बढ़ती उम्र को कहें अलविदा, जानिए त्वचा को जवां बनाने के उपाय

बढ़ती उम्र को कहें अलविदा, जानिए त्वचा को जवां बनाने के उपाय

हम सभी यह बात जानते है की वक्त किसी के लिए नही रुकता है| जैसे जैसे वक्त आगे बढ़ते जाता है हमारी उम्र भी आगे बढ़ती जाती है| उम्र के बढ़ने के साथ ही हमारी त्वचा पर बदलाव नज़र आने लगते है| त्वचा पर आने वाले यह बदलाव ज़्यादातर 26 की उम्र के बाद नजर आने लगते है|

25-26 की उम्र होते ही चेहरे की चमक फीकी पड़ने लगती है, त्वचा की रौनक चली जाती है| साथ ही त्वचा पर झुरिया भी आने लगती है| वैसे तो चेहरे पर झुरिया होने का समय 30 साल के बाद ही होता है| किन्तु आजकल की व्यस्त जीवनशैली के चलते हम अपनी त्वचा का ठीक तरीके से ख़याल नही रख पाते है| इस कारणवश कम उम्र में ही त्वचा पर बढ़ती उम्र के लक्षण दिखाई देने लग जाते है|

महिला हो या पुरुष हर कोई चाहता है वे हमेशा जवां दिखे| लेकिन महिलाएं अपने लुक को लेकर कुछ ज्यादा कॉन्शियस होती है| वे चाहती है की उनका चेहरा हमेशा जवां दिखे| उनके चेहरे की लालिमा बरक़रार रहे| परन्तु वक्त के साथ उम्र का बढ़ना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिसे रोकना हमारे हाथ में नहीं होता।

लेकिन स्वस्थ जीवनशैली और घरेलू सौन्दर्य नुस्खों को अपनाकर हम कई हद तक अपनी सुंदरता को बरक़रार रख सकते है| यदि आपके शरीर को पर्याप्त और संतुलित पोषण मिलता है तो आप 30 क्या 35 की उम्र में भी तरोताजा दिख सकती है| आइये आज के लेख में हम जानते है Home Remedies for Younger Skin.
 

Home Remedies for Younger Skin: घरेलू तरीकों से त्वचा की उम्र घटाए

 

Home Remedies for Younger Skin in Hindi

 

संतुलित और पौष्टिक आहार

क्या आप जानते है आप ऊपरी तौर पर त्वचा पर कितने भी प्रयोग करले, इसका आपकी त्वचा पर कोई असर नहीं होगा| इसके लिए पहले जरुरी है की आप अंदर से स्वस्थ हो| यदि आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है तो इससे आपके चेहरे पर वक्त से पहले ही झुर्रिया आना, त्वचा का थका दिखाई देना आदि चीज़े होने लगती है|

पौष्टिक और संतुलित आहार की मदद से आप बढ़ती उम्र की निशानियों को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इसके लिए हर दिन ताज़ी हरी सब्जियों का सेवन करे| पूरे दिन में एकबार फलों का सेवन करें। एवोकाडो, बेरी, गाजर, मेवे और साबुत अनाज के सेवन से शरीर को काफी मात्रा में पानी मिलता है जिससे त्वचा नर्म बनी रहती है। इसके अतिरिक्त जितना हो सके सलाद खाना शुरू करदे| सलाद के लिए ककड़ी, टमाटर, पत्ता गोभी और गाजर का उपयोग बेहतर है|
 

त्वचा के लिए फायदेमंद है पपीता

त्वचा को अच्छा बनाने के लिए पपीता बेहत ही लाभकारी होता है| आपको इसे केवल खाना ही नहीं है बल्कि फेस मास्क की तरह चेहरे पर लगाना भी है| पपीते में भरपूर मात्रा में विटामिन ए मौजूद होता है जो की त्वचा के लिए बहुत जरुरी है| इसके अतिरिक्त इसमें मौजूद पपायन नामक तत्व मृत त्वचा को निकाल देता है और दाग धब्बों को कम करता है| यह बेहद फायदेमंद Skin Care Home Remedies है|

पपीते को आप सुबह खाली पेट या शाम को किसी भी वक्त खा सकते है| गर्भवती महिला इसे ना खाये| इसका चेहरे पर प्रयोग करने के लिए इसे मसलकर 15-20 मिनिट तक चेहरे पर लगाए| अब गुनगुने पानी से चेहरा धो ले|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- बालों का बेजान और रूखापन दूर करने के लिए कुछ घरेलु नुस्खें

 

झुर्रिया कम करने के लिए फेस पैक

जब भी चेहरे पर झुर्रिया हो जाती है तो त्वचा की उम्र ज्यादा दिखाई देने लगती है| इसे कम करने के लिए फेस पैक अच्छा विकल्प होता है| आप मुल्तानी मिट्टी, हल्दी चन्दन, नीम कोई भी पैक लगा सकते है| यहाँ हम आपको नींबू और शहद के पैक के बारे में बता रहे है|

निंबू का रस और शहद मिलाकर मिश्रण बनाले| अब इस मिश्रण को चेहरे और हाथो की त्वचा पर 10 मिनिट लगाकर रखे फिर धो ले| शहद आपकी त्वचा के लिए फयदेमंद होता है, इससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है| वही नींबू आपकी त्वचा पर ब्लीच की तरह काम करता है, जिससे त्वचा का रंग निखरता है| दोनों का मिश्रण आपकी त्वचा में कसावट भी लाता है|
 

भरपूर पानी पिए

त्वचा को यंग बनाए रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना ज़रूरी है| जब आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो डेटॉक्सिफिकेशन नही हो पाता है, जिससे त्वचा का साँस लेना बंद हो जाता है| इसलिए पानी की कमी को पूरा करने के लिए आप फलों का रस, ग्रीन टी आदि पी सकते है| एजिंग की समस्या को रोकने के लिए एंटी एजिंग फ़ूड भी अच्छा विकल्प है|  

8 घंटे की अच्छी नींद

आपको भले ही यह जानकर आश्चर्य लग रहा होगा किन्तु अच्छी त्वचा के लिए अच्छी नींद भी जरुरी है| नींद से आपके शरीर को ताज़गी मिलती है। यदि आप रात को सोने के लिए कम समय लेते है तो इससे आपकी चयापचय प्रणाली पर असर पड़ता है और आपके हॉर्मोन्स के उत्पन्न होने की दर में भी इसका असर पड़ता है| इसके कारण भी चेहरे से आपकी उम्र बड़ी लगने लगती है। इसलिए वक्त पर सोये और भरपूर नींद ले|   ऊपर आपने जाना Home Remedies for Younger Skin. ऊपर दिए गए घरेलू उपायो के इस्तेमाल से आप त्वचा को खूबसूरत बना सकते है| आपको अच्छे से अपनी त्वचा का ख्याल रखना होगा| इसके लिए आप उपरोक्त सभी उपाय अपनाए साथ ही त्वचा को धूप के हानिकारक किरणों से भी बचाए| धूप की तेज किरणे आपकी त्वचा को डैमेज कर देती है जिससे त्वचा पर काले धब्बे पड़ने लगते है| इसलिए धूप में कम ही निकले और ज़रूरत पड़ने पर स्कार्फ का इस्तेमाल करना ना भूले|