Ayurvedic Oil for Joint Pain: आयुर्वेद से पाएं जोड़ों के दर्द से निजात

Ayurvedic Oil for Joint Pain: आयुर्वेद से पाएं जोड़ों के दर्द से निजात

ठंड के मौसम में अधिकतर लोग जोड़ों के दर्द से ग्रसित होते है। सर्दियों के दिनों में लोगो को गर्दन, कोहनियों, बाजूओं, कूल्हों और घुटनों में दर्द होता है। पहले यह समस्या बढ़ती उम्र के लोगो के साथ ज्यादा होती है पर आज के युग में इस दर्द से कोई भी व्यक्ति पीड़ित हो सकता है।

जोड़ों में दर्द तब होता है जब समय के साथ साथ जोड़ों के मध्य में रहने वाला फ्लूइड सूखने लगता है। हड्डियों में घर्षण अधिक होने लगता है। इसलिए ही दर्द की समस्या उत्पन्न होती है।

जोड़ों में दर्द से छुटकारा पाने के लिए बाजारों में कई आयुर्वेदिक तेल भी उपलब्ध है। जरुरत है यह जानने की कि कौन सा तेल आपके जोड़ों के दर्द के लिए अच्छा है।

आप अपने जोड़ों के दर्द के अनुसार आयुर्वेदिक तेल चुन सकते है। इसके लिए जानते है Ayurvedic Oil for Joint Pain के बारे में।

Ayurvedic Oil for Joint Pain: सर्दियों में जोड़ों के दर्द से निजात दिलाये

5-Ayurvedic-Oils-That-Relieve-Joint-Pain

कोटम चुक्कड़ी तेल

  • यदि किसी को बहुत ज्यादा वात की समस्या होती है तो इस तेल का उपयोग ही फ़ायदेमंद होता है। इसका उपयोग सूजन को कम करने और जोड़ों के दर्द के लिए किया जाता है।
  • यह तेल साइटिका के इलाज के लिए असरकारी होता है। इस तेल को बनाने में वसंबु, अदरक, लहसुन, तिल का तेल, मोरिंगा, सरसों, इमली, दही आदि का उपयोग होता है।

वालिया नारायण तेल

  • यदि किसी व्यक्ति को गठिया रोग के कारण जोड़ों में दर्द होता तो इस तेल का उपयोग लाभकारी होता है।
  • यह तेल आँखों से जुड़ी समस्या और तंत्रिका तंत्र से संबंधित विकारों को दूर करने में मदद करता है।

पैंडा थाईलाम तेल

  • जिन भी व्यक्ति के शरीर में पित्त की मात्रा अधिक होती है। उसके लिए यह तेल अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है। यह एक ठंडा तेल होता है।
  • इस तेल के प्रतिदिन उपयोग किये जाने से यह जोड़ों में दर्द और सूजन भी कम करता है और घर्षण में भी कमी आती है।

धांवन्तराम तेल

  • यह तेल वात के कारण होने वाले दर्द को दूर करता है। साथ ही यह तेल कई प्रकार की जड़ी बूटी जैसे यवा, बालमूला, कोला और कुल्था से निर्मित होता है।
  • इस तेल के नियमित उपयोग से रुमेटी, डलाइटिस, न्यूरो मस्कुलर, ओस्टियो-गठिया एवं सिरदर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • इसका उपयोग प्रतिदिन किया जा सकता है।

कपूर का तेल

  • यदि शरीर के किसी भी अंग में दर्द होता है तो उस पर कपूर के तेल से मालिश करने से राहत मिलती है।
  • जो लोग गठिया के दर्द से पीड़ित है वह इस तेल को नियमित रूप से लगा सकते है।
  • इस तेल के उपयोग से रक्त संचार को सुधारा जा सकता है।
Subscribe to