिक पसीना और जख्म आदि हो जाते हैं और त्वचा पर इस रोग का विकास कर सकते हैं।

मस्सा त्वचा में मानव पेपिल्लोमैविरस (HPV) वजह से होता है और यह 60 से भी ज्यादा किस्म का होता है। त्वचा से त्वचा के संपर्क के माध्यम से वायरस पारित हो जाते है और इससे मस्सा उत्पन्न हो जाता है। आपको अन्य व्यत्कि के संपर्क में आने से यह वायरस आपकी त्वचा में आ सकता है, उदहारण के लिए- हाथ मिलाने से|

अगर आपके शरीर में पहले से ही मस्सा है, तो ऐसे में आप यदि शरीर में खुजलते है, नोचते है या नाख़ून से काटते है, तो आप अपने शरीर के अन्य भागो में मस्सा के वायरस को फैला सकते हैं। मस्सा से छुटकारा पाने के बहुत से तरीके होते हैं। आइये जानते हैं Home Remedies for Warts in Hindi.
 

Home Remedies for Warts: मस्सों के लिए प्रभावी नुस्खे

 

Home Remedies for Warts in Hindi

  यहाँ हम आपको कुछ घरेलु और Natural Remedies for Warts बता रहे हैं, जिससे आप जल्द से जल्द मस्से को दूर कर सकते हैं:-  

सेब का सिरका

सबसे पहले 2-बड़े चम्मच सेब का सिरका ले, कपास ले या सूती कपडे का टुकड़ा, बैंडेज या कोई अन्य कपडे का टुकड़ा ले। अब कपास या सूती कपडे को सेब के सिरके में भिगोये। इसे भीगने दे और फिर धीरे से उसे थोड़ा निचोड़ ले ताकि जब इसका इस्तेमाल किया जाये तो यह कही और न टपके। इसे मस्से के ऊपर लगाए और बैंडेज या कपडे से इसे कवर करके सुरक्षित कर दे। रोजाना इसे रात में लगाए और अलगे दिन इसे हटा ले। 1 से 2 हफ्ते के अंदर आपका मस्सा मर जाएगा।  

मसला हुआ केला

केले में photolytic enzyme पाया जाता है, जो की मस्से को दूर कर देता है। एक केले का छिलका ले, दिन में दो बार केले के छिलके के अंदर का सफ़ेद गूदे को निकाले और मस्से पर लगाए। इसे मस्से में पूरी तरह फैलाने के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से धो ले। जब तक मस्से से पूरी तरह राहत नहीं मिलती, इस प्रक्रिया को दोहराते रहिये।  

फायदेमंद लहसुन

लहसुन अपने आप में ही एक अच्छी दवा है। इसका उपयोग Get Rid of Warts के लिए किया जाता है। यह रक्त-वाहिकाओं को साफ़ करता है और कोलेस्ट्रॉल-प्लेक्स को डिजॉल्व कर देता हैं। लहसुन एक अच्छा वायरस-रोधी घटक है, इसलिए यह मस्से का प्रभावी तरीके से इलाज कर सकता है। लहसुन की पुत्थि  को छील ले और आधा काट ले| इस आधे भाग को दिन में 1 से 2 बार अपने मस्से पर लगाए।

इसके अलावा, मस्से के उपचार के लिए गार्लिक ऑइंटमेंट भी उपलब्ध है। लहसुन की छिली हुई पुत्थि का घोल बना ले। 1 चम्मच मक्खन, 4 चम्मच साइडर-सिरका के साथ 1 चम्मच इस घोल को मिलाये। अब इस मिश्रण से बने मरहम या लेप को रात में मस्से पर लगाकर रातभर लगा रहने दे और इसे बैंडेज की मदद से कवर कर दे।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए एलर्जी क्या हैं और इससे बचने के घरेलू उपाय

 

आलू

एक आलू, चाक़ू और बैंडेज ले| आलू को छीले और उसकी एक स्लाइस काटे। अब इस स्लाइस को दिन में 3 बार मस्से पर लगाए। अगर आप आराम कर रहे हैं तो आलू की इस स्लाइस को लम्बे समय तक मस्से पर ही रहने दे। आप मस्से पर आलू की स्लाइस को रख कर बैंडेज से कवर भी कर सकते हैं और जब तक मस्सा चला न जाये तब तक स्लाइस लगे रहने दे और बैंडेज रोज़ाना बदलते रहें।  

अनानास का रस

अनानास मस्से को नरम कर देता है। इसमें उच्च स्तर की एसिडिटी पाई जाती है और एक विशेष एंजाइम पाया जाता है जो मस्से को भांग करके खत्म कर देता है। हो सकता है, यह पहली बार में थोड़ा जलन करे। इसके उपचार के लिए, ताज़ा अनानास का रस, एक कटोरी और एक तौलिया ले। दिन में 2 से 3 बार मस्से को ताज़े अनानास रस से 3 से 5 मिनिट तक भिगोये। उसके बाद मस्से का क्षेत्र को पूरी तरह से सूखने दें। मस्से को भिगोने पर हो सकता है वह थोड़ा संवेदनशील हो जाए।  

गुणकारी तुलसी

तुलसी में कई तरह के वायरस-विरोधी घटक होते हैं, जो मस्से को उत्पन्न करने वाले वायरस को जड़ से हटाने की गति को बढ़ा देते हैं। 1/4 कप तुलसी की पत्ते और एक बैंडेज ले। अब 1/4 कप तुलसी के पत्तो को कुचले, जब तक की यह रसदार न बन जाए। अब इसे मस्से पर लगाए और बैंडेज की मदद से इसे कवर कर दें। जब तक मस्सा चला न जाये, तब तक 1-2 हफ्ते तक इसे रोजाना मस्से पर लगाते रहें।  

शहद

एक चम्मच कच्चा शहद ले और एक बैंडेज ले।  मस्से पर शहद की एक मोटी परत लगाए और बैंडेज की मदद से उसे चारो तरफ से कवर कर दे। 24 घंटे तक इसे लगा रहने दे और बैंडेज को बदलते रहे। रोजाना शहद को मस्से पर इसी तरह लगाए।   ऊपर आपने जाना Home Remedies for Warts. दिए गए उपचार मस्से के इलाज के लिए बहुत ही अच्छे है| लेकिन इन उपचार को करने के कुछ हफ्ते बाद भी अगर कोई परिणाम न मिले, तो एक बार डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले|  
Subscribe to