गठिया रोग का आसान घरेलु उपचार

गठिया रोग का आसान घरेलु उपचार

आर्थराइटिस का दर्द इतना तेज़ होता है की व्यक्ति को न केवल चलने-फिरने बल्कि घुटने को मोड़ने में भी परेशानी होती है। घुटने में दर्द होने के साथ-साथ दर्द के जगह पर सूजन भी आ जाती है। इस दर्द से राहत दिलाने में आपको सबसे बड़ा हमदर्द होता है, आहार और कुछ घरेलु नुस्खे। तो चलिए आज हम आपको बताते है Home Remedies for Arthritis.

कभी-कभी दर्द के कारण आपको बुखार भी आ जाता है और यहाँ तक की जोड़ो का आकार भी टेढ़ा हो जाता है। कुछ लोग तो ऐसे होते है की, अस्पताल के चक्कर काट-काट कर इतने थक जाते है की, वे इस बीमारी के साथ जीना सिख लेते है।

ठण्ड के मौसम में गठिया के मरीजों को ज्यादा परेशानी होती है। इसलिए उन्हें ठण्ड से बचने का हर संभव प्रयास का ध्यान रखना चाहिए। इस बीमारी से बचने के लिए डॉक्टर आहार का विशेष रूप से ध्यान रखने का बोलते है। क्योकि आप जो भी खाते है उसका सीधा असर आपके स्वस्थ पर पड़ता है।

आप यह भी पढ़ सकते है:-  घरेलु नुस्खों से वजन घटाना है आसान

Home Remedies for Arthritis in Hindi: गठिया रोग के लिए सही आहार

गठिया रोग बहुत ही दर्दनाक बीमारी है, यह जिसे एक बार हो जाती है उसका पीछा दूर दूर तक नहीं छोड़ती। इस बीमारी में शरीर में यूरिक एसिड बढ जाता है जिससे जोड़ों में दर्द पैदा होता है। कई लोगों को तो गठिया समय के साथ बढता है पर कई लोगों में गठिया बचपन से ही हो जाता है। कई खाघ पदार्थ हैं जिसको खाने से गठिया रोग से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

उदाहरण के तौर पर अगर ऑलिव ऑयल और प्‍याज की बात करें तो इसके सेवन से गठिया का दर्द कम हो सकता है। कैरोटीन की उच्‍च मात्रा वाले आहार गठिया को ठीक कर सकते हैं। अगर ऐसे फूड हैं जो गठिया के दर्द को कम कर सकते हैं तो कुछ ऐसे भी फूड हैं जो गठिया के दर्द को बढा भी सकते हैं। हम अक्‍सर गलती या जानबूझ कर ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन कर जाते हैं जो हमारे दर्द को और भी ज्‍यादा बढा देते हैं।

Home Remedies for Arthritis-Gathiya Rog

तो चलिए इसके उपचार से पहले हम आपको आर्थराइटिस से बचाव के लिए क्या आहार लेना चाहिए उसके बारे में बताते है:-

  1. कद्दू में खूब सारा कैरोटीन होता है जो जोड़ों की सूजन को कम करता है।
  2. मछली में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो जोड़ो की सूजन को कम करने में मददगार होता है।
  3. दूध तथा उससे बने पदार्थो का सेवन करे।
  4. अदरक हड्डियों की सूजन को कम करता है। तो अपने आहार में खूब सारा अदरक शामिल कीजिये।
  5. ग्रीन टी में बहुत सारा एंटीऑक्‍सीडेंट और नीकोटीन होता है जो दर्द को दबा देता है।
  6. ओलिव आयल में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट और ओमेगा-3 फैटी एसिड जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है।
  7. संतरे में विटामिन सी होता है जो कि स्‍वास्‍थ्‍य वर्धक कोलाजिन होता है। विटामिन सी से हड्डियां मजबूत बनती हैं।
  8. प्याज में एसपिरिन के मुकाबले एक रसायन होता है जो दर्द को गायब कर देता है।
  9. हल्‍दी खाने से दर्द और सूजन कम होता है।

Home Remedies for Arthritis: गठिया से बचने के आसान तरीके

• दर्द के समय आप सन बाथ ले सकते है। • 5 % से 10 ग्राम मेथी दाने का चूर्ण बनाकर सुबह-शाम पानी के साथ ले। • लहसुन की कलियों को एक पाव दूध में डाल कर उबाल ले फिर उसे पिये। • लहसुन के रस को कपूर में मिलाकर मालिश करने से भी दर्द से राहत मिल जाती है। • लाल तेल से मालिश करने से भी बहुत आराम मिलता है। • गर्म दूध में हल्दी मिलाकर दिन में 2-3 बार पिए। • सोने से पहले दर्द से प्रभावित हिस्से पर गरम सिरके से मालिश करे। • शरीर में पानी की मात्रा संतुलित रखे। • जोड़ो के दर्द से बचने के लिए सबसे अच्छा है की, आप गोमुखासन करे।

ऊपर आपने जाने Home Remedies for Arthritis. जिससे की आप आसानी से गठिया रोग से बच सकते है। क्योकि यह बीमारी अगर एक बार हो जाये तो लम्बे समय तक रहती है।

लेकिन अगर इन घरेलु उपचार से भी आपको आराम न मिले तो तुरंत डॉक्टर को दिखा कर दवा का सेवन शुरू कर दे। यह मेडिसिन सूजन और दर्द को कम करती है. साथ ही खून में यूरिक एसिड की मात्रा को भी कम करती है।

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs