Swollen Hands Causes: जानिए किस कारण आती है हाथों में सूजन?

Swollen Hands Causes: जानिए किस कारण आती है हाथों में सूजन?

कई वजहों से हाथों में सूजन आ जाती है जैसे की चोट लगने से, हाथों के मुड़ जाने से आदि । परन्तु यदि में सुबह के समय सूजन आती तो यह एक तरह की समस्या होती है । जिसमे रोगी के कलाई के अंदर खिचाव महसूस होता है। खिचाव होने से हाथों में दर्द की भी समस्या उत्पन्न हो जाती है।

सुबह के समय सूजन आने का मुख्य कारण होता है सूजन वाले हिस्से में तरल पदार्थों का रुकना। इस प्रकार की जो समस्या होती है वह पैरो और जोड़ों में भी नजर आती है।

कई लोगो में यह समस्या होती है पर इसकी जानकारी न होने के कारण वह इसे सामान्य समस्या जानकर अनदेखा कर देते है।

यदि आपको भी अपने हाथों में इस प्रकार की कोई समस्या दिखाई देती है तो उसे अनसुना न करे। इसके लिए जानते है Swollen Hands Causes के बारे में विस्तार से।

Swollen Hands Causes - सुबह के वक्त हाथ सूजने के ये है कारण

Causes-of-Hands-Swelling

चोट के कारण

  • मोच आने के कारण भी हाथों में सूजन आने लगती है। साथ ही मोच आने से दर्द और हाथों को मोड़ने में असमर्थता आ जाती है।
  • इसे बर्फ से सेंकने पर यह ठीक हो सकती है परन्तु यदि सूजन फिर भी नहीं जा रही है तो डॉक्टर से संपर्क करे।

रोगों के कारण

  • हाथों में सूजन की समस्या का कारण लिवर या किडनी रोग भी हो सकता है।
  • इसके अतिरिक्त रक्त विक़ार, हृदय रोगों या किसी संक्रमण के कारण भी यह समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • गठिया रोग के आम लक्षणों में भी हाथों में सूजन और जोड़ों में दर्द शामिल हैं।

गर्भावस्था के समय

  • अधिकतर महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान हाथों में सूजन देखी जा सकती है।
  • इस प्रकार की समस्या को एक सामान्य समस्या माना जाता है। क्योंकि गर्भावस्था के समय पेट फूलने के साथ साथ शरीर भी फूलने लगता है।
  • गर्भावस्था में शरीर के फूलने के केवल 2 कारण हो सकते है जिसमे पहला है शरीर में पानी का रुकना व दूसरा कारण है रक्त खंड का बढ़ना।
  • आपको बता दे की जैसे जैसे प्रसव का समय करीब आता है हाथों की सूजन बढ़ती जाती है।

व्यायाम करने से

  • कुछ लोगो में व्यायाम करते समय हाथों में सूजन आ जाती है।
  • यह क्यों होता है इसका कोई सही प्रमाण नहीं मिल पाया है।
  • ऐसा माना जाता है की जब भी व्यायाम किया जाता है तो मसल्स में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है साथ ही यह सर्कुलेशन हृदय और फेफड़ों में भी बढ़ जाता है ।
  • परन्तु हाथों के साथ ऐसा नहीं होता है हाथों का ब्लड सर्कुलेशन कम रहता है जिससे हाथ ठंडे रहते है।
  • जिस कारण भी हाथ की रक्त वाहिकाओं को हाथ खोलने के लिए बहुत कठिनाई होती है।
  • इसलिए भी हाथों में सूजन पायी जाती है।

एडियोपैथिक एडीमा के कारण

  • इस प्रकार की समस्या बुजुर्गों में होती है।
  • उनमें कभी कभी सुबह वॉक करने पर हाथ और उंगलियों की सूजन की शिकायत करते हैं।
Subscribe to