लिव इन रिलेशन में रहने से पहले जान लें कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

लिव इन रिलेशन में रहने से पहले जान लें कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

हमारे देश में हर रिश्ते का अपना एक अलग महत्व है और उन रिश्तों को हम दिल से निभाते भी है। लेकिन समय के साथ-साथ आज संबंधों में कई तरह के परिवर्तन भी हुए। जिसके सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव भी देखने को हमे मिलते है। आजकल एक रिश्ता इन् दिनों बहुत सुर्खियों में रहता है। जिसे लिव इन रिलेशन कहा जाता है।

एक समय हुआ करता था जब माता पिता अपनी मर्जी से और अपने अनुभव के आधार पर बच्चो के विवाह किया करते थे। परंतु आज समय बहुत बदल गया है जिसके चलते आज के बच्चे शादी से पहले रिलेशन में रहना पसंद करते है। कुछ समय पहले जहां इस विषय पर कोई खुलकर बात भी नहीं करता था और आज लोगों ने लिव इन में रहना शुरू भी कर दिया है। जो अब बहुत आम हो चूका है।

लिव इन रिलेशन का चलन कुछ समय से बहुत ज्यादा चर्चा में है। इसके कई कारण है कई लोगों का ऐसा मानना है कि हम अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा या नौकरी के लिए बाहर भेजते है और वो इसका गलत फायदा उठा रहे है। जिसके चलते आज इस तरह के रिलेशन का जन्म हुआ है। अब इस तथ्य में कितनी सच्ची है यह तो कोई नहीं जानता, लेकिन आज हम आपको इस विषय पर बहुत महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है Live in Relationship in India.

 

Live in Relationship in India: जाने इसके फायदे और नुकसान 

  live-in-relationship-in-india  

जिस प्रकार एक सिक्के के दो पहलु होते है। उसी तरह लिव इन रिलेशनशिप के भी सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही प्रभाव होते है। एक तरह इनके कुछ फायदे है तो कुछ नुकसान भी है। जिन्हें जानना और समझना बेहद जरुरी होता है। आइये हम जानते है Live in Relationship in Hindi.

 

जाने लिव इन रिलेशन के फायदे

  1. लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली जोड़ियों में धोखा और बेवफाई की आशंका बहुत कम रहती है।
  2. जब आप किसी के साथ रिलेशन में रहते है तो आपको यह जानना आसान हो जाता है कि क्या आप अपनी शादीशुदा ज़िन्दगी उनके साथ बिता सकते है।
  3. गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ रखकर अपने रिश्ते को स्थिर और मजबूत बना सकते है। साथ ही दोनों को अपनी जिम्मेदारी समझने में आसानी होती है।
  4. जब हम किसी को पसंद करने लगते है या किसी से प्यार करने लगते है तो हमारा दिल करता है कि हम अधिक से अधिक समय उनके साथ बिताये। ऐसे में जो लोग लिव इन में रहते है वो अपने पार्टनर के साथ ढेर सारा वक्त बिता सकते है।
  5. लिव-इन-रिलेशन कानूनी दायरे से फिलहाल बाहर है इसलिए अगर आप दोनों एक दूसरे के साथ खुश नहीं है या अपने रिश्ते को आगे नहीं बदन चाहते है तो आप बिना किसी क़ानूनी और कागजी कार्यवाही के एक-दूसरे से अलग हो सकते है। आपके ऊपर किसी तरह के पारिवारिक और सामाजिक नियम लागु नहीं होते है।
  6. लिव इन का एक फायदा यह भी है कि आप दोनों को सेक्स के लिए कभी तरसना नहीं पड़ता है और आप बेझिझक होकर भरपूर सेक्स का आनंद ले सकते है।
  7. एक साथ रहने के कारण आपको एक दूसरे से मिलने के लिए ट्रेवलिंग नहीं करना पड़ती है जिससे आपके पैसे और समय दोनों की बचत होती है।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- चाहते हो गर्लफ्रेंड बनाना तो आना चाहिए लड़की पटाना – जानिए कैसे

 

जाने लिव इन रिलेशन के नुकसान

  1. लिव इन रिलेशन में रहने वाले लोगों को ताउम्र सामाजिक निंदा सहन पड़ती है। वैसे तो बड़े-बड़े शहरों में यह सब बहुत आम हो चूका है, लेकिन जब यह बात अचानक आपके घर और समाज तक पहुंचती है तो उन्हें बहुत धक्का लगता है। खासकर हमारे बड़े बुजुर्गो को इससे बहुत एतराज होता है, क्योंकि पुरे समाज के सामने उनकी बदनामी जो होती है। ऐसे में आपको परिवार से हमेशा के लिए दूर भी होना पड़ सकता है।
  2. इस तरह के रिलेशन का एक नुकसान यह होता है कि किसी भी परिस्थिति में यह बहुत आसानी से टूट सकता है, क्योंकि अगर आपका पार्टनर कमिटेड नहीं है तो वो आपको धोका देकर कभी भी अकेला छोड़ सकता है।
  3. लिव इन रिलेशन में सबसे ज्यादा नुकसान महिलाओं को होता है क्योंकि हमरा देश पुरुष प्रधान है। ऐसे में अगर आपका साथी आपको अकेला छोड़ देता है तो आपका परिवार और समाज आपके साथ कभी खड़ा नहीं होगा। साथ ही आपको सुरक्षा और भावत्मक सराह भी नहीं मिलता है।
  4. ऐसे रिलेशन में रहने वाले लोगों के बच्चों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है क्योंकि उन्हें वो परिवेश नहीं मिल पता है। जो एक भरेपूरे परिवार के साथ मिलता है। इसके अलावा अगर माता-पिता में से अगर एक भी साथ नहीं रहता है। तो उनकी मानसिक स्थिति पर भी इसका गलत असर पड़ता है।
  5. अगर आपकी आयु 30 साल या उससे अधिक हो गयी है तो लिव इन में रहने से पहले आपको हर चीजों को ध्यान में रखने की जरुरत है। इन् बातो को आप उन सेलिब्रिटीज को देखकर समझ सकते है। जिन्होंने अधिक उम्र में इस कदम को उठाया और बाद में उन्हें पछताना पड़ा तथा आज तक सिंगल है और तनावग्रस्त जीवन जीने को मजबूर है।
 

आज आपने जाना Live in Relationship in India. इन तरह के रिश्ते को जानना और समझना बेहद जरूरी है क्योंकि यह आपकी पूरी लाइफ का सवाल है। आपकी जरा सी चूक आपके रिश्ते को किसी नए मोड़ पर ला सकती है। इसलिए लिव इन में रहने से पहले इनके सभी पहलुओं को जरूर जान लें।

Subscribe to