एंटरटेनमेंट के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ रखे एरोबिक्स एक्सरसाइज

एंटरटेनमेंट के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ रखे एरोबिक्स एक्सरसाइज

यह तो आप भी जानते है कि आज हर किसी के पास समय की कमी है। जिसके चलते वो अपनी फिटनेस पर बिलकुल ध्यान नहीं दे पाते  है तथा ऐसे में शरीर और पेट पर चर्बी जमना शुरू हो जाती है। जो धीरे-धीरे यह हमारे शरीर पर हावी तक होने लगती है और हमे तरह-तरह की बीमारिया घेर लेती है।

ऐसे में अगर आपको कोई ऐसा विकल्प मिल जाये। जिसके लिए आपको एक्स्ट्रा समय भी न निकालना पड़े और आप बढ़ती चर्बी को रोक सकें। इसके लिए आप एरोबिक्स की मदद ले सकते है। जिसे करते हुए आप अपने घर के काम भी निपटा सकते है और इसकी एक खास बात यह भी है कि इसे करने के लिए आपको कही जाने की जरुरत नहीं है। इसे आप घर पर भी कर सकते है।

महिला हो या पुरुष दोनों ही एरोबिक्स डांस और एक्सरसाइज बहुत आसानी से कर सकते है। बस अपनी पसंद के हिप-हॉप सांग्स लगाए और शुरू हो जाये तथा साथ में घर के छोटे-मोटे काम जैसे डस्टिंग, क्लीनिंग आदि आप कर सकते है।

यह तो आप भी जानते है कि किसी भी काम को अगर मस्ती और एन्जॉय के साथ किया जाये तो वो कब ख़त्म हो जाता है हमे पता भी नहीं चलता और काम भी बहुत जल्दी हो जाता है। म्यूजिक के साथ डांस करते हुए कैलोरी बार्न करना आसान रहता है। साथ ही एंटरटेनमेंट के साथ वर्कआउट भी हो जाता है। आइये अब हम जानते है Aerobic Exercise in Hindi.

 

Aerobic Exercise in Hindi:  जाने इसके लाभ और तरीके

aerobic-exercise-in-hindi

एरोबिक्स एक्सरसाइज से हम फिट रहने के साथ-साथ कई प्रकार स्वास्थ्य रोगों से भी बच सकते है। यह सिर्फ हमारे शारीरिक के लिए ही नहीं बल्कि दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइये जानते है इसके और क्या-क्या फायदे है। जानते है Aerobics Benefits in Hindi.

  1. इसे करने कैलोरी ज्यादा बर्न होती है और फैट काम होता है।
  2. शरीर में रक्त का संचार ठीक तरह से होता है।
  3. इसे करने से हमारा दिल स्वस्थ और फिट रहता है।
  4. यह मानसिक समस्यायों जैसे तनाव और डिप्रेशन को दूर करने में बहुत मदद करता है।
  5. बढ़ते वजन को कंट्रोल को करने के लिए यह एक बहुत अच्छा विकल्प है।
  6. अगर आपका मूड ख़राब रहता है या गुस्सा अदखिक आता है तो आपको एरोबिक्स जरूर करना चाहिए।
  7. शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है।
  8. नियमित रूप से एरोबिक्स एक्सरसाइज करने से टाइप 2 शुगर, हाई ब्लड प्रेशर और दिल के रोगों से बचा जा सकता है।
  9. बॉडी का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जिससे बिमारिओं  से लड़ने में मदद मिलती है।
  10. एक शोध के अनुसार जिन लोगों को अनिद्रा की समस्या होती है उनके लिए एरोबिक्स बहुत अच्छा माना जाता है। इसे करने के बाद नींद अच्छी आती है और दिमाग भी विकसित होता है।
 

जाने कौन-कौन सी है एरोबिक्स एक्सरसाइज

 

Aerobics Dance - एरोबिक्स डांस

अगर आपको डांस करना पसंद है तो क्यों ना इस शोक को अपना फायदा बना लिए जाये। आप बेली डांस, भंगड़ा आय बोल्लोवुड डांस में से किसी भी एक को चुन लें, क्योंकि डांस एक बहुत अच्छी एक्सरसाइज के साथ-साथ शरीर की फिटनेस बनाये रखने में भी सहायक होता है। यह शरीर के टोन को फ्लेक्सिबल बनाता है और पेट की चर्बी को काम करता है। एरोबिक्स डांस को करने से ह्रदय भी स्वस्थ बना रहता है।

 

Jumping Jack - जंपिंग जैक

यह तो आप सभी ने स्कूल के समय में बहुत किया होगा। अब आप वापस अपने बचपन में पहुँच जाये और इसे दोबारा शुरू करें। इसमें जम्प करते समय आपको पैरो को खोलना होता है और हाथो को ऊपर करना होता है। जंपिंग जैक करने से पसीना बहुत आता है। जो फैट को बर्न करता है।

 

Rope Skipping - रोप स्किपिंग

अपने बचपन में अधिकतर लोगों स्किपिंग की होती है। जिसे हिंदी में रस्सी कूदना भी कहता है। यह हाई एंटेंसिटी एरोबिक वर्कआउट है। इसे करते समय हमारे हाथ, कंधे, कूल्हों और जांघो पर जोर पड़ता है। अगर आप नियमित रूप से 45 मिनट रोप स्किपिंग करते है तो आप 450 कैलोरी बर्न कर सकते है।

 

आप यह भी पढ़ सकते है:- घर के कामों के साथ करें इजी वर्कआउट – रखें खुद को स्वस्थ

 

Cycling - साइकिलिंग करना

एरोबिक्स एक्सरसाइज में साइकिलिंग सबसे अच्छा व्यायाम माना  जाता है, क्योंकि इसे करने से हमारे शरीर के सभी अंगो का प्रयोग किया जाता है। साइकिल चलने से ह्रदय संबंधी रक्तवाहिकाओं को लाभ मिलता है, पीठ, कूल्हों और घुटनों पर दबाव नहीं पड़ता और शरीर के इन हिस्सों में किसी प्रकार का दर्द नहीं होता है। साथ ही पेट की चर्बी कम और पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती है।

 

Jogging – घूमना/तेज चलना

एरोबिक्स एक्सरसाइज का यह भी एक बहुत अच्छा तरीका है। जॉगिंग आप 2 तरीके से कर सकते हो, एक तो आप इसे एक स्थान पर खड़े होकर कर सकते है और दूसरा एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाकर भी आप इसे कर सकते है। आइये जानते है इससे हमे क्या-क्या लाभ होते है।

  • पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनती है और उनमें जमा अतिरिक्त चर्बी कम होती है।
  • हृदय वाहिकाएं को स्वस्थ रहती है।
  • रक्त का संचरण ठीक तरह से होता है।
  • ह्रदय संबंधी रोग, डाइबिटीज, आंतों का कैंसर तथा अस्थि सम्बंधित बिमारिओं का नाश होता है।
 

आज हमने आपको बताये Aerobic Exercise in Hindi. इसे करने से एंटरटेनमेंट और एक्सरसाइज का फायदा आप एक साथ उठा सकते है, क्योंकि आज की भागदौड़ वाली जीवनशैली में समय निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप एरोबिक्स कर एक पंथ दो काज कर सकते है।

Subscribe to