नियमित 10-15 मिनट वर्कआउट कर शरीर को बनाएं स्वस्थ और फिट

नियमित 10-15 मिनट वर्कआउट कर शरीर को बनाएं स्वस्थ और फिट

आज समय की कमी के कारण लोग वर्कआउट में अपना ज्यादा समये नहीं दें पाते है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर व्यक्ति सुबह उठकर अपनी दिनचर्या के कामो में जुट जाता है। चाहे वह स्कूल जाने वाला बच्चा हो, दफ्तर जाने वाला व्यक्ति या पुरे घर को संभालने वाली महिलाएं। यह सभी अपनी रोजाना वाली जिंदगी में इतना व्यस्त हो जाते है कि एक्सरसाइज के लिए बिलकुल भी समय नहीं दें पाते है।

कुछ लोगों की यह सोच होती है कि व्यायाम से काफी दिक्कतें होती है और इसमें बहुत समय भी लगता है। ऐसा बिलकुल भी नहीं है, अगर आप रोजाना अपनी दिनचर्या से केवल 10-15 मिनट निकालकर एक्सरसाइज पर ध्यान दें, तो आप कुछ ही महीनें में अपने शरीर में साफ़ परिवर्तन देखेंगे।

बहुत से लोग टोन्ड बॉडी पाना तो चाहते हैं, परंतु उन्हें लगता है कि इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी और अपनी इसी सोच की वजह से वो परफैक्ट बॉडी शेप पाने की कोशिश भी नहीं करते है। हम आपको बता दें कि ये काम इतना भी कठिन नहीं है। आज हम आपको अपने शरीर को फिट रखने के लिए कुछ ऐसी एक्सरसाइजेज बता रहे है। जिन्हें आप नियमित कुछ समय करेंगे तो आपका बॉडी फैट भी काम होगा और शरीर चुस्त-दुरुस्त रहेगा। आइये जानते है 10 Minute Workout in Hindi.

 

10 Minute Workout in Hindi: जानिए नियमित एक्सरसाइज करने के फायदे

 

10-minute-workout-in-hindi

 

एक अच्छी पर्सनाल्टी पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते है। स्ट्रिक्ट डायटिंग, जिम में घंटों समय तक एक्सरसाइज, रनिंग और जॉगिंग, वेट लॉस मैनेजमेंज आदि। लेकिन हम आपको बता दें इन सब चीज़ों में वक्त बहुत ज्यादा लगता है। वक्त की कमी के चलते कई बार लोग अच्छी बॉडी के लिए कोशिश नहीं करते है। आइये जानते हैं 10-15 मिनट के Daily Workout Routine से आप अपनी बॉडी को कैसे फिट बना सकते हैं।

 

Triceps Dip - ट्राइसेप्स डिप

अगर आप अच्छे ट्राइसेप्स वो भी शेप के साथ पाना चाहते हैं तो अपने शेड्यूल में बेंच डिप को जरूर शामिल करें। यह कसरत महान बॉडी बिल्डर आर्नोल्ड की पसंदीदा एक्सरसाइज में शामिल है। आइये जाने ट्राइसेप्स डिप्स सही ढंग से कैसे करें।

  • सबसे पहले दो बेंच लें।
  • दोनों को समानांतर दूरी पर इस प्रकार रखें कि आप एक पर बैठें तो दूसरी बेंच पर आसानी से अपने पैर रख सकें।
  • अब एक बेंच पर बैठें और अपनी बॉडी से बिलकुल सटाकर बेंच पर ग्रिप बना लें।
  • अब अपने हाथों के सहारे बॉडी को बेंच से नीचें की ओर ले जाएं और जमीन को छूते ही ऊपर आ जाएं।
  • अब धीरे-धीरे इसके तीन सेट लगा लें।
  • आपको बता दें कि ये अकेली ऐसी कसरत है जो पूरे ट्राइसेप्स पर काम करती है।
  • ध्यान रखें कि कोहनियां शरीर से ज्यादा बाहर ना निकलें।
  • चाहें तो जांघों पर प्लेट रखकर इसे और टफ बना सकते हैं।
  • इसके अलावा आप दो कुर्सियां या दो छोटे स्टूल भी रख सकते हैं, बस कसरत करने का तरीका अच्छे से समझ लें।

