Infused Water Recipes: शरीर में पानी की पूर्ति के लिए करें इनका सेवन

हमारे शरीर को पानी की आवश्यकता होती है क्योंकि शरीर के 70 प्रतिशत भाग में पानी होता है। जिसकी पूर्ति के लिए हम पानी का सेवन करते है।

पानी के बिना जीवन संभव नहीं होता है। इसे नहीं पीने से शरीर में निर्जलीकरण की समस्या उत्पन्न हो जाती है साथ ही इससे कई बीमारियाँ भी हो जाती हैं। पानी कई समस्याओं से निजात भी दिलाता है।

डॉक्टर भी प्रतिदिन 6 से 8 गिलास पानी पीने की सलाह देते है। अगर आपको खाली पानी पीना पसंद नहीं है तो आप पानी में फल या फिर कुछ जड़ी बूटियों को मिला कर भी पी सकते है इससे शरीर में जल की पूर्ति तो होती हीं है साथ ही इससे कई तरह के लाभ भी प्राप्त होते हैं।

पेय पदार्थ के जरिए आप खुद को तरोताजा भी कर सकते है इसके लिए जानते है Infused Water Recipes.

Infused Water Recipes: जानिए यह क्या है और इसे कैसे बनाये?

इंफ्यूज़्ड वाटर क्या है?

इंफ्यूज़्ड वाटर बनाने के लिए पानी में फ्रूट और कुछ जड़ी बूटियों को मिलाया जाता है जिसके कारण यह स्वादिष्ट लगता है और साथ ही यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद भी करता है।

इंफ्यूज़्ड वाटर के फायदे

हाइड्रेशन

  • फलों के पानी में जूस से ज्यादा स्वाद और पानी होता है। साथ ही कम चीनी का पानी पीने में आसान भी होता है।
  • अधिकांश लोग फलों के पानी के स्वाद का आनंद लेते हैं, जिससे उन्हें अधिक पानी पीना पड़ता है, जिसके कारण शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।

अच्छा स्वाद

  • यह अन्य जूस के मुकाबले एक बेहतर स्वाद देता है।
  • अन्य जूसों में मिठास अधिक होती है परन्तु इंफ्यूज़्ड जूस वाटर में यह कम होता है।
  • इसका स्वाद शरीर को रिफ्रेश करने का कार्य करता है।
  • इसके इसी फायदे के कारण कई बड़े रेस्टोरेंट और स्पा इंफ्यूज़्ड वाटर की भी सुविधा रखते है।

शक्कर की मात्रा होती है कम

  • अधिकांश फलों के रस में बहुत अधिक चीनी शामिल होती है। खासकर यदि इनमें चीनी नहीं मिलाते है तो भी इन प्राकृतिक तौर पर चीनी रहती है।
  • जबकि फलो में इस प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है साथ ही इससे फाइबर भी प्राप्त होता है। जो स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।

कैसे बनाये इंफ्यूज़्ड वाटर?

इंफ्यूज़्ड वाटर को बनाने के लिए आप कई फलो को ले सकती है या फिर जड़ी बूटियों का पानी भी मिला सकते है।

रस्पबेरी, खीरा और अंगूर का सेवन

  • रस्पबेरी, खीरा और अंगूर तीनों को पानी में डालकर इसका पेय पदार्थ बना सकते है।
  • खीरा में भरपूर मात्रा में पानी होता है साथ ही यह शरीर से विषाक्त पदार्थो को भी बाहर निकालने में मदद करता है।
  • रस्पबेरी में एंटी इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते है जो शरीर के लिए लाभकारी होते है। साथ ही अंगूर शरीर को साफ रखने का कार्य करता है।
  • इस तरह इन तीनों के मिश्रण से शरीर को दुगुना लाभ प्राप्त होता है।

तुलसी का पानी

  • तुलसी एक प्राकृतिक हर्ब है जिसके सेवन से कई बीमारियों से निजात मिल जाता है।
  • यह एंटी फंगल, एंटी बायोटिक और एंटीबैक्टीरियल होती है।
  • इसलिए इसका पानी पीने से शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही गर्म पानी में तुलसी और एक चुटकी हल्दी को डालकर पीने से गले में होने वाले दर्द, सूजन और कफ से भी छुटकारा मिल जाता है।

अनानास के साथ पुदीना का पानी

  • इसके लिए अनानास का 1/4 टुकड़ा ले जो की बारीक कटा हुआ होना चाहिए उसे एक जार में डाले और साथ में 10-12 पुदीने की पत्तो को भी जार में डाल दे।
  • इसमें पानी भी मिला कर इसका अच्छे से जूस बना ले।
  • इसके बाद इस जूस को फ्रीज में रख दे। फिर इसका सेवन करे। यह बहुत ही फ़ायदेमंद होता है और गर्मियों की ठंढक प्रदान करता है।
  • अननास में एंटी इंफेलमेट्री तत्व पाए जाते है जो जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते है। साथ ही
  • पुदीना पाचन तंत्र को मजबूत करने का कार्य करता है।

सोंफ का पानी

  • सोंफ के पानी का सेवन भी बहुत लाभकारी होता है।
  • इसका सेवन करने से तनाव और चिंता दूर हो जाती है।
  • इसका नियमित सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है साथ हीं त्वचा भी स्वस्थ रहती है। झुर्रियों की समस्या को भी दूर करने में इससे मदद करता है।

स्ट्रॉबेरी और नींबू का पानी

  • स्ट्रॉबेरी और नींबू दोनों ही शरीर के लिए लाभकारी तत्व होते है।
  • नींबू में पाए जाने वाले आवश्यक तत्व त्वचा, बालों, और नाखुनों को स्वस्थ्य बनाते है।
  • साथ ही स्ट्राबेरी में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते है।
  • इसलिए प्रतिदिन स्ट्रॉबेरी और नींबू की स्लाइस को पानी में डाल कर पीना चाहिए ताकि इनका लाभ मिल सके।

नींबू, अदरक और संतरे का पानी

  • नींबू का सेवन पाचन के लिए फ़ायदेमंद होता है और अदरक प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने का कार्य करता है।
  • रक्त संचार को बढ़ाने के लिए संतरे का सेवन करना अच्छा होता है।
  • इसका सेवन करने के लिए नींबू, अदरक और संतरे के स्लाइस काट ले और उसे पानी में डाल दे। इस पानी का नियमित सेवन करे इससे आपको फायदा होगा।

धनिये के बीज का पानी

  • धनिये के बीज के पानी का सेवन करने से पाचन की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसका सेवन करने से एसिडिटी भी दूर हो जाती है।
  • यदि शरीर में सूजन है तो इसका पानी पीने से वह भी ख़त्म हो जाती है।
  • इसके पानी में एंटीसेप्टिक तत्व पाए जाते है जो की मुँह में होने वाले छालों को भी ठीक कर सकते है।

इसके अतिरिक्त अन्य पेय पदार्थ

  • दालचीनी का पानी भी लाभकारी होता है।
  • सेब, रुबर्ब, दालचीनी के पानी का भी सेवन कर सकते है।
  • अंगूर और रस्पबेरी का पानी भी बना सकते है जो शरीर के लिए फ़ायदेमंद होता है।

उपरोक्त फलो के अतिरिक्त आप चाहे तो अपने पसंदीदा फलो को भी पानी के साथ मिला कर पी सकते है।

फलो और जड़ी बूटियों का पानी के साथ सेवन करने से शरीर में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है साथ ही यह अन्य समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसलिए जूस के स्थान पर इंफ्यूज़्ड वाटर का उपयोग करे।