जानिए स्वादिष्ट और हेल्थी पोहे बनाने के नए आसान तरीके

जानिए स्वादिष्ट और हेल्थी पोहे बनाने के नए आसान तरीके

जिस तरह भारत के दक्षिण में इडली सांबर, वडा सांबर और उपमा जैसे पारंपरिक व्यंजनों का सेवन सुबह-सुबह नाश्ते में किया जाता है। उसी तरह भारत के पश्चिम राज्यो मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में पोहा सबसे पसंदीदा व्यंजन है। जिसे यहाँ लोग नाश्ते में खाना बहुत पसंद करते है और अगर गरम-गरम पोहे के साथ गरमा-गरम जलेबी भी मिल जाये तो फिर क्या बात है।

इस व्यंजन की खासियत यह है कि यह बहुत आसानी से और जल्दी बन जाता है। इसे बनाने में तेल का प्रयोग भी बहुत कम होता है। इसलिए यह स्वाद के साथ-साथ हमारी हेल्थ का भी पूरा ध्यान रखता है। मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्र तो ऐसे है जहां लोगों की सुबह की शुरुआत ही पोहे के स्वाद से होती है। इसकी एक खूबी यह भी है कि इसे आप कई तरह से बना सकते है अर्थात आप इसमें अपने स्वाद के अनुसार कई परिवर्तन कर सकते है।

अगर आपको पोहा खाना बहुत पसंद है तो यह बात जानकर आपको ख़ुशी होगी कि 7 जून को विश्व पोहा दिवस के रूप में भी मनाया जाने लगा है। आइये अब हम जानते है इसे बनाने के कुछ नए-नए तरीके जिन्हें जानकर आप इसे ओर भी टेस्टी बना सकते है। जाने Poha Recipe in Hindi.

 

 Poha Recipe in Hindi: जाने बनाने की विधियाँ

  poha-recipe-in-hindi  

आवश्यक सामग्री

पोहा 150 ग्राम
करी पत्ता 7 नग
हरी मिर्च 2 (बारीक़ कटी हुई)
हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच (बारीक़ कटी हुई)
शक्कर 1 बड़ा चम्मच
राई 1/4 (आधी चम्मच से कम)
तेल 1 बड़ा चम्मच
हल्दी पाउडर आधी चम्मच से कम
निम्बू रस 2 छोटे चम्मच
बारीक़ सेव 1 कटोरी (बारीक़ वाली)
नमक स्वादानुसार

 

पोहा बनाने की सामान्य विधि

1- पोहा बनाने के लिए सबसे पहले उसे अच्छे से साफ़ करें और फिर पानी से धो लें।

2-अब पोहे को किसी बर्तन में एक कप पानी भरकर रखें और उसमें ऊपर से एक चम्मच शक्कर और नमक डालकर 15 मिनट के लिए ढक कर रख दीजिये।

3-इतनी देर में आप दूसरे छोटे-छोटे काम कर लीजिये। हरी मिर्च के डंठल तोड़कर उसे बारीक़ काट लें, हरा धनियां बारीक़ काटकर रख लें और बारीक़ बेसन की सेव को किसी बर्तन में निकल कर रख लें।

4-इसके बाद कढ़ाई को गैस पर रखकर उसमें तेल डाले और गरम करने रख दें। तेल गरम हो जाने के बाद इसमें राइ के दाने डालें। जब यह भून जाये तो इसमें करी पत्ता डाल दें। अब उसमें हरी मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से भून लें।

5-अब आप भीगे हुए पोहे को कढ़ाई में डालें और इन्हें अच्छे से मसाले में मिक्स कर लें और चलते हुए 2 मिनट तक पकाएं, फिर गैस को बंद कर दीजिये।

6- लीजिये आपका स्वादिष्ट पोहा बनाकर लगभग तैयार है। इसे ओर भी टेस्टी बनाने के लिए ऊपर से निम्बू का रस, हरा धनिया और बारीक़ सेव डालें और आनंद उठाये लजीज पोहे का, अगर इसके साथ आप गरमा-गरम जलेबी भी खाते है तो इसे खाने का स्वाद ओर भी जबरदस्त हो जाता है।

