प्रेम विवाह से होने वाले फायदे और नुकसान को नजदीक से जाने

प्रेम विवाह से होने वाले फायदे और नुकसान को नजदीक से जाने

शादी को लेकर अक्सर लोग इस बात पर बहस करते हैं कि लव मैरिज अच्छी होती है, या फिर अरेंज मैरिज। शादी की उम्र तक आते-आते कई लोग इस बात से परेशान रहने लगते हैं और सोचते है कि उन्हें अपने पेरेंट्स के कहे अनुसार शादी करनी चाहिए या फिर खुद की पसंद से करना चाहिए।

हमारे देश में यह देखा गया है कि अधिकतर समय बच्चे अपने पेरेंट्स की बात मानकर अरेंज मैरिज को ज्यादा प्रिफरेंस देते है और उनकी पसंद से शादी करते है। परंतु वक्त के साथ-साथ अब परिवर्तन आने लगा है और अपने पसंद के साथी के साथ लव मैरिज करते है।

आज कल देखा जाये तो पुराने ज़माने से चले आ रहे ट्रेंडज को लोग कम ही फॉलो करते है। आज के युग में लव मैरिज का चलन कुछ ज्यादा ही बढ़ता जा रहा है क्योंकि बच्चे पढ़ाई या जॉब के लिए घर और परिवार से दूर रहते है। ऐसी कंडीशन में देखा गया है कि उन्हें वही किसी से प्यार हो जाता है और ऐसे प्रेमी अक्सर प्रेम विवाह कर लेते है। इसी विषय पर आज हम आपको बताएंगे कुछ फायदे और कुछ नुकसान प्रेम विवाह के बारे में। तप आइये जानते है Love Marriage in Hindi.

Love Marriage in Hindi: जाने इसके फायदे और नुकसान

love-marriage-in-hindi

माना जाता है कि जोड़िया आसमान में बनती है, लेकिन प्रेम विवाह करने वालो की जोड़ी वे खुद अपने प्रेम से बनाते है। अक्सर ऐसा भी देखा गया है कि लड़का और लड़की के परिवार वाले मिलकर इस लव मैरिज को अर्रेंज मैरिज बनाने की कोशिश करते है ताकि उन्हें लोगों की बाटे सुनाने का मौका ना मिले।  आइये जाने Advantages of Love Marriage.

Advantages of Love Marriage: जानिए इससे होने वाले फायदे

  • प्रेमी जोड़े को अपने जीवन साथी का चयन करने के लिए पूरी स्वतंत्रता होती है।
  • प्रेम विवाह का सबसे बड़ा एडवांटेज ये है कि वो दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानते है।
  • एक-दूसरे के लिए आपसी सम्मान है, क्योंकि वे पहले से ही एक-दूसरे को जानते हैं।
  • प्रेम विवाह दोनों के प्यार पर आधारित रहता है और यदि यह टूटने की संभावना होती है तो ये जोड़ा अपनी एकजुटता से रिश्ता बचा सकता है।
  • प्रेमी जोड़े अपनी मर्जी से जो निर्णय लेना चाहते है वो ले सकते है, क्योंकि उनके पेरेंट्स का उनकी लाइफ में कोई हस्तक्षेप नहीं होता है।
  • प्रेम विवाह को बढ़ावा देने पर हमारे देश मैं जाति प्रथा पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी और सभी लोग एक दूसरे को सामान रूप से देखेंगे।
  • प्रेम विवाह करने वाले जोड़े पहले से एक दूसरे को जानते है, तो एक दूसरे के साथ रहने में ज्यादा परेशानी नहीं आती वो हँसते खेलते अपना जीवन यापन करते है।
  • देखा जाये तो घरेलू हिंसा का शिकार प्रेम-विवाह में अक्सर ऐसा देखा गया है कि लड़की को घरेलु हिंसा का सामना नहीं करना पड़ता।
  • जोड़ी को एक दूसरे की पसंद और नापसंद के बारे में पता रहता है। इसलिए वे अच्छी तरह से लाइफ स्पेंड करते है।
  • दोनों व्यक्तियों को पहले से ही पता रहता है की एक दूसरे के साथ पूरी जिंदगी बिताने का फैसला उनका ही है। इसके लिए वो किसी ओर पर दोषारोपण नहीं कर सकते है।

Disadvantages of Love Marriage: जाने प्रेम विवाह के नुकसान

  • इस तरह की शादी को परिवार और रिश्तेदारों से समर्थन कम मिलता है।
  • कभी-कभी प्यार से मन भर जाता है और शायद जोड़े एक दूसरे के थक जाते हैं तो शादी टूटने का खतरा रहता है।
  • प्रेम विवाह के लिए अधिकतर समय माता-पिता की सहमति नही रहती है और नए जोड़े को अपने परिवार से अलग रहना पड़ सकता है।
  • प्रेम विवाह करने से आपके माता-पिता आपसे बात तक करना बंद कर सकते है।
  • प्रेम विवाह से लड़का और लड़की एकेले पड़ जाते है क्योंकि उन्हें बड़ो का आशीर्वाद नहीं मिल पता है।
  • दोनों एक दूसरे के समान्तर होते है और जिस वजह से उन दोनों के बिच ईगो टकराने लगता है।
  • शादी के बाद कुछ समय तक तो ठीक लगता है, लेकिन कुछ समय के बाद प्रेमी जोड़े को अपने परिवार की जरुरत महसूस होने लगती है।
  • प्रेम विवाह का बड़ा सच ये है की अगर प्यार सच्चा है तो वह ठीक हैं, लेकिन जब प्यार सच्चा नहीं है तो नुकसान में बदल जाता है।
  • फाइनेंसियल समस्याओं के चलते टकराव हो जाता है और परिवार के समर्थन की कमी की वजह से जोड़ों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हो जाते हैं और एक दूसरे के लिए नफरत हो सकती है।

आप यह भी पढ़ सकते है:- आइये बनाये अपनी अरेंज मैरिज सबसे बेहतर

आज हमने आपको बताये कुछ फायदे और नुकसान Love Marriage in Hindi के बारे में। इन्हें पढ़कर आप जान सकते है कि आपको अपनी शादी कैसी करनी है। अपना निर्णय सोच-समझ कर ले। ऐसे भी नही है कि प्रेम विवाह के नुकसान ही है, इसके बहुत फायदे भी रहते है। हमने जिन पॉइंट्स को यहाँ कवर किया है उन्हें पढ़कर और समझकर आप अपने फ्यूचर की प्लानिंग कर सकते है।

Subscribe to