 

Jump Rope - रस्सी कूदना

मोटापा दूर करने के लिए लोग रस्सी कूदने का सहारा लेते है जो बेहद अच्छा उपाय है। हम आपको बता दें कि जब भी आप रस्सी कूदते है, तो गिनती करते रहना चाहिए। इससे आपको पता चलेगा की आप कितनी बार रस्सी कूद चुके है। परंतु इस बात का ध्यान रखें की बहुत देर तक तेज गति से रस्सी न कूदे।

  • नियमित रस्सी कूदने से शरीर को परफैक्ट शेप में लाने आसानी रहती है, क्योंकि इससे हमारे पूरी बॉडी की एक्सरसाइज हो जाती है।
  • अगर आप मोटापे से परेशान है और इसे कम करना चाहते है तो रोजाना 10 से 15 मिनट रस्सी जरूर कूदे।
  • इस एक्सरसाइज के करने से आपके शरीर में फैली अतिरिक्त चर्बी भी कम हो जाएगी।
  • ऐसा करने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती है और बॉडी ऊर्जावान बनती है।

 

Squats - उठक बैठक 

यह वजन कम करने के लिए सबसे पावरफुल व्यायाम है। यह न सिर्फ पैरों की अतिरिक्त चर्बी कम करता है, बल्कि इससे पुरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है।

  • इस व्यायाम को करने से ग्रोथ हॉर्मोन बढ़ते है। जो भविष्य में  होने वाले बीमारियों से हमे बचा जा सकता है।
  • दंड बैठक करने से आपके पेट की चर्बी जल्दी खत्म हो जाती है।
  • यह शरीर में रक्त संचार को सुचारू रूप से बढ़ाता है।
  • यह व्यायाम मोटापा कम करने और शारीरिक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक है।
  • उठक बैठक लगाने से जांघो के आसपास की अतिरिक्त चर्बी भी कम हो जाती है।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- शरीर को लचीला बनाने में मददगार है तैराकी, जाने अन्य स्वास्थ्य लाभ

 

Split Squat - स्प्लिट स्क्वैट

पैरों की एक्सरसाइज के लिए यह वर्कआउट बहुत ज्यादा असरदार है। इसे आप कम समय में आसानी से कर सकते है। आइये जानते है इसे करने का तरीका

  • सबसे पहले अपने पैरों को आगे और पीछे की ओर फैलाकर खड़े हों जाये।
  • फिर आप तेजी से ऊपर की ओर उछलें।
  • ध्यान रखें दायां पैर घुटने से मोड़ते हुए जमीन के साथ 90 डिग्री पर हो और बाएं पैर का घुटना जमीन से हल्का सा ऊपर रहना चाहिए।
  • इस स्थिति में जांघ जमीन से लगभग 90 डिग्री पर होगी।
  • इस प्रकार से दोबारा फिर ऊपर उछलें तो इस बार पैर बदल लें।
  • इस तरह इस एक्सरसाइज को 20 बार करते हुए 4 सेट पूरे करें।
  • नोट इन सेट के बीच 60 सेकेण्ड तक का रेस्ट लेना जरुरी है। फिर दोबारा शुरू करें।
 

ऊपर आपने जाना 10 Minute Workout in Hindi. इन व्यायाम को करने के लिए आपको सुबह के व्यस्त समय में से कुछ समय निकालना है। फिर देखिये एक माह में ही आपको अपने शरीर में फर्क नजर आएंगे। यह सभी एक्सरसाइजेज आपके स्वस्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है साथ ही यह हमें बीमारियों से भी बचाते है।

Subscribe to