रिश्ते को मजबूत और उत्साही बनाने के लिए जाने किस करने के तरीके

रिश्ते को मजबूत और उत्साही बनाने के लिए जाने किस करने के तरीके

किसी भी रिश्ते को खूबसूरत और प्यार का एहसास दिलाने का सबसे अच्छा तरीका होता है चुम्बन जिसे हम इंग्लिश में 'किस' कहते है। वैसे तो हर रिश्ते में किस करने का अपना अलग महत्त्व होता है। यह आपके रिश्ते पर निर्भर करता है, लेकिन आज हम खासकर उन् प्रेमी जोड़ो के लिए इस विषय पर जानकारी देने वाले है। जिनके प्यार की अभी शुरुआत हुई है या प्यार का एहसास उनके मन में अभी उत्पन्न ही हुआ है।

अगर आपके प्यार की शुरुवात हो चुकी है और अब आप धीरे-धीरे इस रिश्ते को ओर आगे ले जाने की सोच रहे है और अपने साथी को बताना चाहते है कि आप उनसे कितना प्यार करते है। तो किसी रिश्ते को मजबूत बनाने का एक सबसे अच्छा विकल्प है 'किस', इसके जरिये आप अपने साथी पर सम्पूर्ण प्रेम न्योछावर कर सकते है। यह एक ऐसा तरीका है जो आपको अपने साथी के मीठे स्पर्श का अहसास करता है।

हर किसी के मन में यह इच्छा जरूर उत्पन्न होती है कि जिसे वो प्यार करता है उसे वो किस करें। यह उस प्रेमी जोड़े को शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रूप से भी नजदीक लाता है। इश्क हो या सेक्स दोनों ही स्थिति में आगे बढ़ने के लिए शुरुआत किस से ही की जाती है। लेकिन इसके भी कई तरीके होते है, आज हम आपको चुम्बन के कई प्रकार बताने वाले है। जो आपके रिश्ते को बनाएंगे ओर भी खूबसूरत। तो आइये जानते है Types of Kisses in Hindi.

 

 Types of Kisses in Hindi: चुम्बन के विभिन्न प्रकार

  types-of-kisses-in-hindi  

एक शोध के अनुसार, यह बात सामने आई है कि पुरे आवेग से किया गया किस एक खास किस्म के काम्प्लेक्स केमिकल को दिमाग में भेजता है। इस कारण व्यक्ति अपने-आपको ज्यादा खुश, रोमांटिक, उत्तेजित और आरामदायक स्थिति में पाता है। आइये अब हम जानते है कुछ खास Different Types of Kisses.

 

Beginners Kiss - प्रारंभिक किस

यह किस करने का एक सामान्य प्रकार है जो शुरुआती प्यार को जताने का अच्छा विकल्प है। इस तरह के किस में केवल होठों को हल्के से स्पर्श या दबाकर किया जाता है। इसमें आपको ओर अतिरिक्त कुछ खास करने की जरुरत नहीं होती है। इस प्रारंभिक किस में पहले अपने प्रेमी के गाल, कान और गर्दन को चूमने के बाद अंत में इस क्रिया को इसे अंजाम दिया जाता है। यह आपके प्यार को आगे बढ़ाने में मदद करने के साथ-साथ आपके साथी को संकेत भी देता है कि यह हमारे प्यार को एक नए खुशनुमा मोड़ पर ले जा सकता है।

 

Butterfly Kiss - बटरफ्लाई किस

बटरफ्लाई किस आपको अपने साथी के प्रति प्यार, जुनून और स्नेह को दर्शाने का एक तरीका है। इस किस को करने के बाद आपके आसपास का माहौल रोमांस से भरपूर हो जाता है। इसे करने के लिए आपको अपने प्रेमी के बिलकुल नजदीक जाना होता है और लगातार उनकी आँखों में आँखे डालकर देखते रहना होता है। आँखों में देखते हुए आपको उन्हें किस करना है और ऐसा करते हुए आप अपने साथी की आँखों में इस आनंद को भलीभांति देख सकते है।

 

Saliva Kiss- लार किस

इस तरह के किस को बहुत गर्मजोशी और हॉट होकर किया जाता है। यह किस आप तब कर सकते है जब आप और आपके साथी के बीच नजदीकियां ज्यादा बड़ गई हो। इस स्थिति में यह आपके लिए परफेक्ट किस होगा। इसे करने के लिए आप अपने प्रेमी के चेहरे को हाथों से पकड़े और अपने होठों को उनके होठों से दबाकर देर तक किस करें और इसके बाद प्रेमी के होठों की डीप से किस करते हुए इस चुम्बन का पूर्ण आनंद उठाये। यह किस आपके रिलेशन को एक नया मोड़ देने के साथ-साथ, आप दोनों के बीच भरोसा बढ़ाने में भी सहायक होगा।

 

आप यह भी पढ़ सकते है:- अपनी स्‍वीटहार्ट को किस (Kiss) करने के आश्चर्यजनक फायदे

 

French Kiss - फ्रेंच किस

फ्रेंच किस एक कला है इसे करना इतना आसान तो नहीं होता है लेकिन प्रेमी जोड़े अपनी नजदीकियों को बढ़ाने के लिए इसका प्रयोग कर सकते है। इसे सबसे ज्यादा इरॉटिक किस माना जाता है। इस चुम्बन को करने के लिए आपको होठों के साथ-साथ अपनी जीभ का भी इस्तेमाल करना होता है अर्थात किस करते हुए जीभ को प्रेमी की जीभ से टकराना, मुख के अंदर जीभ को चारों तरफ घुमाना, साथ ही अपने अपने होठों को साथी के होठों से कसकर दबाएं। इस तरह के चुम्बन का अपना अलग आनंद होता है, क्योंकि यह आपके प्रेमी को पूरी तरह से उत्तेजित कर देता है।

 

Lovers Pass Kiss - लवर्स पास किस

लवर्स पास किस को तब अपनाया जाता है, जब आप आपने साथी को रोमांस और उत्तेजना से भरा संकेत देना चाहते है। इस तरह के चुम्बन करने के लिए पहले आपको अपने मुँह में चॉकलेट यह फल का टुकड़ा होठों से दबाकर प्रेमी के लिप्स से छूना होता है और बाद में उसे उस टुकड़े को जीभ के सहारे प्रेमी के मुख में डालना होता है। इस तरह का चुम्बन आप दोनों को नजदीक लाने के साथ-साथ उत्तेजित करने में भी मदद करेगा।

 

ध्यान रखने योग्य बातें

  • अगर आपके मुंह से किसी तरह की स्मेल आ रही हो तो आपको किस करने से बचना होगा, क्योंकि यह आपके चुम्बन को ख़राब कर सकता है।
  • किस करने से पहले माउथ फ्रेशनर का प्रयोग करें।
  • पहली बार में ज्यादा देर तक या जोर से किस ना करें।
 

आज हमने आपको बताये है Types of Kisses in Hindi. इन विभिन्न प्रकार के किस को जानकर आप अपने साथी को खुश करने में तो सफल होंगे ही साथ ही आपका रिलेशन मजबूत और खूबसूरत भी बनेगा।

Subscribe to