 

दाल पोहा बनाने की विधि


आवश्यक सामग्री

मूंगदाल धुली भिगोकर उबाला हुआ 1 कप
पोहा भिगोया हुआ 1 कप
ऑइल 1/2 (आधा) बड़ा चम्मच)
राई 1/2 (आधा) छोटा चम्मच
जीरा 1/2 (आधा) छोटा चम्मच)
हरी मिर्च 1 (बारीक कटा हुआ)
कड़ी पत्ते 5-7
प्याज़ 2 कटा हुआ
चीनी 1 चुटकी
ताज़ा हरा धनिया 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
नमक स्वादानुसार

1- एक पैन में तेल डालकर इसे गरम करें और ऊपर से राई और जीरा डालकर उसे भुने। इसके बाद हरी मिर्च और कड़ी पत्ता भी इसमें मिला लें और अच्छे से इसे भून लें।

2-अब इसमें प्याज और हल्दी पाउडर डालने फिर से आधे मिनट तक भुने।

3-इसके बाद धूलि हुई मूंग दाल भी इसमें डालें और कुछ देर इसे पकने दें।

4-अब भिगोये हुए पोहे को मसाले में अच्छी तरह मिलाएं और इसे पकने दें।

5-इसके बाद स्वादानुसार नमक और शक्कर डालकर अच्छे से मिलाएं और फिर ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें।

6-लीजिये आपके पोहे की एक नयी वैरायटी तैयार है। अब आप इस स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ उठा सकते है।

 

पोहे को कैसे बनाये हेल्दी

हमने ऊपर आपको पोहे बनाने के 2 अलग तरीके बताये है। अब हम आपको एक ओर तरीका बताने वाले है। जिससे यह स्वादिष्ट व्यंजन आपकी हेल्थ के लिए भी एक बेहतर विकल्प बन सकता है। यहाँ हम आपको बताएँगे कि आप पोहे को हेल्थी कैसे बना सकते है। आपने कई बार देखा होगा कि लोग पोहे बनाते समय उसमें उबले आलू, मुगफली दाने या अनार जैसे अन्य पदार्थो का प्रयोग करते है। ऐसा वो इसलिए करते है ताकि पोहा स्वाद और सेहत दोनों का ध्यान रख सके। आइये अब हम जानते है पोहे को कैसे हेल्थी बनाये।

1-पोहे को हेल्थी बनाने के लिए आप उसमें कई तरह की सब्जियां जैसे गाजर, उबला आलू, मटर, पत्ता गोभी, लाल पिली शिमला मिर्च और अंगूर और अनार भी डाल सकते है। साथ ही इसमें बारीक़ या कद्दूकस किया हुआ आवला भी डाल सकते है। आंवला इसे हल्का खट्टा स्वाद देता है। कच्चा आमला खाना थोड़ा मुश्किल होता है ऐसे में इसमें आसानी से डालकर इसे खा सकते है।

2-बहुत से लोग पोहे में तली हुई मूंगफली दाने डालते है। आप इसकी जगह भुने हुए डेन भी डाल सकते है।

3-पोहा बनाते समय आप इसमें सब्जियों के अलावा पनीर और टोफू के छोटे टुकड़े भी डाल सकते है।

4-सफेद पोहे की जगह आप ब्राउन पोहे का प्रयोग करें, क्योंकि इसमें सफ़ेद पोहे की तुलना में फाइबर और विटामिन अधिक मात्रा में होता है। मधुमेह के रोगिओं के लिए यह काफी फायदेमंद होता है।

5-इन सब अलावा आप पोहा बनाते समय रिफाइंड आयल के स्थान पर फिल्टर्ड आयल का उपयोग करें, क्योंकि खाने में रिफाइंड आयल का इस्तेमाल कम करना चाहिए।

 

आज आपने जाना Poha Recipe in Hindi. अब आप घर पर स्वाद और हेल्थ का ख्याल रखते हुए, आसानी से पोहे बना सकते है और अपने संडे बना सकते है ओर भी स्पेशल।

Subscribe to